Back
प्रतापगढ़ में मदन राठौड़ का हमला: कांग्रेस-भारत आदिवासी पार्टी पर नौटंकी कहा गया
HUHITESH UPADHYAY
Oct 06, 2025 03:40:28
Pratapgarh, Rajasthan
रविवार को प्रतापगढ़ दौरे पर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी को नौटंकी बताया साथ ही भारत आदिवासी पार्टी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए खतरा बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि ऐसी शक्तियों के खिलाफ खड़ा होना है जो समाज, क्षेत्र और देश को कमजोर करने का काम कर रही है, उन्हें नेस्तनाबूद करना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजाति विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनके अंबा माता स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए, उनके पुत्र राजस्व मंत्री हेमंत मीना को सांत्वना प्रदान की। बाद में भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को भी उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नंदलाल मीणा की सोच क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की थी। उनका पूरा जीवन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती देने में लगा रहा लेकिन आज परिस्थितियां पूरी तरह विपरीत होने लगी है, बांसवाड़ा डूंगरपुर, प्रतापगढ़ के आदिवासी अंचल में ऐसी शक्तियां काम कर रही है जो हिंदू समाज, क्षेत्र और देश को कमजोर करने का काम कर रही है। इनके षड्यंत्र को लोग समझ रहे हैं, उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज अब इनको सबक सिखाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowOct 06, 2025 06:35:410
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 06, 2025 06:35:280
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 06, 2025 06:35:210
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 06, 2025 06:35:130
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 06, 2025 06:35:000
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 06, 2025 06:34:520
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 06, 2025 06:34:430
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 06, 2025 06:34:230
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 06, 2025 06:34:060
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 06, 2025 06:33:570
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 06, 2025 06:33:410
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 06, 2025 06:33:290
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 06, 2025 06:33:210
Report
BBBindu Bhushan
FollowOct 06, 2025 06:33:000
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 06, 2025 06:32:450
Report