332715
श्रीमाधोपुर में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
Shrimadhopur, Rajasthan:राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। सूचना के अनुसार सुबह से ही भक्तों में उत्साह देखा गया। वहीं दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ के रथ पर विराजमान होते ही श्रद्धालुओं में रथ खींचने की होड़ लग गई। सूचना के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल में यात्रा संपन्न हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया: अखिलेश यादव के बयान पर ब्रजेश पाठक- SIT जाँच जारी, विपक्ष पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:देवरिया, UP: SP चीफ अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "... मैं समाजवादी पार्टी चीफ और सवाल उठाने वाले दूसरे लोगों से कहना चाहता हूं: SIT जांच पहले से ही चल रही है, कमेटी बन गई है। SIT रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। लेकिन विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी चीफ से मेरा सवाल यह है कि जब बाबरी मस्जिद बनाने के लिए चंदा इकट्ठा किया गया? था, तो क्या आपको याद है कि वह पैसा कहां गया? उस पर सवाल क्यों नहीं उठाते? बयान देकर वे तुष्टिकरण और वोट-बैंक की राजनीति कर रहे हैं..."0
0
Report
उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को पट्टे व चेक वितरित
Noida, Uttar Pradesh:Babu Lal Dhayal Jaipur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को पट्टे, सहायता राशि के चेक एवं दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी व राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे。0
0
Report
बेमेतरा में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में बिजली की बढ़ी हुई दरों, अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत कार्यालय का घेराव किया सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बढ़ी हुई बिजलीदरों को वापस लेने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला विद्युत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा रही है, जबकि आम जनता अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से गरीब और किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने मांग की कि बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जेजैपुर पंचायत में सब इंजीनियर बनाम प्रतिनिधियों के विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
Sakti, सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर में पदस्थ एक सब इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। सब इंजीनियर ने जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने भी सब इंजीनियर पर अभद्र व्यवहार करने, मारने की कोशिश करने तथा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। इधर सरपंच संघ ने भी मोर्चा खोलते हुए सब इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरपंच संघ का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार विवाद की स्थिति बन रही है, जिससे पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
राजभर की चोट से सपा में हलचल, क्या टूट रहा है पार्टी?
Noida, Uttar Pradesh:राजभर की चोट...सपा में 'टूट'?0
0
Report
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में गूंजी फार्मर रजिस्ट्री की समस्या
Deoria, Uttar Pradesh:विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए किसान संगठनों से अधिकाधिक किसानों का पंजीकरण कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक की शुरुआत में उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर सांवा, कोदो, बाजरा, तिल, रागी एवं मूंगफली के मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कर इनका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में खाद, बीज एवं कृषि रक्षा रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों ने बीज गोदामों पर रेट सूची प्रदर्शित न किए जाने तथा बीज व कृषि रसायनों की खरीद पर रसीद न देने की शिकायत उठाई। इस पर उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि रसीद देना अनिवार्य है और उल्लंघन की सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने किसान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया जा सके। ग्राम राउतपार निवासी धनंजय सिंह ने बताया कि अनेक किसानों के आधार कार्ड और खतौनी में नामों के अंतर के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें खाद एवं बीज प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि समितियों को ऐसे किसानों से खतौनी प्राप्त कर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि किसान अपनी पॉलिसी संख्या संबंधित बैंक से प्राप्त कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 7065514447 पर संदेश भेजकर भी पॉलिसी नंबर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से छाई रहीं। किसानों ने आधार और खतौनी में नाम संशोधन की प्रक्रिया को तहसील स्तर पर सरल एवं त्वरित बनाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
सांसद इमरान मसूद ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर जिला अस्पताल का अचानक औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सुविधाओं व इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ जनता के लिए बेहद जरूरी हैं और यहां सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है, हालांकि भीड़ अधिक है और दवा वितरण जैसी छोटी—मोटी शिकायतें हैं। उन्होंने विशेष रूप से कार्डियोलॉजिस्ट की कमी को गंभीर बताया और ओन्कॉलोजिस्ट की भी आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि इन कमियों को दूर किया जा सके। सांसद ने कहा कि वे सकारात्मक पहल के साथ समस्याओं का समाधान करेंगे और जो काम अच्छा हो रहा है उसे भी सराहेंगे।0
0
Report
भोपाल: मिसरोद थाना दबिश, 26.599 किलो डोडा चूरा के साथ दो गिरफ्तारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मिसरोद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 26.599 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार आकृति एक्वा सिटी के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी मोहित कीर और आर्यन कीर को पुलिस ने दबोचा आरोपियों के कब्जे से 1.25 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई दोनों आरोपी रायसेन जिले के रहने वाले हैं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज अपराध क्रमांक 352/2026 पंजीबद्ध कर जांच शुरू पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम0
