306401
चोरों ने भगवानपुरा में टूटकर की चोरी, लाखों रुपये के गहने चुराए
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन के भगवानपुरा गांव में भंवरलाल सिरवी के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार पारिवारिक कार्य से बाहर था। मकान मालिक के लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली: श्रावण कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एडिशनल एसपी ने निरीक्षण किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे श्रावण मास की कांवण यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया है। इस कड़ी मे एडिशनल एसपी अलोक सिंह ने बछरवां इलाके के कांवण मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को परखा और साथ भंवरेश्वर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। एडिशनल एसपी आलोक सिंह नें बताया कि कांवण यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ उनकी यात्रा पूरी कराई जायेगी साथ ही ज़िले के जिन जिन मंदिरों मे जलाभिषेक होना है वहां भी विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान गंगा नदी के घाटों पर भी विशेष सतर्कता रखी जायेगी।0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद से रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन रुकी, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। सामने से ट्रेन आ रही थी इसलिए क्रॉसिंग बंद थी और दोनों तरफ लोग ट्रेन के जाने का इंतजार कर रहे थे। भारी ट्रेन भी रुक गई। ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो पति ने इशारा किया और दोनों दूसरे पटरी पर चले गए, ट्रेन आगे बढ़ी। रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
नोएडा सीवर सफाई दौरान मौत: मशीनों के अभाव से कर्मी की मौत, न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Sanitation Worker Dies After Entering A Sewer During A Cleaning Drive In Gejha Village. Body Brought To The Hospital For Post-Mortem/ Visuals / Swatantra Singh (Adcp Central Noida), Dharmendra (Brother Of The Deceased) S/B & Reax (Police Byte Source: Noida Police) Noida, UP | Sector 93 Geja area pictures, where Shivа नाम के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गईась सीवर की सफाई करते समय. नोएडा में, शिवा नाम का एक मज़दूर सफ़ाई के लिए सीवर में उतरा लेकिन समय पर बाहर नहीं आ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फ़ेज़-2 की पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। इसके बजाय, पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की मदद से शिवा को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह घटना नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति के लिए बनी मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया और अधिकारियों ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई। एक पीड़ित के भाई, जिनकी मौत भी इसी तरह की लापरवाही के कारण सीवर में गिरने से हुई थी, ने न्याय की माँग की है और अधिकारियों की वाल्मीकि समुदाय के प्रति उदासीनता की आलोचना की है, जो अक्सर सफ़ाई के ऐसे खतरनाक कामों में लगे रहते हैं। ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. संचित शर्मा कहते हैं, "सेक्टर 44 के रहने वाले शिवा नाम के व्यक्ति का शव रात 8:55 बजे गेझा, सेक्टर 93 से हमारे पास लाया गया। हमें बताया गया कि शिवा सीवर लाइन में डूब गया था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस और उनके परिवार वाले शव को हमारे पास लाए। जाँच करने पर उनके वाइटल्स (शरीर के ज़रूरी संकेत) रिकॉर्ड नहीं हो पा रहे थे ECG में कोई गतिविधि नहीं दिखी और उनकी आँखों की पुतलियों में भी कोई रिफ़्लेक्स नहीं था।"0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन; प्रश्नकाल व विपक्षी मुद्दों पर जोर
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन प्रश्नकाल में डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत देंगे जवाब CM विष्णुदेव साय मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे मंत्री लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल भी पत्रों को पटल पर रखेंगे सदन में आज लगाए जाएंगे दो ध्यानाकर्षण इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की शिकार का मुद्दा गूँजेगा शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में अनियमितता का मामला गूंजेगा विधायक विक्रम उसेंडी गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी, राघवेंद्र सिंह याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे 7 शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे0
0
Report
