Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

नीलगाय शिकार के दौरान गोली से घायल युवक की हालत गंभीर; पुलिस जांच शुरू

HUHITESH UPADHYAY
Mar 30, 2026 09:15:20
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत पर मक्की की रखवाली कर रहे युवक को कथित रूप से शिकारी की गोली लग गई। घायल युवक की पहचान पाना उर्फ पप्पू गुजर पिता मदनलाल गुजर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पप्पू गुजर अपने खेत पर मक्की की फसल की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान क्षेत्र में किसी अज्ञात शिकारी द्वारा नीलगाय का शिकार करने के उद्देश्य से फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चलाई गई गोली युवक के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात शिकारी की तलाश में जुटी है और अवैध शिकार व लापरवाही से फायरिंग के एंगल से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में अवैध शिकार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VVvirendra vasinde
Mar 30, 2026 10:31:13
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी. शहर के वार्ड क्र.12 दावलबैड़ी की रहने वाली 36 वर्षीय महिला सरला पिता छगन बाबर दावलबैड़ी निवासी मुन्ना शेख के यहाँ घर का काम करती थीं. रविवार को महिला रोज की तरह घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान शाम करीब 5 बजे पानी की मोटर चालू करने के दौरान महिला को करंट लगा जिससे उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया जहाँ से परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल अस्पताल में बड़ी संख्या में महिला के परिजन मौजूद हैं. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जाँच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 30, 2026 10:30:46
Sambalpur, Odisha:ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଦୁଃଖ ଜଣାଇଲେ ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ ।କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ్ధି କରାଯାଉ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ | କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳିଙ୍କ ସମସ୍ୟା ସହ ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ନୁଆଦିଲ୍ଲୀ ଠାରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଭେଟିଲେ ବରଗଡ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ। କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳିଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇଲେ ଓ ସେମାନଙ୍କର ସମସ୍ୟା ସମାଧାନ କରିବା ଦିଗରେ ତୁରନ୍ତ ପଦକ୍ଷେପ ନେବାକୁ ସେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ।ଓଡ଼ିଶାର ପ୍ରାୟ ୧୨ ଲକ୍ଷ କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳି ଏବଂ ସାମୟିକ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ହକ ପାଇଁ ଏକ ଦୃଢ଼ ପଦକ୍ଷେପ ନେବାକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ସେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁପତ୍ର ବାଣିଜ୍ୟର ପ୍ରଶାସନିକ ଢାଞ୍ଚା ଏବଂ ଶ୍ରମିକମାନଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ଅବଗତ କରାଇଛନ୍ତି ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ । ସାମୟିକ କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୦–୬୫ରୁ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ୍ଧି କରାଯାଉ ବୋଲି ସେ କହିଛନ୍ତି । ୨୦୨୦ ମସିହାରୁ ବନ୍ଦ ଥିବା ଦରମା ବୃଦ୍ଧିକୁ ତୁରନ୍ତ ଲାଗୁ କରାଯାଉ ଏବଂ ସର୍ବନିମ୍ନ ମଜୁରୀ ନିୟମ ଅନୁସାରେ ପାରିଶ୍ରମିକ ନିର୍ଦ୍ଧାରଣ ହେଉ। କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ଗୋଦାମ ଜଗୁଆଳିଙ୍କର ବକେୟା ଥିବା ପ୍ରାୟ ୨.୪୦ କୋଟି ଟଙ୍କା ତୁରନ୍ତ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଉ।ବର୍ତ୍ତମାନର ପତ୍ର ପିଛା ୦.