Back
251 महिलाओं के कलश यात्रा से भरा विराट हिंदू सम्मेलन
ASArvind Singh
Feb 01, 2026 10:02:50
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में आज विराट हिंदू सम्मेलन के अवसर पर आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गायत्री मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। गायत्री मन्दिर से रवाना हुई कलश यात्रा बैंड-बाजों की मधुर धुन एंव भजनों की स्वर लहरियों के साथ जटवाड़ा, गणेश नगर, मानटाउन होते हुए मानटाउन स्कूल परिसर पहुँचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं, जिससे कलश यात्रा ना सिर्फ अत्यंत आकर्षक एवं अनुशासित नजर आई। वही पूरा माहौल ही भक्तिमय नजर आया। इस दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव सहित अन्य धार्मिक जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा के समापन के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया, जिसके तहत गीता पाठ, महामंत्र की माला, जय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके साथ ही संतों द्वारा प्रवचन एवं उद्बोधन दिए गये, जिनमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों के अनुसार विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report