Back
सीकर में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का आतिशबाजी से स्वागत किया
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 29, 2025 14:19:38
Sikar, Rajasthan
सीकर में कांग्रेस ने आतिशबाजी की
सुप्रीम कोर्ट के अरावली संरक्षण और रेप के दोषी पूर्व BJP MLA की जमानत पर रोक के फैसले का स्वागत
सीकर के जाट बाजार में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने आतिशबाजी कर सुप्रीम कोर्ट के आज दिए 2 फैसलों का स्वागत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसजन इकट्ठे हुए और पटाखे फोड़े। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि अरावली पर्वतमाला को लेकर पहले दिए गए फैसले पर रोक और उन्नाव रेप केस मामले में पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर स्टे लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा न्याय किया है। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि इन दोनों फैसलों से लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास बढ़ा है। अरावली के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेने से ये सामने आया कि राजस्थान के पर्यावरण के मुद्दे काे लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उन्नाव रेप केस के आराेपी कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट महिलाओं को हिम्मत दी है। दोनों ही फैसलों का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेसजनों ने सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश सैनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक तंवर, वेदप्रकाश वर्मा, जिला महासचिव सकील जाटू आदि मौजूद थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 29, 2025 15:49:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 29, 2025 15:49:320
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 29, 2025 15:48:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 29, 2025 15:48:250
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 29, 2025 15:48:050
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 29, 2025 15:47:520
Report
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में धर्मांतरण के मामले पर एक्शन
धर्मांतरण के मामले में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पादरी डेविड ग्लेडविन उसके पुत्र अभिषेक ग्लेडविन व कृष्ण गोपाल विश्वास को भेजा जेल
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 29, 2025 15:47:030
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 29, 2025 15:46:510
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 29, 2025 15:46:380
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 29, 2025 15:46:260
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 29, 2025 15:46:180
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 29, 2025 15:45:480
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 29, 2025 15:45:210
Report