୦୮ ପଇସା ଦରକୁ ବର୍ତ୍ତମାନର ମହଙ୍ଗା ପରିସ୍ଥିତି ଅନୁସାରେ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ନିକଟରେ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ । ବର୍ତ୍ତମାନ, ଋତୁକାଳୀନ କେନ୍ଦୁ ପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୦ ବର୍ଷ ରହିଛି , ଏହାକୁ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । ସାଂସଦ କହିଛନ୍ତି, ୨୦୨୦ ମସିହାରୁ ସର୍ବନିମ୍ନ ମଜୁରୀ ମାନଦଣ୍ଡ ଏବଂ ବୁଝାମଣାପତ୍ର ଅନୁଯାୟୀ ବ୍ୟବସ୍ଥା ସତ୍ତ୍ୱେ, ଋତୁକାଳୀନ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ପାଇଁ ମଜୁରୀରେ କୌଣସି ବୃଦ୍ଧି କରା ଯାଇନାହିଁ। ଏହି ଦୀର୍ଘକାଳୀନ ସ୍ଥିରତା ଏହି ଆୟ ଉପରେ ନିର୍ଭରଶୀଳ ହଜାର ହଜାର ପରିବାର ପାଇଁ ଘୋର ଅସୁବିଧା ସୃଷ୍ଟି କରିଛି। କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ଗୋଦାମ କୁ ଦେୟ ପ୍ରାୟ ୨ କୋଟି ୪୦ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କାର ବକେୟା ପୂର୍ବ ସରକାରଙ୍କ ନିକଟରେ ପଡ଼ି ରହିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଏହି କର୍ମଚାର୍ମାନେ ସେମାନଙ୍ଙ୍କର ପ୍ରାପ୍ୟ ପାଇଁ ଧୈର୍ଯ୍ୟର ସହିତ ଅପେକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି, ଏବଂ ବକେୟା ପ୍ରାପ୍ୟ ଯଥାଶୀଘ୍ର ପ୍ରଦାନ କରିବାକୁ ସାଂସଦ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଆଗରେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି । ବର୍ଦ୍ଧିତ ମୁଦ୍ରାସ୍ଫୀତି ଏବଂ ସଂଗ୍ରହରେ ଜଡିତ କଠିନ ପରିଶ୍ରମକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ପ୍ରତି ପତ୍ରର ବର୍ତ୍ତମାନର ୦.୦୧୮ କ୍ରୟ ହାର ଅତ୍ୟନ୍ତ କମ୍। ଏହି ହାରକୁ ପ୍ରତି ପତ୍ରର ଅତି କମରେ ୦.୧୨ କୁ ବୃଦ୍ଧି କରାଯାଉ, ଯାହା ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଆଦିବାସୀ ସଂଗ୍ରହକାରୀ ଙ୍କୁ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆବଶ୍ୟକୀୟ ଆର୍ଥିକ ସହାୟତା ପ୍ରଦାନ କରିବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁ ପତ୍ର ଅର୍ଥନୀତି କେବଳ ଏକ ବାଣିଜ୍ୟ ନୁହେଁ ଏହା ଓଡ଼ିଶାର ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଗରିବ ଆଦିବାସୀ ଏବଂ ଜଙ୍ଗଲରେ ବାସ କରୁଥିବା ପରିବାରର ଜୀବନରେଖା। ଏହି ଶ୍ରମିକମାନେ ପ୍ରଚଣ୍ଡ ଗରମ ଏବଂ କଷ୍ଟକର ପରିସ୍ଥିତିରେ ଜଙ୍ଗଲକୁ ପ୍ରବେଶ କରନ୍ତି । ରାଜ୍ୟର ଜଙ୍ଗଲ-ଭିତ୍ତିକ ରାଜସ୍ୱ ଏବଂ ଗ୍ରାମୀୟ ଅର୍ଥନୀତିରେ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅବଦାନ ରଖନ୍ତି। ସେମାନଙ୍କର ମର୍ଯ୍ୟାଦା, ନ୍ୟାୟପୂର୍ଣ୍ଣ ମଜୁରୀ ଏବଂ ସାମାଜିକ ସୁରକ୍ଷା ସୁନିଶ୍ଚିତ କରିବା କେବଳ ଏକ ନୈତିକ ବିଷୟ ନୁହେଁ ବରଂ ଏକ ନୈତିକ ଦାୟିତ୍ୱ ମଧ୍ୟତା।ତେଣୁ ଏହା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ବର ସହ ପ୍ରସଙ୍ଗକୁ ନେଇ ତୁରନ୍ତ ବିଚାର କରିବାକୁ ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 10:27:55
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के नगला बनारसी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौटा था, लेकिन सुबह वह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला। परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा के बेटे आयुष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष बीती रात अपने कुछ दोस्तों से मिलने गया था और उसके बाद घर आकर सो गया था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे मृत पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आयुष के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
187
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 30, 2026 10:26:03
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, गोवध जैसे संगठित अपराध में सक्रिय आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा. जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 के इनामिया तथा वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न स्थानों में पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं。 आज़मगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त सलीम निवासी सतुवहिया की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जहां जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किठावें नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध में संलिप्त रहा और अपने बचाव हेतु अवैध असलहा रखता जहां विरोध होने पर लोगों को धमकाकर फरार हो जाता था।
166
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 30, 2026 10:25:48