राजस्थान सरकार ने 18 आईपीएस के तबादले कर दिए, बड़े प्रशासनिक बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सरकार ने मंगलवार 18 आईपीएस का तबादला कर दिया अनिल पालीवाल को DG होमगार्ड मालिनी अग्रवाल को DG यातायात शरत कविराज को आईजी क्राइम ब्राँच राजेंद्र सिंह को आईजी विजिलेंस अंशुमन भोमिया को जोधपुर पुलिस कमिश्नर डॉ रवि को आईजी अजमेर रेंज कैलाश बिश्नोई को आईजी P & W प्रीति चंद्र को आईजी भरतपुर रेंज प्रदीप मोहन शर्मा को एडिशनल कमिश्नर यातायात जयपुर राजेश कुमार कांवट को एसपी बालोतरा नरेंद्र सिंह मीणा को कमांडेंट 10वीं बटालियन RAC PD नित्य को एसपी एसीबी जोधपुर रमेश को एसपी सिविल राइट्स PHQ बी आदित्य को एसपी हनुमानगढ़ पंकज यादव को एसपी जोधपुर ग्रामीण अजय सिंह राठौड़ को RAC 7 वीं बटालियन भरतपुर विशाल जांगिड़ को एसपी प्रतापगढ़ अनुष्ठा कालिया को डीसीपी हेडक्वार्टर जयपुर0
0
Report
पंचकूला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 625 ग्राम हेरोइन बरामद
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और लगातार दो सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया। अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के IPS ट्रांसफर: बी. आदित्य का स्थानांतरण, विशाल जांगिड़ होंगे नया एसपी
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला, विशाल जांगिड़ संभालेंगे जिले की कमान एंकर/इंट्रो : राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला कर उन्हें हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर के कमांडेंट विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं। प्रतापगढ़ में कार्यरत पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य अब हनुमानगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि विशाल जांगिड़ प्रतापगढ़ जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रदेशभर में कई आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला भी शामिल है।0
0
Report
नीमकाथाना में महिला कांग्रेस की जिला बैठक, संसद चलो अभियान तैयारियों पर जोर
Sikar, Rajasthan:महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित। बैठक में नीमकाथाना प्रभारी पायल सैनी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद। बैठक में आगामी 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा। सीकर जिले के नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान ने की, जबकि नीमकथाना प्रभारी श्रीमती पायल सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने तथा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई।महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले 'संसद चलो' विशाल प्रदर्शन में शेखावाटी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को लेकर महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने बताया कि नीमकाथाना में आयोजित महिला जिला कार्यकारिणी की यह पहली संगठनात्मक बैठक रही, जिसे कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक बताया।नीमकाथाना प्रभारी एवं महिला कॉंग्रेस महासचिव पायल सैनी ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं महिला कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। प्रत्येक महिला कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा संसद चलो अभियान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।बैठक में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण, पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।इस अवसर पर सुनीता सैनी, पूर्व सरपंच हर्षा सैनी, सुमन देवी, रितु स्वामी, प्रियंका सैनी, तनु स्वामी, पूनम कंवर सहित अनेक लोग रहे मौजूद।0
0
Report
खाटूश्यामजी की व्यवस्थाओं पर मंथन: श्रद्धालुओं के लिए बेहतर दर्शन और यातायात के फैसले
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हाल ही में स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों ने व्यापार मंडल, श्री श्याम मंदिर कमेटी, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया। तहसीलदार शैलजा शेखावत और डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बेहतर दर्शन व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने तथा यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चलाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी जबकि व्यवसायिक दृष्टि से संचालित होने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से छाछ बेचने, फूल बेचने, इत्र की काँच की शीशियाँ बेचने तथा भीख मांगने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया, रींगस थानाधिकारी पवन कुमार, नगर पालिका ईओ सहदेव दान चारण, यातायात प्रभारी मालाराम, ASI सायर सिंह, श्री श्याम मंदिर कमेटी व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, मंत्री श्याम सुंदर पूनिया, कोषाध्यक्ष गिरिराज सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
यमुना जल समझौते से शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक कदम: तिवाड़ी का अभिनंदन
