Back
सीकर में थार कार से MD और अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार नहीं, फरार
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 25, 2026 12:18:50
Sikar, Rajasthan
सीकर में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की गाड़ी का पीछा किया. आरोपी ने पुलिस को जान से मारने की नियत से गाड़ी को टक्कर मारी. पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को पंचर करने के लिए तीन राउंड फायर भी किए. लेकिन गाड़ी तेज स्पीड में होने की वजह से गोली टायर पर नहीं लग पाई. अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया. सुनसान जगह अपनी गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़ कर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने गाड़ी से MD और अफीम बरामद का थार गाड़ी को जब्त कर लिया है. सीकर के सदर थाना थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब 10:25 पर वह गश्त के समय सूचना मिली कि एक बदमाश सफेद रंग की थार गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ सेवद से नानी चौराहे की तरफ आ रहा है. आरोप अपने साथियों के साथ है उसके पास हथियार और अवैध मादक पदार्थ है. रात को सदर पुलिस थाने की टीम ने चेलासी स्टैंड के पास नाकाबंदी की. पुलिस आरोपी महेंद्र की गाड़ी का इंतजार कर रही थी. पुलिस टीम रात को ढाका की ढाणी कि तरफ गाड़ी दिखी जिसे रुकवाने की कोशिश की लेकिन बदमाश पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए गाड़ी को बैक करके भाग गए. पुलिस ने टायर पंचर करने के लिए फायर किए लेकिन आरोपी फरार हो गए. बाद में बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए. बीती रात फतेहपुर रोड पर 40 फीट रास्ते के पास सुनसान जगह लोगों ने सफेद रंग की थार गाड़ी देखी. जिन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लावारिस खड़ी मिली गाड़ी से करीब 1-1 ग्राम एमडी और अफीम मिली. ऐसे में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गाड़ी को जब्त कर लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowMar 25, 2026 13:21:560
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 13:21:440
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 25, 2026 13:21:260
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 13:21:050
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 13:20:470
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 13:20:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 25, 2026 13:19:350
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 25, 2026 13:19:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 13:18:45Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 25, 2026 13:17:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 13:17:130
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 13:16:510
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 25, 2026 13:16:390
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 25, 2026 13:15:500
Report