Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन: लाखों लाभार्थियों को योजनाओं की सौगात

ASArvind Singh
Dec 19, 2025 14:32:29
Sawai Madhopur, Rajasthan
एवं in the remainder of the content, the text describes a district-level women’s conference held in Sawai Madhopur as part of a series marking two years of the BJP government’s tenure. The event, held at the Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum auditorium in Ramsinghpura, featured Chief Guest Bhajanlal Sharma and was broadcast live from Dhaulpur. Various pension schemes were highlighted with figures such as 91 lakh beneficiaries and 1100 crore across schemes like Palanhar, Higher Education Scholarship, and pre-matric scholarships for SC and ST students, along with DBT transfers. Lakhpati didi and women’s groups were given a one-crore loan by the Women’s Fund Bank. Products from the Krishi Vigyan Kendra and Rajivika groups, including millets-based laddus, biscuits, mathri, papad, pickles, soap, and toys were launched. Beneficiaries were presented with Ayushman cards and checks under various schemes including Chief Minister’s Pension and Kanya Dan. Officials and participants expressed gratitude for direct benefits from government schemes. The program ended with the national anthem and was attended by several district-level officials and a large number of beneficiaries.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMahesh Pareek
Dec 19, 2025 16:05:42
Jaipur, Rajasthan:हाइकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील शांतनु पारीक की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय सहित अन्य विवि और कॉलेजों में तुरंत छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में निर्देश देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन इसे शिक्षा के मौलिक अधिकार से ऊपर नहीं रखा जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक स्पष्ट और तर्कसंगत नीति बनाई जानी चाहिए। अदालत ने निर्वाचन आयोग को कहा है कि वह अपने चुनाव को लेकर पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था रखें और यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान शैक्षणिक कामकाज प्रभावित नहीं हो। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश जय राव व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अदालत ने कहा कि फिलहाल मौजूदा शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के अंतिम चरण में है और ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव के लिए अदालत कोई निर्देश जारी नहीं करना चाहता। अदालत ने कहा कि 19 जनवरी, 2026 को सभी विवि और कॉलेजों सहित अन्य संबंधित लोगों की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में भविष्य के छात्रसंघ चुनावों के लिए व्यापक दिशा निर्देश तैयार किए जाए। वहीं यदि चुनाव नहीं कराने के संबंध में निर्णय लिया जाता है तो उसके लिए ठोस और तार्किक कारण बताए जाने चाहिए। अदालत ने राज्य सरकार व यूनिवर्सिटी को कहा है कि वे चुनावों के सही तरीके से संचालन के लिए एक छात्रसंघ चुनाव बोर्ड या समिति गठित करे, जो इन चुनावों के लिए जवाबदेह हो। अदालत ने कहा कि चुनाव कैलेंडर हर शैक्षणिक वर्ष के मार्च महीने में जारी किया जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में कोई व्यवधान नहीं हो। चुनाव कैलेंडर, एक बार जारी होने के बाद उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। अदालत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा देना और शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखना है। ऐसे में हर गतिविधि उसके अनुरूप होनी चाहिए。 जयपुर।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Dec 19, 2025 16:05:25
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के नबीनगर स्थित एनटीपीसी की बिजली परियोजना नबीनगर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के कूलिंग टावर में अचानक आग लग गई।आगलगी की यह घटना उस वक्त हुई जब टावर के मेंटेनेंस का काम चल रहा था।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग के लगने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि,पावर प्लांट की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है और न ही किसी तरह की नुकसान की बात बताई जा रही है।आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन एक्टिव हुआ और दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया तब जाकर प्रबंधन ने राहत की सांस ली।वहीं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आग लगने की वजहों की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Dec 19, 2025 16:05:09
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक पिकअप वाहन पलटने से 9 लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर बांदा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं और मुंडन करवाने के लिए देवी मंदिर जा रहे थे। पिकअप में सवार होकर तब बाइक सवार को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हादसा हो गया। घटना का थाना क्षेत्र कमासिन राजपुर मार्ग की है, जहां छुट्टन वर्मा नाम का व्यक्ति अपने बच्चों का मुंडन करने के लिए परिवार के साथ एक पिकअप में सवार होकर बाकल गांव स्थित जोगनी माता मंदिर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप के सामने एक तेज रफ्तार बाइक आ गई, जिसमें बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गया, जिससे पिकअप में सवार 14 लोग खाई में जा गिरे। देखते-देखते चीख पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इनमें 9 लोग घायल हो गए, चार गंभीर। चारों गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा भेज दिया गया है, वहीं अन्य 5 का प्राथमिक उपचार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बाइट- गिरजा घायल महिला; बाइट- चिकित्सक सीएचसी इंचार्ज।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Dec 19, 2025 16:02:44