0
Report
अमरोहा उर्स के दौरान महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात बाउंसरों से मारपीट
Saharanpur, Uttar Pradesh:OPENING PTC अमरोहा में उर्स के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया.. जब कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात दो महिला बाउंसरों के साथ मारपीट कर दी CLOSING PTC पुलिस का कहना है, वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद: ब्राह्मण ने सदियों से नेतृत्व दिया; योगी-मोदी साथ विदेशी ताकतों से लड़ाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी की मीटिंग पर कहा, "मैं ब्राह्मण समाज को धन्यवाद देता हूं सदियों से उन्होंने नेतृत्व किया है और भारतीय सभ्यता के समर्थक रहे हैं। देश में सबको जीने की आधार और कला दी है।भारतीय संस्कृति को विखंडित करने वाले विदेशी ताकतों को खत्म करने के लिए योगी और मोदी आए हैं."0
0
Report
बिहार मदरसों की जांच को लेकर सरकार- मदरसा के बीच बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मदरसों की जांच के सरकारी आदेश को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र मुफ़्ती अबूज़र ने सलाम टीवी से खास बातचीत में इस मुद्दे पर अपना रद्देअमल दिया है। उनका कहना है कि मदरसे शिक्षा और समाज सुधार का काम कर रहे हैं। जांच और ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए। देखिए हमारी यह रिपोर्ट। बिहार सरकार द्वारा मदरसों की जांच के ऑर्डर के बाद रियासत के मदरसों में हलचल देखी जा रही है। सरकार का कहना है कि जांच का मक़सद संस्थानों के संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक प्रोसेस का जायजा लेना है। इसी मुद्दे पर मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र ने सलाम टीवी से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि मदरसे लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और यदि जांच नियमों के तहत एवं निष्पक्ष तरीके से होती है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बाइट: मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र सद्र ने उम्मीद जताई कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी होगी और इससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फिलहाल सरकार के आदेश और मदरसों की प्रतिक्रिया के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी जारी हैं। अब सभी की निगाहें जांच प्रक्रिया और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
अकलेरा में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा, झालावाड़ जिले के खारपा गाँव में देर रात सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब परिजनों को विवाहित बीना बाई का शव लहूलुहान हालत में खुद के ही घर में पड़ा मिला। मृतका का पति छोटूलाल घर से गायब था। परिजनों की सूचना मिलते ही अकलेरा थाना प्रभारी धर्माराम चौधरी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुँचे। मौके पर विवाहित बीना बाई का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था; शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। फॉरेंसिक टीम को मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। फिलहाल परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति छोटूलाल को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पति और पत्नी दोनों ही घर में अकेले रहते थे; संभवतया देर शाम को किसी विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया। अकलेरा पुलिस ने पोस्टमार्टम का निर्णय लिया है।0
0
Report
Advertisement
तूफान से जैसलमेर के लाठी में दर्जनों गोरैया मरने से इलाके में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर, तूफान की चपेट में आने से दर्जनों गोरैया पक्षियों कि मौत, ओढाणियां रेलवे स्टेशन पर पक्षियों कि हुई है मौत, एक साथ बड़ी संख्या में पक्षियों मौत पर क्षेत्र में मचा हड़कंप, सुचना मिलने पर बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमी पहुंचे मौके पर, वन्यजीव प्रेमियों ने पक्षियों की मौत पर प्रकट किया रोष, लाठी क्षेत्र के ओढाणियां गांव कि है घटना।0
0
Report
डिडवाना-नावा क्षेत्र की सड़क छह माह बाद भी नहीं बनी, ग्रामीण रोष
Nagaur, Rajasthan:जिला- डिडवाना लोकेशन- नावां सिटी वर्क ऑर्डर के 6 माह बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, ग्रामीणों में रोष शहीद के गांव में भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति,सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति लालफीताशाही की लेटलतीफी का जीता जागता उदाहरण ठेकेदार को नोटिस, 7 दिन में कार्य शुरू करने के निर्देश विभाग के आदेशों पर ठेकेदार का पावर भारी एंकर_ डिडवाना-कुचामन जिले के नावा क्षेत्र में स्थित ग्राम पांचोंता में कलाली नदी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से अहिरों की ढाणी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर राज्य सरकार ने सड़क नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिसंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस सम्बंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कोर भी ज्ञान देकर अवगत करवाया गया था लेकिन समस्या जस तस बनी हुई है। ठेकेदार का रसूख विभाग पर भारी पड़ता नजर आ रहा है जिसका खामियाजा ग्रामीणो को संकट भरे मार्ग से चलकर भुनाना पड़ रहा है। हाल ही में अग्निवीर सैनिक शहीद खेमाराम कुमावत की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रादड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मार्ग से होकर गुजरे, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। शहीद के घर जाने वाले मार्ग पर टूटी सड़क और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निर्माण फर्म को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित समय में भी कार्य शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं。0
0
Report
श Shimla समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी
Shimla, Himachal Pradesh:राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से दो घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।0
0
Report
Advertisement
