Back
प्रतापगढ़ में दुर्गा अष्टमी: भक्तों की भीड़ और हवन से माहौल जागृत
HUHITESH UPADHYAY
Sept 30, 2025 10:47:49
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 3009ZRJ_PRTP_ASHTAMI_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ शहर सहित पूरे जिले में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल
एंकर/इंट्रो : दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ शहर सहित पूरे जिले में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नवरात्रा पर्व के आठवें दिन भक्तों ने देवी महागौरी की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
शहर से निकटवर्ती अंबा माता शक्तिपीठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे और मां के जयकारों के बीच दर्शन किए। मंदिर परिसर में श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दर्शन के साथ ही दिनभर भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें यजमानों ने विधिवत आहुतियां अर्पित कीं और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, जिससे मंदिर परिसर में दिव्य और भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस जवानों की तैनाती की गई, जिससे दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही जिलेभर के अन्य शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। भक्तों ने घर-घर में भी महागौरी की पूजा की और व्रत रखकर कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAnup Chand Dhiman
FollowSept 30, 2025 14:02:530
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 30, 2025 14:02:330
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 30, 2025 14:02:240
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 30, 2025 14:02:040
Report
GMGANESH MOHALE
FollowSept 30, 2025 14:01:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 30, 2025 14:01:340
Report
OSONKAR SINGH
FollowSept 30, 2025 14:01:240
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 30, 2025 14:01:070
Report
ABATISH BHOIR
FollowSept 30, 2025 14:00:550
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 30, 2025 14:00:420
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowSept 30, 2025 14:00:260
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 30, 2025 13:51:230
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 30, 2025 13:50:100
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowSept 30, 2025 13:49:541
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 30, 2025 13:49:420
Report