Back
रणथंभौर के लेपर्ड ने कुशालीपुरा में भैंस का शिकार किया
ASArvind Singh
Mar 17, 2026 07:06:29
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व के हिंसक वन्यजीवों का जंगलों से निकलकर रणथंभौर के आसपास की पेरीफेरी में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, इसी कड़ी में बीती देर रात टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे 552 स्थित कुशालीपुरा गांव के आबादी क्षेत्र में एक लेपर्ड आ पहुंचा और एक भैंस का शिकार मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को लेपर्ड भैंस के शिकार का लुफ्त उठता हुआ नजर आया। वाहन चालकों ने इस पूरे वाकिये को अपने मोबाईल कैमरे से कैद कर लिया। जानकारी के मुताबिक विगत रात लेपर्ड रणथंभौर के जंगलों से निकलकर कुशालीपुरा गांव के नजदीक आबादी क्षेत्र में आ गया। इस दौरान लेपर्ड काफी देर तक मुख्य सड़क के नजदीक चहलकदमी करता रहा और फिर नजदीक ही मौजूद लेपर्ड एक भैंस का शिकार कर लिया। इसके बाद लेपर्ड भैंस के शिकार का आराम से बैठकर लुफ्त उठता नजर आया। लेपर्ड के मूवमेंट के चलते कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया और वाहन चालक लेपर्ड को देखते रहे। इनमें से एक वाहन चालक ने अपने मोबाईल कैमरे में लेपर्ड को कैद कर लिया। वाहनों का जमावड़ा देख लेपर्ड कुछ देर बाद जंगल में ओझल हो गया उसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई। गौरतलब है कि इन दिनों सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर सहित आसपास के इलाके में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर लोगों में डर का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowMar 17, 2026 08:20:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 17, 2026 08:19:440
Report
SNShashi Nair
FollowMar 17, 2026 08:19:18Hisar, Haryana:राज्यसभा चुनाव पर बीजेपी और कांग्रेस एक सीट का असर क्या होगा
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 08:19:070
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 17, 2026 08:18:520
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:18:360
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 08:16:580
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:16:47Noida, Uttar Pradesh:TIRUPATI (ANDHRA PRADESH): BHANU PRAKASH REDDY (TIRUMALA TIRUPATI BOARD (TTD) MEMBER) ON REPORTS OF LPG CYLINDERS SHORTAGE
0
Report
SNShashi Nair
FollowMar 17, 2026 08:15:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:15:430
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 17, 2026 08:15:270
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowMar 17, 2026 08:15:180
Report
654
Report
518
Report