306401
अस्पताल में आवारा कुत्ते भय का कारण, महिलाओं और बच्चों में डर!
Pali, Rajasthan:पाली जिले के बांगड़ अस्पताल में जननी और बच्चा वार्ड में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिससे महिलाओं और नवजात बच्चों में भय का माहौल बन गया है। अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा गार्ड की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। महिला मरीजों ने बताया कि रात और दिन दोनों समय आवारा कुत्ते वार्ड में घूमते हैं, जिससे नवजात बच्चों पर हमले की आशंका बढ़ गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी धरने में संत लाला दास महाराज पर आपराधिक इतिहास का मामला
Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी - धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य लाला दास महाराज की पुलिस ने निकाली आपराधिक हिस्ट्री, सीओ मुसाफिरखाना ने बताया की ऐसे संत के ऊपर रायबरेली जिले के भदोखर थाने में 15 मुकदमे है दर्ज, धरने पर बैठे संत समाज के लोगों ने कहां की देश के साथ साथ जिले में बहुत बड़े-बड़े राजनेताओं के ऊपर भी दर्जनों अपराधिक मुकदमे है दर्ज, अमेठी पुलिस की हिम्मत है तो ऐसे राजनेताओं का भी अपराधिक इतिहास जनता को दिखाए और खंगालें, हम लोगों पुलिस के इस दबाव से डरने वाले नहीं हैं, हमारे संत हैं लाला दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य के साथ साथ अयोध्या में राममंदिर उद्घाटन के दौरान निमंत्रण भी मिला था महाराज लाला दास को , पुलिस की हिम्मत है तो न्यायालय के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद भी जिले के राजनेताओं को नहीं पकड़ पा रही है, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र कंजास हनुमानगढ़ी मंदिर पर धरने पर बैठे हैं विश्व हिंदू परिषद व बीजेपी के नेता,0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम नेता ने दिल जोड़ने की सलाह दी
Bareilly, Uttar Pradesh:आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल हो जाने और आज उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि मोदी जी को आज मैं उनके जन्मदिन पर दिल की अथा गहराईयों के साथ मुबारकबाद पेश करता हूं। और हमें उनसे उम्मीद है कि भारत में रहने वाले 145 करोड़ की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भारत का नाम पूरी दुनिया में खूब रोशन हुआ, और साथ ही मुस्लिम देशों के लोगों से भी अच्छे रिश्ते कायम किए। यही वजह है जब मोदी जी मुस्लिम देशों में जाते हैं तो उनका जोरदार स्वागत होता है। मौलाना ने आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो को ये हिदायत दें की लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करें, तकि सभी समुदाय के लोगों का भरोसा कायम रहे।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने रांची में रेत-चित्र से श्रद्धांजलि
Ranchi, Jharkhand:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी सेवा और संकल्प माह के तौर पर आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सैंड आर्ट के जरिए पीएम मोदी की तस्वीर उकेरी गई और इसके साथ ही आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भुवनेश्वर के सैंड आर्टिस्ट ने सैंड आर्ट के जरिए प्रधानमंत्री की आकर्षक तस्वीर उकेरा0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में...0
0
Report
मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में योगी की बाइट बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में सीएम योगी की बाइट0
0
Report
कोटा के घोसी मोहल्ले में युवक पर हमला, सिर चोट से अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा के घोसी मोहल्ले में युवक पर हमला का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय अयान, निवासी वल्लभबाड़ी, स्कूटी से अपने दोस्त को लेने घोसी मोहल्ले गया था। इसी दौरान आरोप है कि सद्दाम अब्बासी ने अयान के सिर पर बड़ी पट्टी से हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि अयान बेहोश होकर गिर पड़ा। अयान के दोस्तों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में आई चोटों का इलाज जारी है। फिलहाल हमले की वजह क्या थी और आरोपी ने अयान पर हमला क्यों किया, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान का भारी उत्साह, 2500 से अधिक यूनिट रक्त दान
