Back
रींगस के ट्रांसफार्मर में आग, दमकल ने समय रहते काबू पाया
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 17, 2026 10:31:34
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के रींगस में वार्ड संख्या 7 स्थित एक खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पेमाराम निठारवाल के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग की लपटें तेज होने के कारण पास में खड़ी जौ और गेहूं की पकी हुई फसल तक पहुंचने का खतरा बन गया था। सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ी जनहानि और फसल नुकसान टल गया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज बाबूलाल साखुनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 17, 2026 11:50:390
Report
MMMohd Mubashshir
FollowMar 17, 2026 11:50:160
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 17, 2026 11:50:070
Report
JPJai Pal
FollowMar 17, 2026 11:49:48Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा किनारे इफ्तार पार्टी पर पुलिस शिकंजा कसा है हिंदूवादी संगठनों का कहना है की गंगा की पवित्रता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 17, 2026 11:49:320
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 17, 2026 11:49:180
Report
MSManish Sharma
FollowMar 17, 2026 11:49:050
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 11:48:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 11:48:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 11:48:30Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
चोरो के निशाने पर सिलेंडर
घर के पोर्च में रखे चार सिलेंडर हुए चोरी
चोरी करते चोर सीसीटीवी में हुए कैद
14 मार्च की रात 12.30 पर चोरों ने बोला वकील के घर पर धावा
कोहेफिजा थाना क्षेत्र का मामला
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू।
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 17, 2026 11:48:170
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 11:48:050
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 17, 2026 11:47:520
Report