ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नौकर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:पाली के सुमेरपुर क्षेत्र में 16 अगस्त को वृद्ध धनराज जैन की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या में शामिल नौकर जितेंद्र सिंह और उसके साथी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात के बाद विशेष टीम गठित की और गहन जांच के बाद नौकर जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में जितेंद्र ने हत्या की वारदात स्वीकार की। आरोपियों ने बड़ी धनराशि लूटने के प्रयास में मारपीट कर धनराज जैन की हत्या कर दी थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
