Back
सरदारशहर में चार दिनों तक होली मायड़ भूमि री महोत्सव की धूम
NPNavratan Prajapat
Feb 22, 2026 08:54:28
Churu, Rajasthan
सरदारशहर। गींदड़ एवं चंग धमाल से गूंजेगा ताल मैदान ‘होली मायड़ भूमि री’ का होगा भव्य आयोजन चार दिन तक होंगे अलग-अलग आयोजन चार दिवसीय होली महात्सोसव के होंगे अनेको आयोजन सरदारशहर में कई वर्षों से हो रहा होली पर विशेष आयोजन सरदारशहर में लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व फागोत्सव पर इस वर्ष शहर में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय ताल मैदान में होली मायड़ भूमि री उत्सव का चार दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। जिसमें लोक संस्कृति, रंग, संगीत और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उत्सव में प्रदेश और देश के ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। 27 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय, राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा, सालासर के मनोहर पुजारी, हरीश हिंदुस्तानी एवं सांवरमल सैनी रावतसर लोक संस्कृति से ओतप्रोत गायन प्रस्तुत करेंगे। 28 फरवरी को लोक गायिका पूजा डोटासरा और बाली मोहन सीकर अपनी सुरमयी प्रस्तुतियाँ देंगे। 1 मार्च को राजू राजस्थानी और मनोहर लूटानिया सहित अन्य कलाकार शहरवासियों को लोक रंग में रंगेंगे। 2 मार्च को अंतिम दिन योगेश शर्मा शेखावाटी और नेहा महेश्वरी जयपुर की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होली की धमाल, गीत, संगीत की गूंज से समापन होगा। इसी दिन भव्य होली पर शोभायात्रा का भी आयोजन रखा गया है। उत्सव के दौरान 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक स्थानीय टोलियों द्वारा चंग वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद रात्रि 9 बजे से पारंपरिक घीदड़ का आयोजन नगारों की थाप, फागुन की मस्ती और बांसुरी की मधुर लय के साथ किया जाएगा। पूरा ताल मैदान रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिनके विजेताओं को होली मायड़ भूमि की ओर से आकर्षक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा बल्कि नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी साबित होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:36:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 10:35:590
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 22, 2026 10:35:460
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 22, 2026 10:34:260
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 22, 2026 10:34:140
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 10:33:590
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 10:33:220
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:33:100
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:32:580
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:32:330
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 10:32:230
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:31:570
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 10:31:020
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:30:400
Report