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 19, 2025 16:01:56
Munger, Bihar:लकड़ी तस्करी रोकने गई वन टीम पर पथराव। चार वनकर्मी घायल, विभागीय वाहन क्षतिग्रस्त मुंगेर : जंगल से कीमती लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। मानगढ़–सिंधिया पथ पर चिमनी भट्ठा के पास शुक्रवार को टमटम चालकों ने वनकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए, जबकि विभागीय वाहन के आगे और पीछे का शीशा टूट गया।रेंजर जंग बहादुर राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मानगढ़–सिंधिया पथ पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान अवैध लकड़ी लदे आठ टमटम को रोका गया। कार्रवाई होते देख दो टमटम चालक वाहन समेत फरार हो गए, जबकि छह चालक टमटम छोड़कर भाग निकले। जब वनकर्मी जब्त टमटम लेकर वापस लौट रहे थे, तभी फरार चालक और उनके साथियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में वन सिपाही विवेक कुमार का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अभिषेक कुमार, राकेश कुमार और आदेश कुमार को आंशिक चोटें आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार धरहरा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और टमटम को जब्त कर लिया गया है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 19, 2025 16:00:30
Tehran, Tehran Province:ସ୍ଲୋଗ - ଧାନଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ। ଆଙ୍କର୍ - ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋହନା ବ୍ଲକ ଚାନ୍ଦିପୁଟ_Pାଞ୍ଚାୟତ କାଳିଆପଟା ଗ୍ରାମ ରେ ଥିବା ଧାନ ଖଳା ରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି l ଚାଷୀ ତ୍ରିନାଥ ଦଳାଇ ଏବଂ ତାଙ୍କ ଭାଇ ମହେଶ୍ଵର ଦଳାଇଙ୍କ ଖଳା ରେ ଧାନ ରଖି ମୋହନା ଯାଇଥିଲେ।ହଠାତ୍ ଖବର ପାଇଲେ ତାଙ୍କ ଧାନ ରେ ନିଆଁ ଲାଗିଛି, ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ମୋହନା ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କୁ ଖବର ଦେବା ପରେ ଦମକଳ ବାହିନୀ ଆସି ନିଆଁ କୁ ଆୟତ କରିଛନ୍ତି। କିନ୍ତୁ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ରୂପେ ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇ ଯାଇଚି, ଚାଷୀଙ୍କ କହିବା ପ୍ରକାରେ ଚାରି ଏକର ଜମି ର ଧାନ ନଷ୍ଟ ହୋଇଛି,ନିଆଁ କେଉଁ କାରଣରୁ ଲାଗିଲା ତାହା ଜଣା ପଡି ନାହି, ଏଣୁ ସେ ସରକାରଙ୍କୁ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି କିଛି କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦେଲେ ଗରିବ ପରିବାର ବଞ୍ଚି ପାରନ୍ତେ。
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:59:57
1
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:58:24
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 19, 2025 15:48:54
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पुपुनकी में दामोदर नदी किनारे अवैध बालू खनन लम्बे समय से चल रहा था जहाँ चास एसडीओ ने जब जांच की तो पता चला लम्बे समय से अवैध उत्खनन चल रहा था जिसको लेकर छापेमारी की गई और प्रशासन ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया वही बाकी भागने में सफल रहा। वही बड़ी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया था। बताते चले कि बोकारो जिले में चल रहे अवैध बालू की तस्करी को लेकर छापा मारा गया। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा की अध्यक्षता में चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी दामोदर नदी के समीप छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दामोदर नदी के पुपुनकी घाट पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ट्रैक्टरों में लोड करते हुए तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके साथ ही पुपुनकी के समीप परती जमीन पर अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज भी बरामद किया गया। प्रशासन द्वारा तीनों ट्रैक्टरों एवं अवैध रूप से भंडारित बालू को विधिवत जब्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा। बताते चले कि खेतको से बड़ी संख्या में अवैध बालू की तस्करी भी धड़ल्ले से जारी है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 19, 2025 15:48:36
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक रूपेन्द्र सिंह कुनर के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, सोनिया गांधी ,राहुल गांधी विरुद्ध किये गये मुकदमों को खारिज करने के मामलो में प्रदर्शन किया गया वही राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ईडी एवं अन्य संस्थानों के दुरुपयोग के मामलो में भी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार इन संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी, ज्ञापन देने के दौरान विधायक डूंगराराम गेदर, पूर्व विधायक राजकुमार गोड, पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़, जिला प्रमुख दुलाराम, उप जिला प्रमुख_sudesh mor, अंकुर मिगलानी , जगतार समरा, कमला बिश्नोई रहे मौजूद।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top