Sikar, Rajasthan:सीकर: यमुना जल समझौते के बाद सुजला शेखावाटी समिति की ओर से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का अभिनंदन समारोह आयोजित राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी बोले यमुना जल से तरबतर होगी शेखावाटी, कांग्रेस और विपक्ष को बोलने का नहीं है अधिकार यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस व विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा जमुना यमुना समझौते को लेकर उनके पेट में उठ रहे हैं मरोडे मंत्री खर्रा बोले 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यमुना जल समझौते की होगी क्रियान्वित व शिलान्यास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी कार्यकाल में धरातल पर उतर करेगा यमुना जल समझौता सीकर शहर के एक निजी विवाह स्थल में सुजला शेखावाटी समिति की ओर से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू, चूरू विधायक हरलाल सारण, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अनिल धींवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तिवाड़ी के प्रयासों की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इससे न सिर्फ यमुना बल्कि सतलज, रावी और व्यास नदियों का पानी भी क्षेत्र तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि यह पानी सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की जरूरतें भी पूरी करेगा। तिवाड़ी ने बताया कि शेखावाटी के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने हेतु 7 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक इस समझौते को दबाए रखा गया और आज भी इसका विरोध किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य करना है। यूडीह मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि 1994 के समझौते को वर्षों तक लागू नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा और राजस्थान के बीच एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है और जल्द ही केंद्रीय मंजूरी के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा। खर्रा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्तमान कार्यकाल में वर्ष 2029 से पहले सीकर, चूरू और झुंझुनू के लोगों तक यमुना का पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रभावित किसानों की सहमति ली जाएगी तथा उन्हें फसल का उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। समारोह में भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया。0
0
Report
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए गजेन्द्र जोशी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गजेन्द्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया。0
0
Report
खाद्य विभाग ने शिवा इंडेन गैस एजेंसी में अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा इंडेन गैस एजेंसी में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर विभाग ने बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त कर लिए। खाद्य अधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सिलेंडरों के भंडारण में अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान 175 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर, 13 भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर तथा 420 खाली घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 15.90 लाख रुपये बताई गई है। खाद्य विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामलों में आगे भी लगातार औचक जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
माथेरान के हनीमून पॉइंट पर बिबटिया दिखी, CCTV में कैद भयावह दृश्य
Neral, Maharashtra:रायगड ब्रेकिंग. माथेरान के हनीमून पॉइंट पर बिबट्य का दर्शन; बिबट्या का CCTV में थरारक दृश्य कैद. बिबट्या और श्वान की झड़प कैमेरे में कैद. माथेरान में हनीमून पॉइंट परिसरात भीतीचे वातावरण. वनविभागाने तातडीने उपाययोजना کرنے की मागणी.0
0
Report
गुरुग्राम के IMT मानेसर के वेयरहाउस में भीषण आग, दमकलों के प्रयास के बाद काबू
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम के IMT मानेसर में लगी भीषण आग गुरूग्राम के मानेसर सेक्टर -7 में स्थित वेयर हॉउस में लगी आग 2 दर्जन के करीब दमकल कि गाड़िया मौके पर पहुंची, घंटो कि मशक्त के बाद आग पर काबू पाया आग इतनी भीषण थी कि देखते है देखते पूरा वेयर हॉउस आग का गोला बन गया फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ गनीमत रही समय रहते वेयर हॉउस में मौजूद लोग सहकुशल बाहर निकाल लिए गए जिससे किसी के कोई हताहत होने कि जानकारी नहीं है0
0
Report
नकाबपोश बदमाशों ने शराब दुकान पर तांडव मचा दिया; CCTV में वारदात कैद
Sagar, Madhya Pradesh:गौरझामर, सागर जिले में नकाबपोश बदमाशों ने एक शराब दुकान में तांडव मचाया। घटना बस स्टैंड पर शराब दुकान के कर्मचारी बंद करने के बाद घटी; एक शख्स मुफ्त में बियर मांगने पर गुस्साए ने साथियों को बुलाया, नकाब पहने आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और दुकान को तहस नहस कर दिया। CCTV में पूरी वारदात कैद है। दुकान के कर्मचारी के अनुसार पिटाई के साथ बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये भी लिए। सरकारी शराब दुकान पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने एक नामजद के साथ 5 अन्य को आरोपी बनाया है।0
0
Report
Advertisement
