Back
नीमकाथाना में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष चयन के लिए कार्यकतार्ओं की राय मांगी
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 04, 2025 11:31:29
Sikar, Rajasthan
नीमकाथाना में AICC के आह्वान पर संगठन सर्जन अभियान एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। MP के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रभारी सुखदेव पांसे ने प्रेस कांफ्रेंस की और कार्यकर्ताओं से राय-सुमारी ली। प्रेस कांफ्रेंस के बाद बैठक को संबोधित किया गया। सीकर जिले के नीमकाथाना में आज AICC के आह्वान पर संगठन सर्जन अभियान एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सांसद/MP के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रभारी सुखदेव पांसे टीम के साथ नीमकाथाना दौरे पर रहे। उन्होंने नीमकाथाना जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और संगठन की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे। साथ ही पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से राय-सुमारी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में संगठन सर्जन अभियान चल रहा है उसी के अभियान के तहत सीकर जिला और नीमकाथाना जिले के प्रभारी के रूप में दायित्व सौंपी गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सीकर को संभाग और नीमका थाना जिले की सौगात दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने जिले को हटाकर नीम का थाना के लोगों के साथ अन्याय किया पर कांग्रेस ने नीमका थाना को जिला यथावत माना है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आएगी तो नीमकाथाना जिले को फिर से जिला दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के और राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि जिला अध्यक्ष दिल्ली से नहीं बने बल्कि नीमकाथाना के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की राय से बने ऐसा जिला अध्यक्ष जो आपकी मर्जी से बने। इसीलिए कांग्रेस ने अहमदाबाद से राष्ट्रीय अधिवेशन में यह निर्णय लिया कि देश के seniors नेताओं को जिला पैलेस पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्देश है कि सभी एक साथ चले और सभी में समन्वय हो, सभी को प्रतिनिधित्व मिले। अल्पसंख्यक या यूथ हो, महिला हो, ओबीसी हो या SC-ST हो, सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले और सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा जिला अध्यक्ष हो। इसीकी राय-सुमारी के आधार पर हम प्रत्येक ब्लॉक में जाएंगे और सभी से व्यक्तिगत मिलेंगे तथा सार्वजनिक बैठक होगी। कोई बंद कमरे में मिलना चाहें तो भी मिलेंगे और सबकी राय लेकर हाई कमान को सौंपेंगे। हाई कमान एक अच्छे निर्णय ले यह हमारा प्रयास रहेगा। जनता और भाजपा सरकार के बारे में पूछे जाने पर कहा गया कि यहां आम जनता की सरकार नहीं है, यहां केवल ब्यूरोक्रेसी की सरकार है, यह अधिकारियों की सरकार है, जनप्रतिनिधियों की कोई सरकार नहीं है। भाजपा सरकार के बारे में कहा गया कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और पेयजल व्यवस्था आदि के काम रुक गए। कानून-व्यवस्था बिगड़ी है। राजस्थान की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और आने वाले समय में कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। इस दौरान सहयोगी नेताओं में प्रदेश महासचिव विशाल जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पीएल प्रजापति, जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, नीमकाथाना विधायक, श्री माधोपुर के पूर्व विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, खंडेला के पूर्व विधायक महादेव सिंह खंडेला आदि मौजूद रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowOct 04, 2025 13:47:180
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 04, 2025 13:47:00Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर
- खेत के बीच पेड़ से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
- हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी
- पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी
- कसया थाना क्षेत्र के तीर्थराज नगर का मामला।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 04, 2025 13:46:450
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 04, 2025 13:46:390
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 04, 2025 13:46:260
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 04, 2025 13:46:000
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 04, 2025 13:45:500
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 04, 2025 13:45:380
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 04, 2025 13:45:270
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 04, 2025 13:45:190
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 04, 2025 13:45:080
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 04, 2025 13:35:180
Report
D1Deepak 1
FollowOct 04, 2025 13:35:070
Report