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: घर पहुंचने से 2 किमी पहले काल बन गया गड्ढा: मासूम बेटी की चीखों से दहला इलाका, आलू व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत बाराबंकी में फतेहपुर-देवा मार्ग पर सोमवार की भोर एक ऐसी चीख गूँजी जिसने पूरे इलाके को शन्न कर दिया। इसरौली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय आलू व्यवसायी सोहराब उर्फ इरशाद की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंदक में जा पलटी। इस दर्दनाक हादसे में सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी दो साल की मासूम बेटी आफरीन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घर से महज दो किलोमीटर पहले हुए इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। जानकारी के अनुसार सोहराब रविवार शाम अपनी ससुराल (मोहल्ला नालापार उत्तरी) गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी कार से अपनी नन्हीं बेटी आफरीन को साथ लेकर वापस घर लौट रहे थे। भोर का सन्नाटा और सुनसान सड़क पर रफ्तार भरती कार अचानक दशरथपुर गांव के पास अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से नीचे खंदक में जाकर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। पिता और पुत्री दोनों लहूलुहान हालत में मलबे में तब्दील हो चुकी कार के भीतर फंस गए। हादसे के कुछ देर बाद जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्हें गड्ढे से एक मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो मंजर खौफनाक था। ग्रामीणों ने आनन-फानन में कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने सोहराब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आफरीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया। सोहराब अपने पिता मोहम्मद शमी के साथ मिलकर आलू का कारोबार संभालते थे और पांच भाइयों में सबसे जिम्मेदार माने जाते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता मोहम्मद शमी बार-बार रोते हुए यही कह रहे थे, रात में मैंने उसे फोन कर घर बुलाया था काश वह रात में ही आ जाता तो आज यह दिन न देखना पड़ता। उनकी सिसकियों ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। सोहराब की मौत से पत्नी शामरीन और मासुम बेटी के सिर से साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
125
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 30, 2026 10:25:30
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। इस बार बहस का केंद्र विकास या रोजगार नहीं, बल्कि बंगाल की पहचान ‘माछ-भात’ बन गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच खान-पान को लेकर तीखी बयानबाज़ी जारी है। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी सत्ता में आने पर बंगाल की खान-पान की आज़ादी पर असर डाल सकती है और मछली-मांस पर पाबंदियां लग सकती हैं। पार्टी इसे बंगाली संस्कृति और पहचान से जोड़कर पेश कर रही है। वहीं बीजेपी इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए खुद को बंगाली परंपराओं का समर्थक बता रही है। चुनावी प्रचार में भी यह मुद्दा साफ दिख रहा है। बीजेपी उम्मीदवार डॉ. शरदावत मुखर्जी ने सॉल्ट लेक में हाथ में मछली लेकर प्रचार किया और दावा किया कि उनकी सरकार में ‘माछ-भात’ बंद नहीं होगा, बल्कि लोगों की थाली और समृद्ध होगी। दरअसल, मछली और मांस का कारोबार राज्य में लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा है। ऐसे में ‘माछ-भात’ अब सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि चुनावी राजनीति का अहम प्रतीक बन चुका है
171
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:23:38
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में जिस तरह से रोडरेज की घटना सामने आई है और सेना से रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई है इस पूरे मामले को लेकर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोभाल का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है । जगह-जगह पुलिस लोगों से जानकारी जुटा रही है जल्दी इसमें खुलासा किया जाएगा पुलिस का कहना है कि युवाओं के दो घुट में झगड़ा होने की बात सामने आई है । जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।
235
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 30, 2026 10:23:28
