Back
अरनोद सभागार में सीईओ की समीक्षा, सात दिनों में सभी योजनाओं के लक्ष्य
HUHITESH UPADHYAY
Dec 10, 2025 12:01:54
Pratapgarh, Rajasthan
अरनोद पंचायत समिति के सभागार भवन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ चुंडावत ने एमपी एमएलए, एलएडी कार्य, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नॉट–स्टार्ट श्रेणी में आने वाले आवासों का कार्य तुरंत प्रारम्भ कराया जाए। साथ ही, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के योग्य लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत नर्सरी निर्माण, वृक्षारोपण, सामुदायिक शौचालय, कचरा संग्रहण केंद्र, सोक पिट, मैजिक पिट तथा सामुदायिक कम्पोस्ट पिट जैसे कार्यों पर भी विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों में सात दिवस के भीतर शत–प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु टीमवर्क व सतत मॉनिटरिंग पर बल दिया गया, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने आम जन मानस को अलर्ट करते हुए कहा कि कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाए और नियमों का पालन करे।
0
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुुकर्म करने वाले 2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report