Back
जागरूक मंडी कर्मचारी से चोरी की स्कूटी मिल गई, मालिक को मिली राहत
HUHITESH UPADHYAY
Jan 07, 2026 09:16:46
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ शहर की कृषि उपज मंडी के पीछे लावारिस हालत में खड़ी एक स्कूटी ने मंगलवार को सभी का ध्यान खींचा। मंडी में कार्यरत कर्मचारी महेश शर्मा ने सजगता दिखाते हुए स्कूटी को संदिग्ध मानकर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। महेश शर्मा ने स्कूटी के नंबर के आधार पर तुरंत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से संपर्क कर वाहन मालिक का पता निकलवाया और इसकी सूचना दी। RT0 से मिली जानकारी के बाद स्कूटी मालिक राहुल मेहता तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि यह स्कूटी रावण चौकन्ना बालाजी क्षेत्र स्थित राहुल मेहता के मकान के बाहर से दो दिन पहले रात के समय चोरी हुई थी। इस संबंध में स्कूटी मालिक ने पहले ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। लावारिस हालत में स्कूटी मिलने की सूचना पुलिस के लिए भी राहत भरी साबित हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी की पहचान की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्कूटी को उसके असली मालिक को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद स्कूटी को यहां छोड़ दिया गया था। स्कूटी मिलने पर मालिक राहुल मेहता ने मंडी कर्मचारी महेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्होंने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई होती, तो वाहन मिलना मुश्किल हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने भी महेश शर्मा की सजगता की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण बताया। बाइट : राहुल मेहता, स्कूटी मालिक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowJan 08, 2026 12:51:520
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 08, 2026 12:51:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 08, 2026 12:51:000
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 08, 2026 12:50:410
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 08, 2026 12:49:540
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 08, 2026 12:49:190
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowJan 08, 2026 12:48:520
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 08, 2026 12:48:350
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 08, 2026 12:48:080
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 08, 2026 12:47:500
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowJan 08, 2026 12:47:020
Report
MSManish Sharma
FollowJan 08, 2026 12:46:440
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 08, 2026 12:46:050
Report
KSKapil sharma
FollowJan 08, 2026 12:45:46Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली
शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा संसदीय मार्ग थाने
आतिशी के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे
परमजीत सरना दिल्ली इकाई के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद
0
Report