Back
महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट पर विपक्ष-सरकार में सधी बहस
BDBabulal Dhayal
Feb 24, 2026 11:46:22
Jaipur, Rajasthan
महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट को लेकर विपक्ष ने सदन में तीखी तेवर दिखाये। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच बहस हो गई। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार ने 100 करोड़ की घोषणा की थी, इसके मुकाबले नाम मात्र की राशि अब तक खर्च की है। दीप्ति किरण माहेश्वरी के सवाल पर विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को घेरने की कोशिश को। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार ने 2024—25 में इस सर्किट पर 100 करोड़ खर्च की घोषणा की थी लेकिन दो साल में 2 लाख 83 हजार रुपये ही सरकार खर्च कर पाई हैं, इसे सरकार कब पूरा करेगी। टीकाराम जूली— नेता प्रतिपक्ष जूली के सवाल का उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पूरी गंभीरता के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप पर 1000 करोड़ भी खर्च करने पड़े तो भी कम हैं, दिया कुमारी ने जूली पर पलटवार करते हुए कहा, आपकी सरकार ने क्या किया, एक रुपया भी खर्च नहीं किया? दीया कुमारी ने कहा कि डीपीआर का काम पूरा हो चुका है। दीया कुमारी ने जूली पर तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की तो हर बार खड़े होने की आदत बन गई है। महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट की अभी तो डीपीआर बनी है। 100 करोड़ की घोषणा हुई थी, अब हम 275.68 करोड़ खर्च करने वाले हैं, इसे हम बहुत भव्य बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष की तो आदत बन गई है हर सवाल पर पूछना ही है, महाराणा प्रताप का इतना गौरवशाली इतिहास है, इसमें हमें जितना खर्च करना पड़ेगा हम करेंगे। दीया कुमारी ने कहा— काम पूरा करने की समय सीमा बताने को कहा— महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास है, आपने दो साल में 100 करोड़ में से केवल 2 लाख खर्च किए हैं, इसे पूरा करने की कोई समय सीमा होगी? दीया कुमारी ने इस पर नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला— यह योजना की डीपीआर बन चुकी है, इन्हें महाराणा प्रताप की इतनी चिंता थी इन्होंने पांच साल क्या किया? एक रुपया भी खर्चा आपने? इन्होंने इतने साल क्या किया, एक रुपया भी खर्चा क्या? नहीं। हमारी सरकार ने आते ही पहले बजट में इसकी घोषणा की। समय लगता है जो भी काम होगा पुख्ता होगा, पूरा होगा। आधी अधूरी घोषणा करना हमारी सरकार का मकसद नहीं है। काम करेंगे तो पूरा करेंगे। इनकी सरकार ने बहुत सारी घोषणाएं कीं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया। इस बीच पक्ष प्रतिपक्ष के बीच टोकाटाकी हुई, तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराजगी जताई। टीकाराम जूली— नेता प्रतिपक्ष दीया कुमारी। उपमुख्यमंत्री बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 24, 2026 12:51:270
Report
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 24, 2026 12:50:140
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 24, 2026 12:50:000
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 24, 2026 12:49:420
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 24, 2026 12:49:210
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 24, 2026 12:48:550
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 24, 2026 12:48:400
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 24, 2026 12:48:280
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 12:47:190
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 24, 2026 12:46:320
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 24, 2026 12:45:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:45:380
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 24, 2026 12:45:210
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 24, 2026 12:39:460
Report