Back
सीकर में वंदे मातरम् 150 वर्ष पर भव्य रैली और प्रदर्शनी, देशभक्ति उमंग
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 07, 2025 08:46:03
Sikar, Rajasthan
सीकर वंदे मातरम् 150 हो रहा कार्यक्रम
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर कल्याण सर्किल होते हुए पुलिस लाइन मैदान पहुंची
रैली में विधायक सुभाष मील जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत सहित अधिकारी कर्मचारी आमजन और सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे
रैली के बाद पुलिस लाइन में वंदे मातरम गीत की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन विधायक सुभाष मील ने फीता काटकर किया उद्घघाटन
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सीकर। आजादी के प्रतीक गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीकर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित रैली को नगर विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से आरंभ होकर कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड होते हुए पुलिस लाइन मैदान तक पहुंची। रैली में छात्र छात्राएं वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे रैली में विधायक सुभाष मील, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत समेत प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन और आमजन शामिल हुए। सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भागीदारी की। पुलिस लाइन मैदान पहुंचने के बाद वंदे मातरम् गीत के इतिहास और इसकी प्रेरक यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सुभाष मील ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में वंदे मातरम् गीत की रचना, इसके लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में मंत्री झाबर सिंह खरा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। संगीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से देशप्रेम की भावना का अभिव्यक्ति हुई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित में सदैव कार्य करते रहेंगे।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowNov 07, 2025 11:17:170
Report
KSKamal Solanki
FollowNov 07, 2025 11:16:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 07, 2025 11:16:330
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 07, 2025 11:15:500
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 07, 2025 11:15:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 07, 2025 11:15:260
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 07, 2025 11:15:110
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 07, 2025 11:14:510
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 07, 2025 11:14:320
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 07, 2025 11:14:050
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 07, 2025 11:12:590
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 07, 2025 11:12:360
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 07, 2025 11:12:020
Report
ADAjay Dubey
FollowNov 07, 2025 11:11:210
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 07, 2025 11:11:100
Report