Back
मधुबनी के आदर्श नगर कॉलनी में जलजमाव से लोगों का आक्रोश, प्रशासन पर निशाना
BBBindu Bhushan
Oct 06, 2025 06:33:00
Madhubani, Bihar
मधुबनी के आदर्श नगर कॉलनी में महीनों से जलजमाव से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित दर्जनों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 और 7 के हजारों लोग कई माह से जलजमाव से परेशान हैं। समाहरणालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदर्श नगर मुहल्ला के लोग विकास से मरहूम आज भी 19 वीं शताब्दी में जीने को मजबूर हैं। नगर पालिका से नगर निगम बन गया बावजूद आदर्श नगर मुहल्ला में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। मुहल्ला में ना तो सड़क है और ना ही नाला है। नगर निगम द्वारा कुछ नाला और सड़क बनाया गया जो घटिया निर्माण के कारण बनने के साथ ही पूरी तरह से टूट गया और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मुहल्ला में और मुख्य सड़क पर करीब आठ माह जलजमाव रहता है और इसी में लोग रहने को मजबूर हैं। जलजमाव से बुजुर्ग महिला बच्चों को आवागमन में खासा परेशानी होती है। दर्जनों वाहन चालक और बच्चे जल जमाव और गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गए और अस्पताल जाना पड़ा। मुहल्ला वासियों की माने तो नगर निगम को सिर्फ टैक्स से मतलब है नगर निगम द्वारा कुछ भी सुविधा नही दिया गया है। नगर निगम लूट खसोट का अड्डा बनकर रह गया है। जो भी काम हुआ है कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मुहल्ले और अपनी समस्या को लेकर नगर निगम में आवेदन दिया तो धमकियां मिलने लगी। मुहल्ला निवासी पंकज झा ,नंदकिशोर झा सदन मिश्रा प्रमोद झा प्रभात शेखर जीबछ ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने बताया अगर शीघ्र जलजमाव की समस्या का निदान नहीं होता है तो मुख्य सड़क को जाम किया जाएगा और विधान सभा चुनाव में वोट का वहिष्कार किया जाएगा। लोगों ने डीएम से गुहार लगाई है कि मुहल्ले वासियों को समस्या से निदान दिलाएं अन्यथा मुहल्ले में सड़ रहे पानी से महामारी फैल सकती है। बहरहाल सरकार विकास का दावा कर रही है और बड़े बड़े बैनर से प्रचार किया जा रहा है सूबे में काफी विकास हुआ है लेकिन मधुबनी शहर के दर्जनों मुहल्लों में भारी जलजमाव दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowOct 06, 2025 08:38:452
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 06, 2025 08:38:050
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 06, 2025 08:37:390
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 06, 2025 08:37:160
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 06, 2025 08:37:010
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 06, 2025 08:36:510
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 06, 2025 08:36:240
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 06, 2025 08:36:170
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 06, 2025 08:36:120
Report
DTDinesh Tiwari
FollowOct 06, 2025 08:35:430
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 06, 2025 08:35:320
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 06, 2025 08:35:160
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 06, 2025 08:35:050
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 06, 2025 08:34:460
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 06, 2025 08:34:340
Report