Back
सवाई माधोपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत, 25 दिसंबर तक जागरूकता कार्यक्रम
ASArvind Singh
Dec 11, 2025 12:18:02
Sawai Madhopur, Rajasthan
एंकर-सवाई माधोपुर में भी आज से सड़क सुरक्षा पखवाडे की शुरुआत हुई है । जिसके तहत जिला मुख्यालय के सर्किल पर परिवहन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और यातायात नियमो को लेकर आमजन को जागरूक किया गया । जिला परिवहन अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि राजस्थान में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर में भी हम्मीर सर्किल पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ एडीएम संजय शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया । उन्होंने ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत अलग अलग दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक किया जायेगा , ताकि sड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके । कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया। अब शुक्रवार को सवाई माधोपुर के विभिन्न स्कूलों में 11 वीं और 12 वीं के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह शनिवार को यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। डीटीओ ने बताया कि इस तरह लगातार 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को यातायात नियमो की पालना को लेकर जागरूक किया जायेगा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report