312605
प्रतापगढ़ में पोषाहार कालाबाजारी में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की कालाबाजारी के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पहले ही एक दर्जन आरोपी, जिनमें ठेकेदार और शिक्षक शामिल थे, जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल ने बताया कि मई 2023 में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों पर सरकारी पोषाहार, दूध पाउडर, सैनिटरी नैपकिन आदि का अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने का आरोप है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ. रामाशीष राय ने यूपी RLD अध्यक्ष पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
Noida, Uttar Pradesh:डॉ. रामाशीष राय ने राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया.0
0
Report
कंगना रनौत ने विपक्ष पर हुड़दंग का इल्जाम, Gen Z भी सरकार के साथ?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आप देख रहे हैं कि विपक्ष ने कैसे हुड़दंग मचाया है, इससे जनता का बहुत नुकसान हो रहा है। सरकार की ओर से जो बिल लाए जा रहे हैं, उसमें भी उनकी कोई भागीदारी नहीं है। उनकी नकारात्मकता सामने आ रही है और जब यही विपक्ष के लोग हार जाते हैं तो ये देश के आगे रोना रोते हैं..." छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और Gen Z पर मोहन भागवत की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, "जेन-जी भी इस सरकार का हिस्सा हैं। उन्हीं का बहुमत है कि हमारी सरकार सत्ता में है। ऐसा नहीं है कि कुछ लोग ही जेन-जी हैं... झारखंड में भी युवा अच्छे से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं... ये कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जो जेन-जी का नाम खराब कर रहे हैं..."0
0
Report
अबोहर के सैय्य्यदांवाली में गुटों के भिड़ंत, भाई की मौत, एक घायल
Fazilka, Punjab:अबोहर उपमंडल के गांव सैय्य्यदांवाली स्थित सरकारी स्कूल के बाहर विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में हथियार बंद युवकों ने एक विद्यार्थी के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि विद्यार्थी सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 22 वर्षीय गगन पुत्र जगमीत सिंह निवासी किल्लियांवाली ने बताया कि वह सैय्य্যदांवाली के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है और स्कूल के बाहर उसका कुछ विद्यार्थियों के साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते अगले दिन दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों ने शहर से अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने अपने बड़े भाई लवप्रीत को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। गगन के अनुसार, दोबारा विवाद की आशंका को देखते हुए उसका भाई लवप्रीत दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और माहौल शांत करने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था। लेकिन दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन युवक, जो हथियारों से लैस थे उन्होंने लवप्रीत पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें लवप्रीत व गगन दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया लेकिन उपचार के दौरान लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल वरुण पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी अजीमगढ़ अबोहर ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के झगड़े का राजीनामा करवाने के लिए सैय्यदांवाली गया था। जहां कुछ लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सदर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी फरीदकोट रवाना हो गई है। उसके शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके साथ ही मृतक के घायल भाई के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
Advertisement
ABVP का कॉलेज गेट प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग तेज
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर हेडलाइन- एबीवीपी का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर की नारेबाजी डूंगरपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कॉलेज गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया ओर छात्रसंघ चुनाव करवाने समेत कई मांगे रखी। एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा ओर मांगो को पूरा करने की मांग की है। एबीवीपी के छात्रावास कार्यप्रमुख अनिल धमलात के नेतृत्व में विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर इकट्ठे हुए। एबीवीपी के झंडे और हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। गेट बंद करते हुए धरने पर बैठ गए। अनिल धमलात, राजेंद्र खराड़ी ने कहा कि सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। पिछले 3 शैक्षणिक सत्र से छात्रसंघ चुनाव नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनाव नहीं करवाए, अब भाजपा सरकार भी ऐसा ही कर रही है। इससे यूनिवर्सिटी ओर कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन एबीवीपी हमेशा छात्र हितों को लेकर आंदोलन करती रहेगी। इसके अलावा भी कॉलेज में विद्यार्थियों की कई समस्याएं है। जिससे विद्यार्थी परेशान है। जिले के सरकारों कॉलेजों में स्थाई प्रिंसिपम नहीं है। कई कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली है। इधर प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा ओर मांगो को पूरा करने की मांग की है。0
