Back
प्रतापगढ़ में निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर से दिव्यांगजनों को मिला लाभ
HUHITESH UPADHYAY
Mar 09, 2026 10:17:06
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ शहर में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग सहायक उपकरण वितरणshivर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और जरूरतमंद लोग शिविर में पहुंचे और विभिन्न सहायक उपकरणों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है और उनका जीवन पहले से अधिक सुगम बन पाता है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सामान्य जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम द्वारा दिव्यांगजनों की जाँच कर उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे हैं। यहाँ लाभार्थियों को कृत्रिम पैर, कैलिपर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित कई प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। प्रत्येक लाभार्थी की स्थिति की जाँच कर माप के अनुसार उपकरण दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सही और स्थायी लाभ मिल सके। शिविर के दौरान अतिथियों ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और दिव्यांगजनों से संवाद कर उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। आयोजकों के अनुसार शिविर में अब तक 15 कृत्रिम पैर, 36 कैलिपर, 6 कृत्रिम हाथ, 43 श्रवण यंत्र, 96 ट्राईसाइकिल, 48 व्हीलचेयर, 14 स्टिक, 13 ब्लाइंड स्टिक और 23 बैसाखियां वितरित की जा चुकी हैं। साथ ही विशेषज्ञों की टीम द्वारा जाँच, माप और उपकरणों की फिटिंग का कार्य लगातार जारी है। आयोजकों ने बताया कि शिविर के शेष दिनों में भी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAIqbal Ahmad
FollowMar 09, 2026 11:29:390
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 09, 2026 11:21:450
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 09, 2026 11:21:310
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 09, 2026 11:21:080
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 09, 2026 11:20:500
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 09, 2026 11:20:370
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 09, 2026 11:20:220
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 09, 2026 11:19:570
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 11:19:380
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 11:19:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
टिंबर मार्केट पात्रा के पास लगी आग
तत्काल का मामला
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 09, 2026 11:19:140
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 09, 2026 11:18:580
Report
0
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 09, 2026 11:17:320
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 09, 2026 11:17:100
Report