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के अमरसर गांव के सरकारी स्कूल का 10वीं का रिजल्ट आया और पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा हो गया! 10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे गांव में गुस्सा है। गुस्सा इस लिए है कि 14 में से 12 बच्चे ग्रेस से पास हुए हैं। इसी तरह 8वीं और 5वीं बोर्ड के परिणाम भी काफी मिलते-जुलते हैं। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने स्कूल के आगे ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लगातार शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सवाल सीधा है—क्या बच्चे कमजोर हैं या पूरा सिस्टम फेल हो चुका है? सरकार कहती है—सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाओ… लेकिन सच यह है कि पढ़ाई कम और लापरवाही ज्यादा दिख रही है। अभिभावकों ने स्कूल की कई खामियां बताईं, जैसे शिक्षक की कमी, होमवर्क और जाँच की कमी, स्कूल में कैमरे बंद रहने की समस्या, और अनुशासन की कमी। शिक्षकों के समय पर न आना और छुट्टी से पहले चले जाना, आदि की शिकायतें भी मिलीं। अभिभावकों का कहना है कि पढ़ाई के समय शिक्षक और छात्र रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, जिससे अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, जिसमें मुख्य विषयों के शिक्षकों की तुरंत नियुक्ति, लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई, स्कूल में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित, होमवर्क और प्रगति की नियमित समीक्षा, CCTV चालू कर निगरानी बढ़ाना और अनुपस्थित छात्रों के घर जाकर संपर्क करना शामिल है। सरकार सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चला रही है, पर ऐसे परिणाम और लापरवाहियां पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या आगे क्या कदम उठते हैं और बच्चों का भविष्य इस तरह ग्रीन (ग्रेस) के सहारे चलेगा, या सिस्टम में असली सुधार होगा? जवाब चाहिए… और जल्दी चाहिए।
213
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 30, 2026 10:23:05
CHANDI, Harnaut, Bihar:ऐंकर:नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। काशी तकिया मोहल्ला की गली में चौक बाजार ब्रांच के मुन्नालाल महेश लाल आर्य ज्वेलर्स के एक स्टाफ के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश की, लेकिन पीड़ित की बहादुरी के आगे अपराधियों की योजना विफल हो गई। ज्वेलर्स दुकान के स्टाफ अशोक कुमार किसी काम से पटना जा रहे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन अपराधियों ने काशी तकिया की गली में ब्रेकर के पास उनकी बाइक को ओवरटेक कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अशोक कुमार पर पिस्तौल तान दी और उनका बैग छीनकर भागने लगे। इस दौरान अशोक कुमार ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का विरोध किया। उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। अचानक हुए इस प्रतिरोध से घबराए तीनों अपराधी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। अशोक कुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी सतर्क कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और लहेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई बाइक, एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस को बरामद कर जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
81
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 30, 2026 10:22:20
129
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 30, 2026 10:22:05
122
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 30, 2026 10:21:51
Amethi, Uttar Pradesh:नायाब तहसीलदार बनी स्नेहा चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी किया पास जीव विज्ञान की प्रवक्ता थी स्नेहा अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता کی معلومات मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है।अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।
156
comment0
Report
Advertisement
Back to top