0
Report
देसा में साईं बाबा चौराहे के पास खाटला में सोती महिला का वीडियो वायरल; कानून-व्यवस्था पर सवाल
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ડીસામાં સાંઈબાબા સર્કલ નજીક ખાટલો પાથરીને સુતેલી મહિલાનો વીડિયો વાયરલ ભારે ટ્રાફિક વચ્ચે નિરાંતે ખાટલામાં સુતેલી મહિલાને જોઈ લોકો આશ્ચર્યમાં ટ્રાફિક વચ્ચે સુતેલી મહિલા નશામાં ચકચૂર હોવાની લોકોમાં ચર્ચા ડીસામાં બનેલી ઘટનાને પગલે કાયદો અને વ્યવસ્થા સામે ઊભા થયા સવાલ0
0
Report
मैनपुरी-कुर्रा थाना क्षेत्र नगला कथूले प्राथमिक विद्यालय व मर्ज रूरिया विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी
Kanakpur, Uttar Pradesh:कुर्रा/मैनपुरी मैनपुरी के करहल विकास क्षेत्र में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है,नगला कथूले स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं मर्ज रूरिया विद्यालय में चोरी,विद्यालय में रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आज सुबह ग्रामीणों ने स्टाफ को सूचना दी,मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्कूल के सभी कमरों और रसोई के ताले तोड़ दिए गए हैं। चोर मिड-डे-मील के बर्तन,2 गैस सिलेंडर,1 बोरा राशन,लैपटॉप,टेबलेट,5 पंखे,स्पोर्ट्स किट,FLN किट,मैथ किट,साउंड सिस्टम और जरूरी रजिस्टर भी उठा ले गए।112के माध्यम से पुलिस को दी गई सूचना है। विद्यालय प्रशासन ने कुर्रा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर छात्र आंदोलन जारी, वार्ता की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार बना हुआ है। आंदोलन के 14वें दिन धरनास्थल पर प्रशासन की ओर से एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे और छात्रों की सेहत तथा उनकी मांगों को लेकर बातचीत की। हालांकि अब भी आंदोलनकारी छात्रों की निगाहें सरकार के बुलावे पर टिकी हैं। रांची में बीते 14 दिनों से आंदोलन कर रहे प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से मिलने शुक्रवार को एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धरनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों का हालचाल जाना। सरकार से बातचीत के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि सभी को सकारात्मक रहने की जरूरत है और उम्मीद है कि स्थिति का समाधान निकलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन छात्रों की तबीयत बिगड़ी है, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और प्रशासन उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि उन्होंने सरकार से वार्ता के लिए अपने डेलिगेट्स की सूची प्रशासन को सौंप दी है। छात्रों का कहना है कि अब उन्हें सरकार की ओर से औपचारिक बुलावे का इंतजार है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द पहल कर वार्ता का रास्ता खोलेगी। इधर कुछ छात्रों का कहना है कि प्रोटेस्ट में कुछ लेफ्ट के छात्र भी अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे थे और वह कुछ आजादी का नारा लगा रहे थे लेकिन हम लोगों ने उन्हें उसे रोका और स्पष्ट कह दिया है कि हमारा आंदोलन सिर्फ छात्रों के मुद्दे पर होगा और इससे इतर कोई भी बात नहीं होगी।0
0
Report
करमसद-अनंद नगरपालिका की हड़ताल समाप्त, वेतन वृद्धि और कमिश्नर के ग़ैरवर्त्तन पर आश्वासन
Anand, Gujarat:એંકર: કરમસદ આણંદ મહાનગર પાલિકામાં વેતન વધારા અને કમિશ્નરના કથિત ગેરવર્તનના વિરોધમાં કર્મચારીઓની હડતાળનો આજે ત્રીજા દિવસે અંત આવતા કર્મચારીઓर्जा ફરજ પર હાજર થયા હતા. વીઓ: કરમસદ આણંદ મહાનગરપાલિકાના આઉટ સોર્સીસ કર્મચારીઓએ વેતન વધારાની માંગ તેમજ કાયમી કર્મચારીઓ મ્યુનિસિપલ કમિશ્નરના ગેરવર્તનના વિરોધમાં ગત બુધવારેથી હડતાળ પર ઉતરી ગયા હતા, અને મહાનગરપાલિકાની સામે ધરણા કર્યા હતા. વીઓ: હડતાળના આજે ત્રીજા દિવસે ધારાસભ્ય યોગેશ પટેલ અને શહેર ભાજપ સંગઠનએ કર્મચારીઓ સાથે મુલાકાતકરી તેમની રજૂઆત સાંભળ્યા બાદ કર્મચારીઓની તમામ માંગણીઓ સંતોષવાની ખાત્રી આપતા હડતાળનો સુખદ અંત આવ્યો હતો. અને ધારાસભ્ય અને ભાજપ સંગઠનના પદાધિકારીઓ મોઢું મીઠું કરાવ્યા બાદ તમામ કર્મચારીઓ પોતાની ફરજ પર હાજર થઈ ગયા હતા આણંદ બ્રેકિંગ કરમસદ-આણંદ મહાનગરપાલિકાની કર્મચારીઓની હડતાળનો ત્રીજા દિવસે અંત ધારાસભ્ય યોગેશ પટેલની ખાત્રી બાદ કર્મચારીઓ ફરજ પર પરત જતા હવેદા વેતન વધારો અને કમિશ્નરના કથિત ગેરવર્તન मुद्दે કર્મચારીઓ હડતાળ પર ઉતર્યા હતા તમામ માગણીઓ અંગે હકારાત્મક ખાતરી મળતા કર્મચારીઓએ હડતાળ સમેટી કામગીરી શરૂ કરી0
0
Report
रामनगर में गौहत्या के विरोध में करणी सेना का कोतवाली घेराव, गिरफ्तारी की मांग
