Back
भारत के हॉकी के 100 वर्ष: राजनांदगांव में सदभावना मैच और रिकॉर्ड दर्ज
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 07, 2025 11:12:02
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। भारतीय हॉकी के आज 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजनांदगांव के अन्तर्राष्ट्रीय स्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मैदान में बालक बालिका सदभावना हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसके साथ पूरे भारत के लगभग 650 जिलों में एक साथ मैच खेले कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। पूरा देश आज हॉकी खेल का शताब्दी वर्ष मना रहा है। उल्लेखनीय है कि 7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ था। इसके बाद 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया कि भारत में हॉकी खेल का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय हॉकी टीम ने अब तक कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए जो किसी भी देश द्वारा हॉकी में जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण पदक हैं। इसी तरह हॉकी के इस 100 साल में राजनांदगांव का काफी योगदान रहा है यहां के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन एयरमैन बेस्टियन सन 1960 में ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था इसी तरह 2016 के रियो ओलंपिक में राजनांदगांव की रेणुका यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए छग की पहली महिला ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी बनी है।
बाइट -- फिरोज अंसारी अध्यक्ष छग हॉकी संघ
बाइट -- मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी।
WT
भारत अब तक ओलंपिक खेलों में कुल 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीत चुका है। इसके अलावा, भारत ने 1975 में विश्व कप भी जीता है राजनांदगांव के अन्तर्राष्ट्रीय स्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आज बालिका वर्ग में खेलो इंडिया खेलो और साI हॉस्टल के मध्य मैच खेला गया इसी तरह बालक वर्ग में खेलो इंडिया खेलो और जिला हॉकी संघ टीम के मध्य सदभावना मैच खेला गया। इस दौरान विजेता टीम और उपविजेता टीम को आकर्षक कप प्रदान किया गया। गौरतलब है कि राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी भी कहा जाता है
किशोर शिल्लेदार
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 07, 2025 13:17:29Firozabad, Uttar Pradesh:ताजमहल एक बार फिर विवादों में हैं और इस बार विवाद के पीछे का कारण अघोरी साध्वी चंचल नाथ है... बताया गया कि बीते दिनों ताजमहल परिसर में पर्यटक नमाज पढ़ते और शिव स्त्रोत पाठ करते नजर आए थे... जिसपर जमकर विवाद हुआ था
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 07, 2025 13:16:570
Report
RSRavi sharma
FollowNov 07, 2025 13:16:470
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 07, 2025 13:15:530
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 07, 2025 13:15:370
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 07, 2025 13:15:270
Report
SKSandeep Kumar Tiwari
FollowNov 07, 2025 13:12:220
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 07, 2025 13:06:150
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 07, 2025 13:05:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 13:05:230
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 07, 2025 13:05:090
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 13:04:550
Report
VKVishal Kumar
FollowNov 07, 2025 13:04:390
Report
APAnand Priyadarshi
FollowNov 07, 2025 13:04:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 07, 2025 13:04:040
Report