Back
अरावली बचाओ के लिए कांग्रेस का संयुक्त पैदल मार्च, मनरेगा संरक्षण पर जोरदार प्रदर्शन
HUHITESH UPADHYAY
Dec 28, 2025 11:45:18
Pratapgarh, Rajasthan
अरावली बचाओ–मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस का संयुक्त पैदल मार्च, सरकार के फैसलों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल व पीपलखूंट के संयुक्त तत्वावधान में अरावली बचाओ जन-जागरण रैली एवं मनरेगा संरक्षण को लेकर संयुक्त पैदल march का आयोजन किया गया। यह पैदल march पंचायत समिति कार्यालय के पास स्थित महादेव मंदिर पीपलखूंट से प्रारंभ होकर उपखंड कार्यालय पीपलखूंट तक पहुंचा। पैदल march के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अरावली पर्वतमाला को बचाने, मनरेगा के संरक्षण तथा मजदूर विरोधी फैसलों को वापस लेने की मांग को लेकर पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते पर्यावरण और गरीब मजदूरों का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानालाल निनामा रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी रेखराज मेवाड़ा ने की। वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण की जीवनरेखा है। इसे खनन माफियाओं के हवाले करना प्रदेश और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मनरेगा को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है। मनरेगा का नाम बदलना और इसके स्वरूप से छेड़छाड़ करना मोदी सरकार का गलत निर्णय है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रम फैल रहा है और योजना की मूल भावना कमजोर हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी अरावली और मनरेगा दोनों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 28, 2025 13:19:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 13:18:590
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 28, 2025 13:18:470
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 28, 2025 13:18:320
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 28, 2025 13:18:160
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 28, 2025 13:17:570
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 28, 2025 13:17:360
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 28, 2025 13:17:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 28, 2025 13:17:010
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 28, 2025 13:16:440
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 28, 2025 13:16:340
Report