रामनगर में गौहत्या पर उबाल: करणी सेना का कोतवाली घेराव, तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की मांग एंकर:रामनगर में तीन दिन पूर्व मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या के मामले को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है,भाजपा और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद अब करणी सेना भी सड़क पर उतर आई है, शुक्रवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड से कोतवाली तक जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौहत्या की घटना पर गहरा आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की,प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा तीन दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया,उन्होंने कहा कि इसके दो दिन बाद ही रामनगर में खुलेआम गौहत्या की घटना सामने आ गई, जिससे सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. सूरज चौधरी ने रामनगर पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की सराहना भी की, लेकिन साथ ही कोतवाल सुशील कुमार से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो करणी सेना व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। वहीं रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट:सूरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, करणी सेना0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में 11 लाख की शराब बरामद, ड्राइवर फरार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नशा विरोधी अभियान 'ईगल क्लॉ' के तहत गश्त कर रही पुलिस ने NH 45 पर खमरिया पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने वाहन यू-टर्न लेकर भगाने की कोशिश की और आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने लावारिस पिकअप की तलाशी ली, तो ऊपर आलू की बोरियां रखी हुई थीं। लेकिन बोरियां हटाते ही पुलिस के भी होश उड़ गए—आलू के नीचे बड़ी सफाई से छिपाई गई 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की शराब की कुल कीमत 11 लाख 19 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर व गाड़ी मालिक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
पटना के अगमकुआं में बस दुर्घटना: मौत के बाद भीड़ ने बसें और चेक पोस्ट जलाकर आगजनी की
Patna, Bihar:पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस में आग लगा दी। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई तथा भीड़ ने करीब एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, चेक पोस्ट के पास खड़ी पुलिस की दो गाड़ियों में भी आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पटना बाईपास पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही बाईपास यातायात थाना और अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.0
0
Report
प्रयागराज में राहुल गांधी: पेपर लीक और भर्तियाँ में जवाबदेही की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं。 एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती。 पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं。 कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा。 यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए। कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। 8 अगस्त, शाम 5 बजे - के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज。 #ChhatronKiGoonj0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से ग्रामीणों की शिकायतें दूर, लाभ वितरण शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में आज से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बस समेत सवार होकर निकला है, आपको बता दें कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टर अंजू भदौरिया के नेतृत्व में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों का दल आज अमरपुर विकासखंड के लिए रवाना हुआ, अभियान का मुख्य कार्यक्रम आज अमरपुर के मोहगांव सिधौली में स्थित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में अभियान के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ हितग्राहियों को लाभ वितरण, विकास कार्यों का निरीक्षण कर जनसंवाद किया गया वहीं ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया । इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रावास और आंगनबाड़ी का ओचक निरीक्षण कर जानकारी ली.0
0
Report
NH-43 पर देवगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक फंसने से जाम
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया से होकर शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में देवगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बसें, एंबुलेंस, स्कूल वाहन और भारी ट्रक घंटों तक फंसे रहे। बारिश के बीच निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी और स्थायी समाधान की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया0
0
Report
खरगोन के नगर निगम ने बारिश से जर्जर मकानों को बुलडोजर से ढहाया; 28 चिन्हित, 10 अभी ढहे
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन: बारिश के चलते जर्जर मकानों पर नगरपालिका ने चलाया बुलडोजर. छह जर्जर मकानों को ढहाया. भावसार मोहल्ले में चार, दो झंडा चौक इलाके में ढहाये. नगरपालिका ने कुल 28 मकान शहर में चिन्हित किए हैं. अब तक 10 मकानों को ढहाया. नगरपालिका खरगोन की कार्यवाही. नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चीते ने बताया कि जर्जर 28 मकान चिन्हित किए गए थे. सभी को आठ-आठ नोटिस दे दिए गए हैं. अब मकानों तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है. आज छह मकानों तोड़ा गया है. अब तक दस मकान तोड़ दिए हैं. कुछ लोग खुद मकान, दुकानदार हटा रहे हैं. नहीं हटाए तो आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी. आज जेसीबी से हटाने मकान खरगोन के शिवडोला मार्ग में भी आ रहे थे.0
0
Report
Advertisement
