Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

खाटूश्यामजी दरबार में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब

ASAshok Singh Shekhawat
Mar 22, 2026 10:15:27
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में रविवार और नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए हजारों भक्त बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर में बाबा श्याम का सफेद और गुलाबी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। श्रद्धालु तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, गढ़ धर्मशाला, मंदिर प्रवेश मार्ग और 75 फीट रास्ते पर बनाई गई 14 कतारों के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं श्याम भक्त बाबा श्याम की चौखट पर बाबा की सजी धजी मूर्ति लेकर पहुंचे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड्स दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष यातायात व्यवस्थाएं लागू की हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 22, 2026 11:15:16
Morena, Madhya Pradesh:हम आपको मुरैना के स्वच्छता मिशन की ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो सरकारी दावों की हकीकत खुद बयां कर रही है। कागज़ों में गांव-गांव शौचालय बनाकर उन्हें ओडीएफ घोषित किया जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी कहती है. तस्वीरें मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के मानपुर गांव की हैं, जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां जब जी मीडिया की टीम पहुंची, तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय या तो जर्जर हालत में मिले या फिर पूरी तरह बंद पड़े थे. कई घरों में शौचालय सिर्फ दिखावे के लिए बने नजर आए, जिनका उपयोग तक नहीं हो रहा. हैरानी की बात तो तब सामने आई जब टीम ने पंचायत भवन का जायजा लिया. यहां भी शौचालय बदहाल और बंद पड़े मिले. साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई, जिससे सरकारी दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बाइट (स्थानीय ग्रामीण): “शौचालय बने तो हैं, लेकिन पानी नहीं है, सफाई नहीं होती, इसलिए इस्तेमाल नहीं करते…” वीओ: ऐसे में सवाल यह उठता है? कि आखिरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर खर्च हो रही करोड़ों की राशि का जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है? और क्यों जिम्मेदार अधिकारी इन हालातों से अनजान बने हुए हैं? मुरैना से सामने आई ये तस्वीरें साफ इशारा करती हैं कि स्वच्छता मिशन के दावों और हकीकत के बीच बड़ी खाई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है और कब तक गांवों को सिर्फ कागज़ों में ही ओडीएफ घोषित किया जाता रहेगा.
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 11:13:34
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के पूरनपुर में प्रथम आगमन पर नगर पालिका कार्यालय सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सभासद गणों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में पूरनपुर के माननीय विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री एवं महादेव गाईन, जिला उपाध्यक्ष अतिन्दर पाल सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, धीरज शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की स
364
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 22, 2026 11:06:40
Ranchi, Jharkhand:पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कहा कि उनकी लड़ाई 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिलाने को लेकर है, जिससे क्षेत्र और राज्य दोनों को फायदा होगा। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने बिना नोटिस और बिना राय लिए यह फैसला किया। साथ ही आरोप लगाया कि पार्टी प्रवक्ताओं द्वारा प्रेस में गलत बातें कही गईं। अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्होंने हर मंच पर अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन इसके बावजूद यह कहना कि पार्टी को जानकारी नहीं थी, गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता और कई रैयतों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए और आंदोलन के दौरान धमकियां भी मिलीं। उन्होंने अपनी मां निर्मला देवी के साथ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें जबरन थाने ले जाकर घर पर बुलडोजर चला दिया। अंत में उन्होंने कहा कि इस मामले में बनी कमेटियों ने अब तक कोई काम नहीं किया और योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई को गलत ठहराया।
372
comment0
Report
Advertisement
Back to top