Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

नाथुसर खेत में करंट से बुजुर्ग किसान लल्लू राम सैनी की मौत

ASAshok Singh Shekhawat
Oct 05, 2025 10:57:01
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के नाथुसर गांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान खेजरोली निवासी 72 वर्षीय लल्लू राम सैनी के रूप में हुई. लल्लू राम नाथुसर गांव में ठेका पद्धति पर खेती का कार्य कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, खेत में कार्य करते समय अचानक हाथ में करंट लग गया, जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग किसान मौके पर ही गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को सीएचसी मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया. हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई. ग्रामीणों ने बताया कि लल्लू राम मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Oct 05, 2025 13:01:05
Jalabaria, West Bengal:অতিরিক্ত বৃষ্টির ফলে লক্ষ্মী ঠাকুর কমপ্লিট করে উঠতে পারেনি রাত পোহালেই ঠাকুর ডেলিভারি দিতে হবে ব্যস্ত মৃৎ শিল্পীরা দেশে ফের বৃষ্টি লেগে থাকায় লক্ষ্মী ঠাকুর শুকাতেও পারছেনা। মাথায় হাত মৃৎশিল্পীদের কিভাবে ঠাকুর কমপ্লিট করে পুজো উদ্যোক্তাদের হাতে তুলে দেবে সেই নিয়ে দুশ্চিন্তায় কপালে ভাঁজ করেছে শিল্পীদের এমনটাই ছবি দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি একাধিক জায়গায় রাত পোহালেই লক্ষ্মীপূজা আর এখনো পর্যন্ত ঠাকুর কমপ্লিট দিতে হিমশিম খেতে হচ্ছে শিল্পী দের প্রাকৃতিক দুর্যোগের কারণে ঠাকুর শুকনো করতে পারছে না এদিকে কেরোসিন তেলের দাম বেশি আর সেই কেরোসিন তেল দিয়ে ব্লু ল্যাম্প জেলে ঠাকুর শুকনো করে ঠাকুরের গায়ে রং মারতে হচ্ছে। আর এমনই সমস্যায় পড়তে হচ্ছে শিল্পীদের তাদের অভিযোগ সরকার সব শিল্পীদের ভাতা দিচ্ছে কিন্তু আমাদের মত মৃৎ শিল্পীদের যদি সরকার থেকে ভাতা পেতাম আমাদেরও একটু উপকার হত আর এমনই এক সমস্যার সম্মুখীন দেখা গেল কুলপি থানার অন্তর্গত করঞ্জলী চকদুলালপুর মা কালীর শিল্পালয়ে মৃৎশিল্পী সূর্যকান্ত হালদার
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 05, 2025 13:00:43
Patna, Bihar:लोकेशन पटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनके सुझावों को अपने घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) में शामिल करने की पहल शुरू की है। इसी क्रम में, आज पार्टी ने राज्यभर में विशेष सुझाव पेटी रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने ‘विकसित बिहार’ नामक वेबसाइट का भी औपचारिक लॉन्चिंग किया। इस वेबसाइट के माध्यम से जनता ऑनलाइन भी अपने सुझाव भेज सकेगी। वेबसाइट पर नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढाँचा और उद्योग विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने हेतू हमारा सुझाव संग्रह अभियान की शुरुआत की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी और शीर्ष नेतृत्व में फैसला लिया है. एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के लिए और गरीब कल्याण के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए और किसान को कल्याण के लिए जिस तरह से किसान युवा गरीब और हमारे महिला सशक्तिकरण के लिए एनडीए सरकार ने धरातल पर बहुत से काम किया हम उसी को चाहते हैं कि जो हमारी एनडीए की सरकार फिर से जो दो तिहाई बहुमत से ज्यादा बनने जा रही है. हम जनता से अपने घोषणा पत्र में पारदर्शिता के साथ सुझाव चाहते हैं की जनता बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए अपना सुझाव भारतीय जनता पार्टी को देने का काम करें. हम बिहार के पूरे विधानसभा क्षेत्र में रथ को भेजेंगे जिसमें हर गांव शहर के चौराहे से लोगों के द्वारा सुझाव मांगी जाएगी. बिहार के लिए भारतीय जनता पार्टी का क्या घोषणा पत्र होना चाहिए हम लोग जानने की कोशिश करेंगे. तारीख को लेकर के दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 तारीख तक हम यह सुझाव लेंगे सबसे और 20 तारीख के बाद हम इसको घोषणा पत्र हमारी केंद्र के नेता आएंगे उसके बाद हम घोषणा पत्र जारी करेंगे इस बार हमारा घोषणा पत्र गरीब का कल्याण होगा. आज एक बार फिर चुनाव समिति की बैठक है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज चुनाव समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी का कल से शुरू हुआ है अभी हम सीटिंग सीट पर चर्चा कर रहे हैं और आज सीटिंग सीट के अलावा जिस सीट पर भारतीय जनता पार्टी 2020 में चुनाव लड़ी है हम उसे पर भी चर्चा करेंगे और अभी हम इस चर्चा को एक पैनल बनाकर के और केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का काम करेंगे. तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष चुनाव कराने को कहा जिसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम