Back
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 16, 2025 02:02:21
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी। सीकर कंट्रोल रूम से मिली स्टेशन को बम से उड़ने की धमकी की सूचना।सूचना पर पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी पहुंची मौके पर। रेलवे स्टेशन की की गई गहनता से जांच। जांच में नहीं मिली कोई भी संधिग्ध वस्तु।पुलिस कर रही है मामले की जांच।
सीकर जिले के नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर अचानक बम से उड़ने की धमकी मिली, जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा,उपखंड अधिकारी राजीव यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन की गहनता से जांच की गई लेकिन जांच में कोई भी संदेह वस्तु नहीं मिली जिस नंबर से कंट्रोल रूम पर फोन आया उसकी लोकेशन भी सीकर के आसपास पाई गई पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर पर फोन भी किया गया लेकिन जिस नंबर पर फोन आया उसे व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने बताया कि कट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस प्रशासन सर्तक हुआ और स्टेशन पर पहुंचे और वहां जांच की गई।हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी देने वाला कौन है और उसकी मंशा क्या थी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर बारीकी से जांच की गई लेकिन उन्हें कोई भी संदेह वस्तु नहीं मिली कंट्रोल रूम पर जिस नंबर से फोन आया उसे नंबर पर भी फोन करने का प्रयास किया गया लेकिन उस व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया और उसे लोकेशन भी सीकर के आसपास आ रही थी फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Barabanki:रूहेरा निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर घायलः फतेहपुर में बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादस
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
98
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report