Back
उप जिला चिकित्सालय की बदहाली पर चौथे दिन आमरण अनशन जारी, प्रशासन पहुंचा धरनास्थल
HUHITESH UPADHYAY
Jan 04, 2026 05:32:22
Pratapgarh, Rajasthan
उप जिला चिकित्सालय की बदहाली पर चौथे दिन भी आमरण अनशन, खबर के बाद देर रात प्रशासन पहुंचा धरनास्थल
छोटीसादड़ी नगर के उप जिला चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की सर्दी और बिगड़ते स्वास्थ्य के बावजूद उपाध्याय धरनास्थल पर डटे रहे। इस बीच जी राजस्थान पर खबर प्रसारित होने के बाद देर रात्रि प्रशासन हरकत में आया और धरनास्थल पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मनीष उपाध्याय से अनशन तोड़ने का निवेदन किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मांगों पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। उपाध्याय ने कहा कि केवल आश्वासन देकर पहले भी कई बार आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया गया है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
धरनास्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी, जांच सुविधाओं का अभाव, दवाइयों की अनियमित आपूर्ति और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी जनहित के मुद्दे को लेकर मजबूरी में आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है। अनशन के दौरान मनीष उपाध्याय की तबीयत बिगड़ने की सूचना पहले ही सामने आ चुकी थी, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा समय पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि मीडिया में मामला आने के बाद ही प्रशासन मौके पर पहुंचा, जो सरकार और व्यवस्था की उदासीनता को दर्शाता है। सामाजिक कार्यकर्ता मानक वैष्णव सहित अन्य समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सर्द रातों में भी धरनास्थल पर बैठे समाजसेवियों का कहना है कि जनता की आवाज़ को अनसुना करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों का संकल्प साफ है—जब तक उप जिला चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होतीं, तब तक आंदोलन और आमरण अनशन जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowJan 05, 2026 04:37:250
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowJan 05, 2026 04:36:520
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 04:36:150
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 05, 2026 04:36:030
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 05, 2026 04:35:170
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 04:34:580
Report
EGE GOPI
FollowJan 05, 2026 04:34:420
Report
NKNished Kumar
FollowJan 05, 2026 04:34:160
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 05, 2026 04:34:030
Report
0
Report
IAImran Ajij
FollowJan 05, 2026 04:33:470
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 05, 2026 04:33:260
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowJan 05, 2026 04:32:340
Report
NZNaveen Zee
FollowJan 05, 2026 04:32:240
Report