लोगों ने भी कल चुनाव आयोग के पास कहा है कि बिहार में चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और बिहार में अगर निष्पक्ष चुनाव होता है तो एनडीए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी. क्योंकि मतदाता में अपना मन बना लिया है कि NDA सरकार ने जितने काम किए हैं. आज हम कोई घोषणा नहीं करें सीधा प्रयाण्वित करने कम कर रहे हैं. कितने चरणों में चुनाव कराने की मांग है इसको लेकर के डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने कहा है कि अगर एक फेज में चुनाव हो तो बहुत अच्छी बात है नहीं तो ज्यादा से ज्यादा दो फेज में सुना हो उसको लेकर का राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस ने भी कहा है. जनता दल यू, कम्युनिस्ट ने एक फेस कहा है और हमने भी कहा है एक फ्रिज में चुनाव हो नहीं तो ज्यादा ज्यादा दो फेज में चुनाव हो तो ज्यादा अच्छा है
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Oct 05, 2025 12:51:43
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं एंकर-मंडावा विधायक रीटा चौधरी और प्रशासन के बीच चुड़ैला गांव में तीखा टकराव हो गया। विधायक पीएचसी भवन के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं, लेकिन चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने हैंडओवर अधूरा होने का हवाला देकर कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और विधायक ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा, “मैंने कांग्रेस सरकार में यह पीएचसी स्वीकृत करवाई थी प्रशासन ने साजिशन उद्घाटन रोका है।ग्रामीणों ने “प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रैली निकाली। विधायक ने ग्राम पंचायत भवन में प्रतीकात्मक उद्घाटन किया।इस दौरान चुड़ैला में छावनी जैसे हालात थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर टेंट हटवा दिए。 एसडीएम कविता यादव ने कहा कि भवन का पूरा हैंडओवर नहीं हुआ, इसलिए उद्घाटन रोका गया है। बाइट-1 रीटा चौधरी विधायक मंडावा अशोक शर्मा झुजझुनूं
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 05, 2025 12:51:22
Sawai Madhopur, Rajasthan:75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतन देवी पत्नी रामकरण गुर्जर बनास नदी स्थित दौबडा़ कला- महेश्वरा रपट से बनास नदी में बह गई । घटना शनिवार की बताई जा रही है । बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला अपने बेटे और पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बनास नदी के पार जा रही थी ,इसी दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ने से रपट पर पानी के तेज बहाव में बनास नदी में बह गई और लापता हो गई। महिला को डूबते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर भी पहुंचे और महिला को बचाने के लिए बनास नदी में कूद पड़े । लेकिन बनास में पानी का बहाव तेज होने की वजह से महिला को नहीं बच पाए। महिला के नदी में बहने की सूचना मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस एंव एसडीआरएफ की टीम দ্বারা बनास नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया ,लेकिन सफलता नही मिली ,ऐसे में शनिवार शाम अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा , बुजुर्ग महिला की तलाश में आज एक बार फिर सुबह से ही एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम द्वारा लगातार बनास नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक बनास नदी में बह गई महिला का कोई पता नही चल सका है ।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Oct 05, 2025 12:51:10
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा खबर के साथ वीडियो बाइट अटैच है सचिन पायलट का वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला कहा राहुल गांधी की बात का नहीं बीजेपी के पास कोई जवाब जिसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए उसका जवाब दे रहे है भाजपा के प्रवक्ता हमारी लोकतन्त्र प्रणाली किसी से बंधी नहीं है चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए जब जब राहुल गांधी ने विरोध किया तब तब उन पर राजनीतिक आक्रमण हुए उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई ईडी सहित अन्य केश की बात की जा रही है बिहार चुनाव को लेकर पायलट ने किया दावा कांग्रेस और उनके गठबंधन को मिलेगा बहुमत राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उमड़ा था जन सैलाब एआईसीसी महासचिव पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हो कहा भाजपा के पास राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे का कोई जवाब नहीं है जिसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए उसका भाजपा के प्रवक्ता दे रहे हैं चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए जब जब राहुल गांधी ने विरोध किया तब तक उन पर राजनीतिक आक्रमण हुए उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई ईडी सहित अन्य केश की बात की गई लेकिन राहुल गांधी अपनी बात पर है हमारी लोकतंत्र प्रणाली किसी दल से बंधी हुई नहीं है वही बिहार चुनाव को लेकर पायलट ने दावा किया राहुल गांधी की यात्रा के दौरान बिहार में जन सैलाब उमड़ा था ऐसे में बिहार में कांग्रेस और उनके गठबंधन को बहुमत मिलेगा बिहार के लोग नीतीश सरकार से ऊब चुके हैं वहां के मंत्रियों पर आरोप लग रहे हैं ऐसे में बिहार की जनता बदलाव चाहती है पहले भाजपा नीतीश की बुराई करती थी लेकिन अब राजनीतिक फायदे के लिए नीतीश की बढ़ाई कर रहे हैं ।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Oct 05, 2025 12:50:21
Shekhpur, Rajasthan:डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने एक धर्मांतरण का सेंटर पकड़ा. जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने धर्मांतरण करवाने वाले लोगों को हिरासत में लिया है. मौके से बाइबल और हिंदू देवी देवताओं खिलाफ लिखी हुई किताबें मिली हैं. बताया जा रहा है कि धर्मांतरण के सेंटर पर करीब 200 लोग मौजूद थे. जो पुलिस, बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं को देखकर भाग गए. बजरंग दल के जिला संयोजक नितेश चौधरी ने बताया कि कुम्हेर कस्बे के एक रिसोर्ट में धर्मांतरण का सेंटर चल रहा था. आज किसी ने हमें सूचना दी. जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की टीमें रिसोर्ट पर पहुंची. जैसे ही टीमें रिसोर्ट के अंदर के गई तो, वहां भगदड़ मच गई. धर्म परिवर्तन के लिए आये हुए रिसोर्ट से निकलकर भागने लगे. जिसके बाद मौके पर कुम्हेर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने धर्मांतरण करवाने वाले 2 लोगों को हिरासत में लिया है. मौके से बाइबल, हिंदू धर्म की बुराई लिखी किताबें मिली. नितेश चौधरी ने बताया कि रिसोर्ट से बाइबल, हिंदू देवी देवताओं की बुराई लिखे हुए किताबें सहित कई संदिग्ध चीजें मिली हैं. धर्मांतरण के सेंटर पर करीब 200 लोग मौजूद थे. जिसमें करीब 50 महिलाएं और बाकी बच्चे और व्यक्ति थे. सभी प्रलोभन देकर सेंटर बुलाया गया था. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ धर्म गुरु फरार हो गए.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 05, 2025 12:50:01
Jaipur, Rajasthan:संघ के स्वयंसेवकों ने संचलन किया, शस्त्र पूजन कर दिया शक्ति और सुरक्षा का संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयदशमी उत्सव के साथ हुई। संघ की ओर से इस बार शाखाओं के बजाय बस्ती के अनुसार संचलन निकालकर शस्त्र पूजन किए जा रहे हैं। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक गोवर्धन बस्ती में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। महाविद्यालय विद्यार्थी स्वयंसेवको ने शारीरिक प्रदर्शन किए तथा व्यवसाई स्वयंसेवकों ने दंड के प्रदर्शन किए। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में संचलन निकाला गया। रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश नारायण ने कहा कि समाज में जाति भेद मिटा राष्ट्र उत्थान के लिए सर्व समाज को आगे आना होगा तथा सनातन परंपरा का विश्व में ध्वजा फहराना होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भरतराम ने कहा कि विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है एवं आज समय के अनुरूप शास्त्र के साथ शस्त्र की भी जरूरत है। समाज को पंच परिवर्तन (स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता) के लिए भी प्रेरित किया। इसी तरह रविवार शाम संघ की गोविदं नगर बस्ती की ओर से टोंक रोड पर एक वैवाहिक स्थल पर विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। उत्सव में गोविंद नगर बस्ती में आने वाली सभी शाखाओं के स्वयंसेवक पूर्णगणवेश में पहुंचे। इनके साथ स्थानीय नागरिक भी उत्सव में मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 05, 2025 12:49:21
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर,बेगूसराय के मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, कोरिया हैबतपुर गांव के पास तीन अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में जुटे थे। तभी बेगूसराय एसपी मनीष को इसकी गुप्त सूचना मिली और उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही तीनों अपराधी भागने लगे… लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दो अपराधी मौके पर ही दबोच लिए गए, जबकि एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,दो मोबाइल फोन,और तीन स्टील का पंचा बरामद किया है। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नंदन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है… दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस अब फरार अपराधी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बाइट आनंद कुमार पांडे डीएसपी सदर
