Back
करमोई नदी में 8 फीट का मगरमच्छ मृत, क्षेत्र में सनसनी फैल गई
HUHITESH UPADHYAY
Feb 22, 2026 07:19:54
Pratapgarh, Rajasthan
धरियावद नगर की करमोई नदी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एनीकट के पास करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सुबह-सुबह नदी में नहाने पहुंचे लोगों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करमोचनी नदी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मगरमच्छ दिखने की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ है। माना जा रहा है कि बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव में मगरमच्छ बहकर एनीकट तक पहुंच जाते हैं। पानी कम होने पर वे इसी क्षेत्र में फंस जाते हैं, जिससे इनके दिखने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी महेंद्रसिंह झाला टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत मगरमच्छ को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि नदी और एनीकट क्षेत्र में सतर्कता बरतें, अकेले न जाएं तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowFeb 22, 2026 08:56:280
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 22, 2026 08:56:150
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 22, 2026 08:55:580
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 08:55:350
Report
JPJai Pal
FollowFeb 22, 2026 08:54:520
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 22, 2026 08:54:440
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 22, 2026 08:54:280
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 22, 2026 08:54:060
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 22, 2026 08:53:480
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 08:49:020
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 22, 2026 08:48:540
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 22, 2026 08:48:37Noida, Uttar Pradesh:The Olympic symbol can be drawn in one stroke.
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 22, 2026 08:48:290
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 22, 2026 08:47:550
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 08:47:350
Report