Back
भदोही: पिपरगांव में बुजुर्ग जलकर गम्भीर, प्रधान पर आरोप
SMSHARAD MAURYA
Mar 09, 2026 11:17:32
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
खबर भदोही से है जहां एक बुजुर्ग के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव गांव का है जहां 55 वर्षीय जैसलाल सरोज अपने हैंडपंप को ठीक कराने की बात को लेकर ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई; इसी बीच जैसलाल सरोज आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक जैसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जैसलाल सरोज को तुरंत जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने गांव के प्रधान व बेटे कमलेश यादव पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर namजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowMar 09, 2026 14:06:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 09, 2026 14:06:20Noida, Uttar Pradesh:Vinod Bansal, VHP spokesperson, commented on MIM Shoiab Jamai
0
Report
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:*दिनांक 02.03.2026 को थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पैगम्बरपुर बकरी में मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये घटना में सलिंप्त अभियुक्ता सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार , के संबंध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज द्वारा दी गयी बाईट।*
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 09, 2026 14:06:010
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 14:05:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 09, 2026 14:05:280
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 09, 2026 14:05:040
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 09, 2026 14:04:430
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 14:04:270
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 09, 2026 14:04:150
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 09, 2026 14:03:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 09, 2026 14:03:370
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 09, 2026 14:03:170
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 09, 2026 14:02:550
Report