New Delhi, Delhi:सेव करके मोदी जी के जन्मदिन पर यह संकल्प लिया जाता है कि हम समझ में राष्ट्र में सबका साथ सबका विकास को प्रतिपादित करते हुए अच्छा काम करेंगे देश को आगे ले जाने के लिए अपना कॉन्ट्रिब्यूशन करेंगे आज 2500 से ज्यादा यूनिट ब्लड या डोनेट किया जाएगा ब्लू बनाया नहीं जा सकता इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोग आज ब्लड देने आ रहे हैं यह भी अपने आप में एक खुशी की बात है और मोदी जी ने जिस प्रकार 25 वर्षों तक लगातार सेवा करते हुए संवैधानिक पदों पर रहते हुए 140 करोड़ देशवासियों के सामाजिक को जगाया है देश को विश्व राष्ट्रों में सोमवार करने का काम किया है मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं उसके लिए पूरी दिल्ली सरकार और हमारा शिक्षा विभाग अलग-अलग स्कूल में सभी टॉपर के घर पर मोदी जी के आशीर्वाद का दिया जलेगा और दीर्घायु का आशीर्वाद मांगेंगे0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अभियान: 2500 यूनिट डोनर और 11 अस्पतालों में व्यवस्था
New Delhi, Delhi:प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है प्रधानमंत्री ने हमें सेवा भावना करने सिखाए और मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं और यह रक्तदान शिविर एक नोबल कॉज है जैसे उन्होंने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है वैसे ही करते हैं और हमें अपना मार्गदर्शन देते अंदाज़ है कि 2500 यूनिट से ज्यादा आज यहां पर ब्लड डोनेशन होगा और 11 हॉस्पिटल है हमारे वहां पर इसकी व्यवस्था रहेगी जिनको ब्लड की जरूरत पड़ेगी यह हमारे प्रधानमंत्री ने सिखाया कि कैसे सेवा भावना है यह सेवा भावना के लिए ब्लड है जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा अवेलेबल रहेगी जो लोग यहां पर ब्लड डोनेट कर रहे हैं मैं उनका धन्यवाद करता हूं की एक अच्छा कार्य वह कर रहे हैं हम कालाबाजारी नहीं होने देंगे जिनको ब्लड चाहिए जो जरूरतमंद है उसको अवेलेबल कराया जाएगा और किसी के परिवार में जरूरत है तो उनसे भी जरूर डोनेट करते हैं इस पखवाड़े के दौरान बहुत से कार्य दिल्ली सरकार करेगी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा पेड़ लगाए जाएंगे महीने भर में बहुत सारे कार्यक्रम किए जाएंगे ऑर्गन डोनेशन पर भी काम किया जाएगा0
0
Report
बिलासपुर के कोनी में मोटर बंद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पक्ष की प्राची टंडन कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितम्बर की रात करीब 11.15 बजे देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे और पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंट से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में तीनों को चोटें आईं, जिसके बाद डायल 112 की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। रात बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंचीं, जहां पानी की मोटर बंद मिली। मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक, कौशिल्या और खुशबू पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक बीच-बचाव के दौरान देव को लोहे के पाइप से चोट लगी। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट तथा दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे घटना की जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रतलाम में शव सम्मान के अभाव: तीन वाहन के बावजूद शव लोडिंग वाहन से गया
Ratlam, Madhya Pradesh:शव का सम्मान ना हो, तो इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है... इंसान जिंदगीभर सम्मान के लिए संघर्ष करता है, लेकिन जब मौत के बाद भी उसके शव को सम्मान से ले जाने की व्यवस्था ना हो, तो सवाल पूरे सिस्टम पर खड़ा होता है। मामला रतलाम का है, जहां एक दिन पहले एक शव को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए शव वाहन नहीं, बल्कि लोडिंग वाहन का सहारा लेना पड़ा। तस्वीर सामने आई तो मानवीय संवेदनाएं भी झकझोर उठीं। रतलाम नगर निगम के पास एक शव वाहन है, जबकि जिला अस्पताल के पास दो शव वाहन बताए जाते हैं। यानी शहर में तीन शव वाहन होने के बावजूद शव को लोडिंग वाहन से ले जाने की नौबत कैसे आई? दरअसल, गांधी नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना था। पुलिस ने शव वाहन के लिए कॉल किया, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक मृतक को सम्मानजनक अंतिम सफर तक नहीं मिल सका? बाइट - किरण वाड़ीवा (CMHO जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ) रतलाम0
0
Report
