306401
मारवाड़ में गलत इंजेक्शन ने ली छात्र की जान, क्लीनिक किया सीज
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन के जोजावर गांव झोलाछाप चिकित्सा के गलत उपचार से छात्र के जान जाने का मामला। चिकित्सा विभाग ने झोलाछाप के क्लीनिक को किया सीज सैकड़ों तरह की दवाइयां को जप्त किया। गांव में 2 दिन पूर्व एक झोलाछाप फर्जी चिकित्सक के द्वारा गलत इंजेक्शन लगानेे से 17 साल के छात्र की जान चले गई थी। जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देश से आज मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जीत कुमार गुजर मय चिकित्सा टीम द्वारा फर्जी नीम हकीम के क्लीनिक को सीज किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी में मोदी के 25 साल: वन मंत्री बोले देशभर में विकास का इतिहास
Katni, Madhya Pradesh:प्रदेश के वन मंत्री दिलीप अहिरवार आज कटनी पहुंचे, जहां पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 25 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन के रूप में आयोजन किया जायेगा. वी ओ 1 वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है, मोदीजी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि भारत दुनियाभर में मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन रहा है. कांग्रेस का काम उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर ध्यान नहीं जाता. देशभर में साढ़े चार करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत मकान मिला है. 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न का लाभ मिल रहा है. देश पीएम मोदी जी और प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार विकास कर रहा है. बाइट:- दिलीप अहिरवार, वन मंत्री0
0
Report
बालाघाट में पति ने गला दबाकर हत्या, दो बच्चों के भविष्य पर संकट
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट। जिले के मलाजखंड शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित बंजारी टोला में 13 सितंबर को दुर्गेश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी नेहा विश्वकर्मा की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मलाजखंड पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। दुर्गेश विश्वकर्मा एक निजी माइनिंग कंपनी में नौकरी करता था। मृतका नेहा विश्वकर्मा के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक करीब 4 वर्ष और दूसरा करीब 2 वर्ष का है। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद दोनों मासूम बच्चों के सामने देखभाल और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।0
0
Report
शीला के खिलाफ रेप, नाबालिग के यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दस्तावेज के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 376(2)(N), 366(A), 370-A, 370(2), 506 और 342 के तहत मामला दर्ज बताया गया है। इसके अलावा POCSO Act की धारा 3/4 और 5/6 तथा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) की धारा 3, 4, 5 और 6 भी दर्ज हैं। मुख्य आरोपों में बलात्कार, नाबालिग के यौन शोषण, मानव तस्करी एवं यौन शोषण, धमकी और अवैध रूप से बंधक बनाने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। मामला ADJ/FTSC न्यायालय से संबंधित बताया गया है। आरोपी महिला शीला के विरुद्ध इन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है साथ ही उसका तथाकथित पति हिमांशु चड्ढा भी 2 साल देहरादून कारागार में बीता कर आया हैं, जेल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि हिमांशु चड्ढा पहले भी जेल में निरुद्ध रह चुका है। वह रायवाला थाने में दर्ज मुकदमे के तहत वर्ष 2017 से 2019 तक जिला कारागार देहरादून में बंद रहा था और बाद में सितारगंज जेल भेजा गया था।0
0
Report
Advertisement
जमुई में 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी: स्कूल निदेशक गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई बिहार के बक्सर में छात्राओं से जुड़े मामले को लेकर उठे सवालों के बीच अब जमुई में भी निजी स्कूल में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जमुई नगर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण आवासीय पब्लिक स्कूल स्थित रिच लुक के निदेशक आशीष कुमार सिंह पर छात्रा ने अपने कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी और अनुचित तरीके से स्पर्श करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के आवेदन के आधार पर POCSO एक्ट के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दरअसल, छात्रा एक लड़के से बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर निदेशक ने उसे अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया था। छात्रा का आरोप है कि समझाने के दौरान बातचीत का रुख आपत्तिजनक विषयों की ओर मोड़ दिया गया और इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए अनुचित तरीके से शरीर को स्पर्श किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छात्रावास के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया गया था। इसके बाद मौके पर आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और नगर थाना की पुलिस विद्यालय पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी निदेशक को हिरासत में लिया। CCTV को लेकर भी उठे सवाल परिजनों ने विद्यालय परिसर और हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल के कई हिस्सों में कैमरे लगे हैं, लेकिन निदेशक के निजी कार्यालय को CCTV की निगरानी से बाहर रखा गया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। निदेशक ने आरोपों को बताया साजिश इधर, पुलिस हिरासत में लिए गए निदेशक आशीष कुमार सिंह ने छात्रा और उसके परिजनों के आरोपों को गलत बताते हुए इसे विद्यालय की छवि खराब करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि बच्चों से अनुशासन को लेकर बातचीत की जाती है और इसी बातचीत को गलत रूप दिया गया है。 एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि जमुई एसडीपीओ दीप्ति मनाली ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रामकृष्ण स्कूल स्थित रिच लुक के निदेशक आशीष कुमार सिंह के खिलाफ उसी विद्यालय की 16 वर्षीय नवमी कक्षा की नाबालिग छात्रा ने कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी और अनुचित तरीके से स्पर्श करने का आरोप लगाया था। छात्रा के आवेदन के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी निदेशक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बक्सर से जमुई तक—बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बहरहाल, बक्सर की घटना के बाद जमुई में सामने आए इस मामले ने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। जिस स्कूल में अभिभावक अपनी बेटियों को सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य की उम्मीद से भेजते हैं, अगर वहीं किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति पर छेड़खानी जैसा गंभीर आरोप लगे तो यह पूरे शिक्षा तंत्र के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, जमुई मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है और न्यायिक प्रक्रिया में आरोपों की अंतिम सत्यता तय होगी, लेकिन सवाल यह है कि क्या बेटियां स्कूल की चारदीवारी के भीतर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं? लिहाजा, निजी विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की भी गंभीरता से समीक्षा जरूरी है।0
0
Report
अरगोड़ा में युवक का अपहरण, वीडियो बनाकर प्रताड़ित; आरोपित गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में उस वक़्त सनसनी मच गई जब एक युवक को जबरन गाड़ी बिठाकर अगवा कर लिया गया। देर रात हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस रेस हुई और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आरोपियों को न सिर्फ दबोचा गया बल्कि अपहृत युवक हर्ष को भी रेस्क्यू किया गया। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से हर्षवर्धन नामक युवक का देर रात अपहण किया गया। मामले की जानकारी युवक के दोस्तों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हर्षवर्धन को नगदी इलाके से रेस्क्यू किया, हालांकि जब हर्षवर्धन को रेस्क्यू किया गया उस वक्त हर्ष नग्न अवस्था में था, और उसे काफी मारा पिता गया था। मामले में हर्ष ने बताया कि उसकी पिटाई का और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी अपहरणकर्ताओं ने बनाया जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके मोबाइल से हर्ष का वीडियो भी बरामद किया। वही इसके साथ ही अक्षय कुमार साहू, असगर खान, विनय साहू और भोला नायक रांची का निवासी है सभी को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की जांच में ये बाते सामने आई कि दोनों गुटों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था युवती को लेकर ये विवाद हुआ था और दोनों पक्षों के द्वारा सदर थाने में केस भी दर्ज हुआ था। जिसे लेकर ही दुसरे पक्ष ने अपनी भड़ास निकाली और उसका अपहरण किया।0
0
Report
धौलपुर में 12 फुट के विशाल अजगर की रेस्क्यू: वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के गांव चैना का पुरा में बाजरे के खेत में करीब 12 फुट लंबा विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसान जब फसल की देखभाल कर रहे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में कुंडली मारे बैठे अजगर पर पड़ी। विशालकाय अजगर को देखकर किसानों में अफरा-तफरी मच गई और वे खेत से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सकुशल पकड़ लिया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति या फसल को किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ रेस्क्यू टीम प्रभारी श्रीकृष्ण अवतार ने बताया कि पकड़ा गया अजगर पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जीव दिखने पर उसे छेड़ें नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें0
0
Report
Advertisement
अंशुल होम्स: अवसर पर 450 से अधिक फ्लैट बिक्री का दावा
Danapur, Bihar:अंशुल होम्स में 11वें वर्ष गणपति पूजा का भव्य आयोजन, CMD राहुल कुमार सिंह बोले- गणपति के आशीर्वाद से मिली सफलता पटना के दानापुर-खगौल रोड स्थित अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड,चौथा तल, सिग्नेचर टॉवर, दानापुर-खगौल रोड, पटना की ओर से गणपति पूजा का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है। अंशुल होम्स लगातार 11वें वर्ष गणपति पूजा का आयोजन कर रहा है। 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के CMD राहुल कुमार सिंह ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय वह महज 1500 रुपये की नौकरी किया करते थे। लेकिन गणपति बप्पा के आशीर्वाद और मेहनत के बल पर आज अंशुल होम्स के माध्यम से 450 से ज्यादा फ्लैट बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी से जुड़े ग्राहक काफी संतुष्ट हैं और ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि गणपति पूजा उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। हर साल गणपति पूजा के आयोजन के पीछे लोगों को एकजुट करना और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक सद्भाव को मजबूत करना भी उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि गणपति पूजा के दौरान नए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और छुट का प्रावधान भी रखा गया है। कंपनी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे。 बाईट: राहुल. कुमार सिंह, CMD अंशुल होम्स प्रा. लि.0
0
Report
ICMR टीम साहिबगंज: कालाजार मुक्त भारत के लिए लैब प्रशिक्षण सम्पन्न
