Back
पालीवाल समाज की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
HUHITESH UPADHYAY
Mar 27, 2026 06:50:13
Pratapgarh, Rajasthan
पالیवाल समाज की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रतापगढ़ पालीवाल समाज की ओर से राम जयंती पर शहर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 7 बजे मंदिर में भगवान की आकर्षक मूर्तियों का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया, उसके बाद महाआरती आयोजित हुई। मंदिर परिसर खचाखच भर गया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकली। समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पालीवाल ने बताया कि शोभायात्रा पालीवाल गली मंदिर से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा, अर्चना टॉकीज, नई आबादी, समता भवन होते हुए रघुनंदन वाटिका पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और अल्पाहार से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में 25 ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान समाज के गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। आयोजन के तहत समाज के सदस्यों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर पूर्ण सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और डेकोरेशन से सजाया गया। रघुनंदन वाटिका पहुंचने पर समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। आयोजन के सफल संचालन हेतु समाज ने पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व रामनवमी की पूर्व संध्या पर पालीवाल समाज की ओर से शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर श्रद्धा व्यक्त की। रैली के दौरान धार्मिक गीतों एवं जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रैली का समापन पालीवाल समाज के मंदिर प्रांगण में किया गया, जहां विधिवत आरती का आयोजन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस आयोजन में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 08:00:210
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 08:00:09Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या से साधु संतों का रिएक्शन
सपा प्रदेश सचिव के बयान पर
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 27, 2026 07:52:35Noida, Uttar Pradesh:मालदा में राम नवमी जुलूस में हथियार लहराते हुए। बच्चों और टीनएजर्स के हाथों में हथियार लहराते हुए। यह तस्वीर शहर की सड़कों की है।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 27, 2026 07:52:210
Report
SDShankar Dan
FollowMar 27, 2026 07:52:030
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 27, 2026 07:51:140
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:50:560
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 27, 2026 07:50:080
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 27, 2026 07:49:540
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 07:49:030
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 07:48:48Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
एम्स भोपाल के सामने बड़ा हादसा
एम्स के सामने सदन मेडिकल स्टोर का निर्माणाधीन छजा गिरा
आधा दर्जन से अधिक लोग हुए हादसे का शिकार
एक महिला को गंभीर चोट आई
मलबे में दबे लोगों को निकाला गया
घायलों को एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 07:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 07:46:250
Report
1
Report