उत्तराखंड में संयुक्त अभ्यास: अमेरिकी-भारतीय सेनाओं ने आतंकवाद-रोधी ड्रिल की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | 'एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास 2026' के दौरान औली में अमेरिकी और भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवाद-रोधी अभियानों का संयुक्त प्रशिक्षण लिया। इसमें उन्होंने 'बिल्डिंग-क्लियरेंस' और 'रूम-इंटरवेन्शन' ड्रिल की, जिसे आमने-सामने की लड़ाई (close-quarter) वाले हालात के हिसाब से तैयार किया गया था। इस ड्रिल में असॉल्ट टीमों को ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वॉड और स्नाइपर्स का सहयोग मिला, जिससे आतंकवाद-रोधी अभियानों में खास तौर पर प्रशिक्षित कर्मियों और टेक्नोलॉजी के तालमेल से किए गए काम को दिखाया गया। अमेरिकी सेना के जवानों ने भी वहां मौजूद सैनिकों और उपकरणों के साथ बातचीत की और अभ्यास के दौरान दिखाई गई क्षमताओं और तकनीकों को करीब से समझा। इस ट्रेनिंग से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता (interoperability) को और मजबूती मिली।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन के अनुसार बिहार में पंचायत चुनाव तय, आरक्षण पर चर्चा
Patna, Bihar:पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा यह पहले से सुप्रीम कोर्ट का गाइडलाइन है सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार बिहार में पंचायत चुनाव होंगे. अभी प्रक्रिया ये चल रही है कि डेडिकेटेड कमीशन जो बनाना होता है. आरक्षण के निर्धारण के लिए, सुप्रीम कोर्ट का गाइडलाइन है. उसके रूप में ट्रिपल टेस्ट होता है. और डेडिकेटेड कमीशन बनाना होता है. आरक्षण के निर्धारण के लिए. प्रधानमंत्री जी को हम बधाई देते हैं, इस प्रकार से देश को उन्होंने विकास को नई दिशा देने का काम किया है, समाज में बढ़े के लिए काम हो रहा है आज के समय में और जिसके लिए जो विजन है. 2021 वर्ष में विकसित बनाने का, उस विजन में हम सभी लोग सहयोग कर रहे हैं, अपना योगदान दे रहे हैं, इनपुट में हम लोग काम कर रहे हैं उनको, तो सारी बधाई देते हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर। यही काम का हिस्सा है, तो हम लोग पहले जो सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है उसको भी हम लोग जनता के पीछे लेके जा रहे हैं और आगे 20 वर्षों में देश को विकसित बनाने के लिए जो संकल्प लेने की जरूरत है। वही संकल्प लेने का भी काम कर रहे हैं। सभी लोगों को करना है इस पे। नहीं, नहीं, ये तो कार्यक्रम इसलिए अलग-अलग विभागों के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। नोडल विभाग बनाए गए हैं, उस तरह से सभी लोग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
DU छात्र संघ चुनाव में हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव से ठीक पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। इस पूरे मामले में एबीपी के दो छात्रों को चोट आई और आरोप लगाया गया है कि यह मारपीट NSUI के छात्रों के द्वारा हुई। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह छात्रों के गुटों के बीच झड़प हुई। पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। दो छात्रों को चोट आई है। इस घटना के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकसी बढ़ा दी गई है। हर कॉलेज के बाहर सुरक्षा फोर्सेज को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अलावा CRPF और SSB के जवानों को तैनात किया गया है ताकि कल होने वाले DU चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके.0
0
Report
कोटा में भाई के ससुराल के विवाद पर अकरम पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा में भाई के ससुराल में चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय अकरम, निवासी छावनी रामचंद्रपुरा, अपने छोटे भाई के ससुराल में हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान मीनार मस्जिद के पास छोटे भाई के साले और चाचा ने अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अकरम के सिर में चोट आई है। घायल अकरम को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अकरम गोदरेज की अलमारी बनाने का काम करते हैं। फिलहाल हमले की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
किशनगढ़ में सुरेंद्र खंगारोत की मौत: व्हाट्सऐप संदेश ने उठाए सवाल
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के अवाना की पाल के पास तैरता मिला सुरेंद्र सिंह खंगारोत का शव… और अब मौत के इस मामले में एक व्हाट्सऐप मैसेज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक ने मौत से पहले अपने जीजा जसवंत सिंह के व्हाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज नोट भेजा था। परिजनों के मुताबिक, इस नोट में वाईएन हॉस्पिटल के चिकित्सक पर चोरी के झूठे मामले में फंसाने, मारपीट करने और थाने में बंद करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
