Back
सीकर कलेक्ट्रेट में सप्ताहिक समीक्षा: स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली पर जोर
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 10:46:22
Sikar, Rajasthan
सीकर साप्ताहिक समीक्षा की हुई बैठक:
कलेक्टर मुकुल शर्मा ने स्वास्थ्य, पानी-बिजली की व्यवस्थाओं की ली समीक्षा
सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने की। इस दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं आमजन से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी) भावना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 10, 2026 16:48:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 16:47:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 16:47:150
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 16:47:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 16:46:250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 10, 2026 16:46:080
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 16:45:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 16:45:400
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 16:33:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:33:060
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 16:32:52Sambalpur, Odisha:ଘୁଡୁକା ବଜାଇ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ ପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 10, 2026 16:32:380
Report