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Oct 05, 2025 12:48:39
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सूदखोरों के चंगुल में आज भी ग्रामीण और किसानों द्वारा फसकर अपना सब कुछ लुटा देने के मामले सामने आते रहते हैं । ताजा मामला महरौनी तहसील अंतर्गत का है ,जहां सूदखोर के चंगुल में फसे एक बुजुर्ग दंपत्ति तहसील और पुलिस के चक्कर लगाने को मजबर है । बुजुर्ग दंपत्ति ने आज SDM महरौनी को एक शिकायती पत्र देते हुये आरोप लगाया कि उसने करीब 15 वर्ष पहले हरिशंकर सोनी नाम के साहूकार से करीब 2 लाख रुपये उधार लिये थे ,जिसके ऐवज में वो मूल रकम से 4 गुना अधिक पैसा अब तक दे चुके हैं । उसके वावजूद साहूकार द्वारा उसकी जमीन रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया हुआ था ,जिस जमीन के आगे के हिस्से को वह वापस नहीं कर रहा है । जबरन उस जमीन को कब्जा कर लिया है जिसको वापस दिलाये जाने की जगह इस पर निर्माण कर रहा है । जिस जमीन को वापस दिलाये जाने की मांग SDM से शिकायती पत्र देकर की गई ।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 05, 2025 12:48:25
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25-25 हजार के इनामी दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा, उसके साथी समेत तीनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों घायल आरोपियों के पास से अवैध असलहे, मोटर साइकिलें व लूट की 35 हजार रुपए बरामद किया गया है। यह सफलता थाना कछवां पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान मिली। पुलिस के अनुसार 29 सितम्बर 2025 को थाना कछवां क्षेत्र के मझवां पानी टंकी के पास वादी हूबलाल मौर्या से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने झोला झपट्टा मारकर 35 हजार की लूट की थी। मामले में थाना कछवां पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों व CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में पाँच टीमें गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम के पास रविवार को घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षाार्थ सीमित कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों इनामी अभियुक्त रामजन् यादव निवासी परानापुर, चौबेपुर, वाराणसी एवं सुनील यादव उर्फ रिंकू यादव निवासी चौरभरवा, बबुरी, चंदौली के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को पुलिस अभिरक्षा में कछवां सीएचसी भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो अवैध तमंचे 315 बोर, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस,दो मोटरसाइकिलें एवं लूट की नकदी बरामद की। तीसरे आरोपी सोहन प्रसाद रवानी पुत्र धरीक्षण प्रसाद निवासी चौबेपुर, वाराणसी को भी गिरफ्तार किया गया। यह अपराधी पहले से कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। सोहन प्रसाद रवानी पर वाराणसी, गाजीपुर व चंदौली जनपदों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, जालसाजी व मारपीट से जुड़े दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार रामजन्म यादव पर गाजीपुर, वाराणसी, मऊ, मीरजापुर व चंदौली के थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट व 307 सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना कछवां, राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। एसएसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस टीम को तत्परता व साहस के लिए प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है。
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Oct 05, 2025 12:48:05
Pilibhit, Uttar Pradesh:पिलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में किसानों ने धान ओने पौने दामो में खरीदने पर मिल मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बमरौली पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए किसानों ने आरोप लगाया कि मिल मालिक उनसे कम दाम पर धान खरीद रहे हैं और अवैध कटौती कर रहे हैं। किसानों ने गैर जनपद से आ रही एक दर्जन धान ट्रालियां भी पकड़ ली। किसानों का मुख्य आरोप है कि दूसरे जिलों से अवैध रूप से धान की ट्रालियां बिलसंडा की मिलों पर लाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय किसानों के धान की खरीद प्रभावित हो रही है। किसानों ने बाहरी जिलों से आई कई ट्रालियों को रोक दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उधर मौके पर पहुंचे मंडी सचिव नाजिम ने धान ट्रालियों पर जुर्माना लगाने व सीज करने की बात कही है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top