Back
बीमार SI ने SP से गुहार: वेतन रोक से परिवार पर भारी आर्थिक संकट
JGJugal Gandhi
Mar 17, 2026 08:19:07
Alwar, Rajasthan
बीमार SI ने एसपी से लगाई गुहार: “वेतन रुका, इलाज के पैसे नहीं, अब क्या करूं?”
अलवर पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मीणा ने एक वीडियो जारी कर एसपी सुधीर चौधरी से अपनी गंभीर स्थिति को लेकर मदद की अपील की है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बीमार हैं और जिंदगी से परेशान हो चुके हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उनका वेतन कई महीनों से रुका हुआ है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है।
मनोज मीणा ने आरोप लगाया कि अकाउंट सेक्शन में तैनात यूडीसी वेतन जारी करने के बदले पैसे की मांग करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीमारी की जानकारी अधिकारियों को देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई विशेष सहयोग नहीं मिला। एक बार बेहोश होने पर भी उन्हें सीधे अस्पताल भेजने के बजाय परिवार को बुलाया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पहले वे सदर और राजगढ़ थानों में कार्यरत रह चुके हैं। पीलिया के कारण उनका लीवर खराब हो गया और अब किडनी में भी संक्रमण है। इसके बावजूद वे लगातार ड्यूटी करते रहे और लंबी छुट्टी भी नहीं ली। पिछले करीब दो साल से जयपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
मनोज मीणा ने कहा कि उनका वेतन लगभग 80 हजार रुपए है, लेकिन लोन की कटौती और इलाज के खर्च के कारण परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है। आरजीएचएस योजना से सीमित दवाएं मिलने के कारण बाकी दवाएं उन्हें खुद खरीदनी पड़ती हैं, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।
उन्होंने एसपी से सवाल किया कि ऐसी स्थिति में वे क्या करें और आगे कौन सा कदम उठाएं। वहीं, इस मामले में एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि सामान्य तौर पर ऐसा नहीं होता, फिर भी पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 09:38:160
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 17, 2026 09:38:010
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 17, 2026 09:37:400
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 17, 2026 09:37:260
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 17, 2026 09:37:060
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 09:36:530
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 17, 2026 09:36:400
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 17, 2026 09:35:410
Report
ADAnup Das
FollowMar 17, 2026 09:35:290
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 09:35:000
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 09:34:350
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 09:34:280
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 09:34:20Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): ASHOK KUMAR DAS (CONGRESS) ON CROSS-VOTING IN ODISHA RAJYA SABHA POLLS
0
Report