Back
रामगढ़ भाजपा कार्यशाला: बजट पर मोदी सरकार के समर्थन से ताकत का प्रदर्शन
JGJugal Gandhi
Feb 01, 2026 11:22:09
Alwar, Rajasthan
रामगढ़ में भाजपा कार्यशाला बना सियासी शक्ति प्रदर्शन, बजट पर गूंजे मोदी सरकार के समर्थन के नारे
रामगढ़ कस्बे के अलवर–दिल्ली हाईवे स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर रविवार को आयोजित भाजपा कार्यशाला पूरी तरह पार्टी के रंग में रंगी नजर आई। कार्यशाला के दौरान माहौल किसी बड़े सियासी आयोजन से कम नहीं रहा। जैसे ही टीवी स्क्रीन पर केंद्र सरकार का बजट लाइव प्रसारण शुरू हुआ, कार्यकर्ताओं की निगाहें स्क्रीन पर टिक गईं और हर अहम घोषणा पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बजट को गरीब, किसान और मजदूरों के हित में बताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों से जनता को भ्रमित करने का काम करती आई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमीनी स्तर पर काम करके दिखाया है। विधायक ने दावा किया कि मनरेगा को और अधिक सशक्त बनाते हुए उसका नाम “जी राम जी” किया गया है, जिससे हर गांव में सम्मान और आस्था का भाव जुड़ सके।
कार्यकर्ताओं के बीच विशेष चर्चा मजदूरों के लिए कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 किए जाने और साप्ताहिक भुगतान व्यवस्था लागू किए जाने को लेकर रही। नेताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस लगातार यह अफवाह फैलाती रही है कि भाजपा सरकार मनरेगा को बंद कर देगी, जबकि सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने योजना को न सिर्फ जारी रखा, बल्कि उसे और प्रभावी बनाया है।
कार्यशाला के दौरान “मोदी है तो मुमकिन है” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बजट और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और कांग्रेस के कथित झूठे प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें।
इस अवसर पर देवेंद्र दत्ता, कमल भादवा, गोपाल चौधरी, दिनेश यादव, राजकुमार कश्यब, गोविंद सैनी, कृष्ण यादव, भगवान सैनी, बाबूलाल जांगिड़, लाखन दत्त शर्मा, नवीन यादव, हरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुल मिलाकर रामगढ़ की यह कार्यशाला भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन का मंच साबित हुई, जहां बजट के जरिए सियासी संदेश साफ तौर पर दिया गया।
बाइट – सुखवंत सिंह, विधायक रामगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 14:50:58Jaipur, Rajasthan:बाइट डॉ.शिखा मील बराला कांग्रेस विधायक चौमूं
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:50:430
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 01, 2026 14:50:270
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 01, 2026 14:50:190
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 01, 2026 14:50:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 01, 2026 14:49:500
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 01, 2026 14:49:290
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 01, 2026 14:49:010
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 01, 2026 14:48:430
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:47:580
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 01, 2026 14:46:460
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 01, 2026 14:46:240
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 01, 2026 14:46:110
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 01, 2026 14:45:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:45:16Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी और मंत्रिमंडल ने बजट को बेहतर बताया.. सभी ने बजट 2026 को विजनी बजट करार दिया..
0
Report