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- 2026 तक भारत को कालाजार मुक्त कराने के उद्देश्य से सोमवार को आईसीएमआर टीम साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंची। टीम में सेंट्रल, स्टेट व डब्ल्यूएचओ के सदस्य शामिल थे। टीम को लीड कर रहीं डॉ मिताली चटर्जी के साथ डॉ सूर्या ज्योति चौधरी, सुतापा राय, शिशिर कुंडू ने सदर अस्पताल का दौरा कर यहां पैथो लैब की स्थिति, कालाजार जांच प्रक्रिया व अन्य बिंदुओं का अवलोकन किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान भी मौजूद थे। इसके उपरांत टीम ने लैब से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि कालाजार की डायग्नोसिस में कभी कभी कुछ विरोधाभास होता रहता है। टीम ने यहां पैथोलॉजी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया है। ताकि कोई भी केस मिस ना हो। प्रशिक्षण के बाद अब लेप्रोसी व केपीडीएल के केस को पृथक किया जा सकेगा। आईसीएमआर टीम लीडर डॉ मिताली चटर्जी ने कहा कि कालाजार मुक्त भारत के तहत वर्कशॉप किया गया है। 3 वर्षों के संघर्ष के बाद 2026 में भारत कालाजार मुक्त हो जाएगा। यहां लैब में जांच की अच्छी व्यवस्था है। यहां का लैब देश के बड़े शहरों को छोड़ सबसे अच्छा है। जहां कालाजार होता है वहां लैब का होना जरूरी है। साहिबगंज का लैब एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वही टीम के सदस्यों का सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया0
0
Report
जहानाबाद में अफेयर के चलते स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी ने बीच सड़क पिटाई कर दी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्वास्थ्यकर्मी के अफेयर को लेकर बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और उसके बेटों ने महिला को पकड़कर बीच सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी। मीडिया और पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके का है। सोमवार को अचानक चीख-पुकार और हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। गया मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाला कृष्ण नंद कुमार जहानाबाद के शकुराबाद में स्वास्थ्यकर्मी है। आरोप है कि उनका पिछले तीन साल से एक विधवा महिला के साथ अफेयर चला रहा था और उसने महिला को किराये का कमरा लेकर रखा था। जैसे ही परिजनों को खबर लगी, पत्नी और दो बेटे जहानाबाद पहुंचे। महिला जैसे ही बाजार से सामान लेने निकली, परिजनों ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी भी मौके पर आ गए; स्वास्थ्यकर्मी के बेटे धमकाने लगे और मीडिया से भिड़ गए। जब ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। ऑफ कैमरा महिला ने बताया कि मैं विधवा हूं; कृष्ण नंद कुमार से तीन साल से अफेयर है और उन्होंने मुझे यहाँ रखा था। आज मैं बाजार सामान लेने आई थी, तो परिजनों ने मुझे पकड़ कर बुरी तरह पीटा और मेरा मोबाइल भी छीन लिया। करीब आधे घंटे चले इस ड्रामे के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित महिला के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लेकर थाने में चालान व आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हांसी में मनीष ग्रोवर ने हुड्डा पर बीएड घोटाला सवाल उठाया
Hansi, Haryana:हाँसी। बाइट : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा हांसी पहुंचे भाजपा नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बीएड डिग्री घोटाले पर उठाए सवाल खाप बिकाऊ अभय चौटाला पर बोले किसी भी समाज के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचना उचित नहीं वही कमचारियों द्वारा आंदोलन पर बोले मांगे तुरंत मानने पर प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन आंदोलन पर उतरेंगे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सोमवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले माहव्यापी सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत हरियाणा में 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान का कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा रहेगा। मनीष ग्रोवर ने कहा कि जनसेवा ही प्रभु सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के 25 वर्षों के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने का काम किया जाएगा और सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा को नसीहत देने से पहले अपने शासनकाल को देखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, जातिवाद और अव्यवस्था का बोलबाला रहा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बीएड डिग्री से जुड़े कथित घोटाले को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में युवाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग समेत हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि वे भाजपा को शिक्षा और व्यवस्था के मुद्दे पर किस आधार पर घेर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला द्वारा खाप नेताओं को कथित तौर पर बिकाऊ कहे जाने के सवाल पर मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसी भी समाज के ऊपर इस तरह के प्रश्न खड़े किए जाएंगे तो समाज उसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि खाप और सामाजिक संस्थाओं की अपनी भूमिका है और किसी भी समाज के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान उचित नहीं हैं। हांसी समेत प्रदेश के शहरों में सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार के पुराने कार्यकाल पर भी निशाना साधा। मनीष ग्रोवर ने कहा कि 2014 से पहले शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते थे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र और रोहतक का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय कई स्थानों पर कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता था। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहरों में कूड़ा जमा हुआ, लेकिन हड़ताल खत्म होते ही सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर आ गई। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्थाओं में कमियां हो सकती हैं, लेकिन कमियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कर्मचारियों के लगातार धरने-प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि हर कर्मचारी संगठन को अपनी मांग रखने का अधिकार है। सरकार और प्रशासन मांगों पर विचार करते हैं और जो मांग उचित होती है, उसे स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगें बजट से जुड़ी होती हैं, इसलिए उन्हें लागू करने में समय लगता है। हांसी में सफाई कर्मचारियों के 37 दिन चले धरने کا जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले पटवारी और अन्य कर्मचारी भी आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर मांग को तुरंत स्वीकार कर लागू कर दिया जाए तो प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन आंदोलन पर उतर आएंगे। सरकार को किसी भी मांग पर फैसला लेने से पहले उसका अध्ययन करना पड़ता है और प्रक्रिया में समय लगना स्वाभाविक है।0
0
Report
हरियाणा में धान खरीदी का लक्ष्य 58 लाख मीट्रिक टन, किसानों को MSP पर लाभ
Panipat, Haryana:धान खरीद को लेकर सरकार की तैयारी पूरी फसल पकते ही शुरू होगी खरीद हरियाणा में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, लक्ष्य से अधिक आवक हुई तो भी किसानों की पूरी फसल खरीदेगी सरकार पानीपत। हरियाणा में धान खरीद सीजन को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में प्रेसवार्ता कर कहा कि धान की फसल पकते ही उसकी खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को पूरी तरह पकने के बाद ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कृषि मंत्री ने बताया कि इस बार प्रदेश में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मंडियों में लक्ष्य से अधिक धान की आवक होती है तो सरकार उस फसल को भी खरीदेगी। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और खरीद प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए सरकार की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमएसपी पर खरीद से किसानों को लाभ श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की विभिन्न फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर रही है। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार भाव में उतार-चढ़ाव से किसानों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से भावांतर भरपाई योजना भी चलाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित करना और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। चीनी के बढ़ते दामों पर भी बोले कृषि मंत्री प्रेसवार्ता के दौरान चीनी के बढ़ते दामों को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार के पास चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सरकार की कोशिश है कि चीनी के दामों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो और आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और फसल खरीद से लेकर किसानों को उचित मूल्य उपलब्ध कराने तक हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
हमीरपुर के यमुना पुल से युवक नदी में छलांग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- युवक ने यमुना पुल से नदी में लगाई छलांग, अज्ञात कारणों के चलते नदी के गहरे पानी मे कूदा युवक, यमुना का जलस्तर बढ़ा होने पर थोड़ी देर हाथ पैर चलाने के बाद गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी, युवक का नदी में डूबते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला।0
0
Report
Advertisement
रायपुर मुख्यमंत्री निवास में गणेश पूजा, CM साय कर रहे आराधना
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विराज रहे हैं गणेश जी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं पूजा-अर्चना.0
0
Report
रामनगर में अचानक बदला मौसम: पाटकोट में बादल फटने से गधेरा उफान, प्रशासन सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली की लोग सहम गए... पाटकोट इलाके में तेज बारिश के बीच बादल फटने की सूचना सामने आई... और देखते ही देखते इलाके का गधेरा उफान पर आ गया... लेकिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज कब बदल जाए, कहना मुश्किल है... लिहाजा प्रशासन नजर बनाए हुए है और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।0
0
Report
आमेट में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियाँ, बाल गणेश की मिल रही भारी मांग
Rajsamand, Rajasthan:आमेट में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियाँ पूरी, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजेगा नगर आमेट, राजसंमद आमेट उपखंड मुख्यालय पर गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। नगर के विभिन्न गणेश मंदिर सजकर तैयार हैं, वहीं मुख्य बाजारों और चौराहों पर सजी गणपति बप्पा की मनमोहक प्रतिमाओं से क्षेत्र में विशेष रौनक छाई हुई है। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में स्थापना के लिए अपनी पसंद की प्रतिमाएं उत्साहपूर्वक घरों और पूजा पंडालों में ले जा रहे हैं। इस बार बाजार में स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार की गई इको-फ्रेंडली मिट्टी की छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजार में ये प्रतिमाएं 501 से लेकर 21,000 तक की कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष रूप से 'बाल गणेश' स्वरूप वाली मूर्तियों की जबर्दस्त मांग देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बाजारों में पूजन सामग्री, फूल-मालाओं और मोदक की दुकानों पर भी खासी भीड़ उमड़ रही है।0
0
Report
Advertisement
