icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
306902
Naresh Kumar MalviyaNaresh Kumar MalviyaFollow14 Apr 2025, 01:52 pm

Pali - सुमेरपुर में बिजली संकट, मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sumerpur, Rajasthan:

सुमेरपुर विधायक व राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुमेरपुर और तखतगढ़ क्षेत्र की बिगड़ती बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या और बार-बार बिजली गुल होने से आमजन परेशान है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है और छोटे उद्योगों को भी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शहर को दो जीएसएस से बिजली मिलती है, लेकिन एक जीएसएस लंबे समय से खराब है। फिलहाल एक ही जीएसएस से सप्लाई हो रही है, जिससे वोल्टेज गिर रहा है और फॉल्ट के समय बिजली कटौती करनी पड़ती है। मंत्री कुमावत ने अधीक्षण अभियंता, पाली को निर्देश दिए कि खराब जीएसएस को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रोहतासगढ़ किले की मरम्मत और पर्यटन को नया रंग, कुशवाहा का दौरा

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है।जहां रोहतास जिला के कैमूर पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन "रोहतास गढ़ किला" का भ्रमण करने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। कैमूर पहाड़ी के दुर्गम रास्तों से होकर यहां पहुंच जाता है। सैकड़ो साल पुराने इस किला का उन्होंने दीदार किया। फिलहाल किला की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। उन्होंने इसका भी जायजा लिया। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। रोहतासगढ़ किला पर पहुंचते हैं स्थानीय जनजातीये महिलाओं ने परंपरागत तरीके से नृत्य एवं गीत के साथ उनका स्वागत किया। नगाड़ा तथा थापर बजाते हुए महिलाएं परिसर में स्थित कर्मा वृक्ष की पूजा की। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे किला के परिसर का भ्रमण किया तथा बताया कि यहां पहुंचने के रास्ते दुर्गम है। उसे ठीक करने की कवायत शुरू कर दी गई है। साथ ही किले के आसपास के क्षेत्र एवं पर्यटन की दृष्टिकोन से विकास के सभी उपाय किए जाएंगे। क्योंकि ये हमारा धरोहर है और इसे बचा कर रखना हम सबका उद्देश्य है। बता दे की आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के अधिन ये किला है.
0
0
Report

परिजन न पहुंचे: सामाजिक संस्थाओं ने किया अस्थि विसर्जन का भार उठाया

Jamshedpur, Jharkhand:परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाया अस्थि विसर्जन का जिम्मा जमशेदपुर। जिन दिवंगतों के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए उनके परिजन नहीं पहुंच पाए, उनके धार्मिक संस्कार की जिम्मेदारी सामाजिक संस्था धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ ने उठाई। संस्थाओं की ओर से 3 अक्टूबर को साकची गांधी घाट पर सामूहिक अस्थि विसर्जन एवं तर्पण का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विपिन झा ने बताया कि मोक्ष धाम में ऐसे दिवंगतों की अस्थियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाती है, जिनके परिजन किसी कारणवश अस्थि विसर्जन के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। इसके बाद विधि-विधान के साथ उनका सामूहिक अस्थि विसर्जन और तर्पण कराया जाता है। धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपिन झा ने कहा कि जिन दिवंगतों के अपने लोग पीछे छोूट गए हैं या किसी कारण से अंतिम धार्मिक संस्कार के लिए नहीं पहुंच सके, उनका विधि-विधान से संस्कार कराना समाज की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संस्थाओं की ओर से यह पहल की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन दिवंगतों को भी धार्मिक सम्मान दिलाना है, जिनके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनके परिजन मौजूद नहीं हैं। यह काम संस्था 19 सालों से करते आ रही है
0
0
Report

रांची दुर्गापूजा सुरक्षा चाकचौबन्द, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी

Ranchi, Jharkhand:दुर्गापूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूजा पंडालों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है。 दुर्गापूजा के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ पूजा पंडालों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उमड़ती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। दुर्गापूजा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी। प्रमुख पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की मौजूदगी रहेगी।शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने की कोशिश की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो。
0
0
Report
Advertisement

नीतीश संवाद: बिहार की महिलाओं की आय 7k से 77k तक बढ़ी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में जदयू का जीविका दीदियों के साथ "नीतीश संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी शामिल हुए। पायलट बाबा आश्रम में जीविका दीदियों के साथ महिला के साथ नीतीश संवाद कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। बता दे की स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदी से संबंधित कार्यक्रम का 20 साल पूरा होने पर सासाराम के पायलट बाबा आश्रम में आयोजित समारोह में जदयू के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार जब बिहार का बागडोर अपने हाथ में लिए थे, तो प्रति व्यक्ति आय मात्र सात हजार रुपये थी। आज वह बढ़कर 77 हज़ार रुपए हो गया है। ये बिहार की महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका के कारण हुआ है। इसके लिए उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के दूरगामी सोच को कारण बताया तथा कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसी को लेकर यह संवाद आयोजित की गई। करगहर के जेडीयू विधायक वशिष्ठ सिंह ने भी कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार की महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। आज पूरे बिहार में महिलाओं का उनकी पार्टी को काफी समर्थन मिला है। बाईट -- वशिष्ठ सिंह (जेडीयू विधायक) करगहर। बाईट -- अशोक चौधरी (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री) बिहार सरकार。
0
0
Report

एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन की आशा

Samastipur, Bihar:एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच जापान के निशिन शहर कोरोगि स्पोर्ट्स पार्क में गोल्ड मेडल के लिए खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेल पर पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की नज़र टिकी हुई है। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले को समस्तीपुर में भी खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बचपन में वैभव समस्तीपुर के जिस क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस किया करते थे उस मैदान में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ी आज के मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि जिस तरह से एशिया कप में वैभव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था उन्हें उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी वो बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को जीत दिलाएंगे बल्कि भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धनबाद में साफ पानी की सप्लाई शुरू, 10-12 फीट गाद हटाई गई

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लोगों को अब साफ पानी की सप्लाई मिलेगी। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी तरह से सफाई शुरू की गई है। निगम प्रशासन, मेयर संजीव सिंह और भाजपा झरिया विधायक ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अच्छी तरह से सफाई शुरू करवा दी है। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान जो तस्वीर आई है वह चौंकाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर कर रहा था इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सफाई करने वाले कर्मी गाद गंदगी के अंबार को हटाने में लगे हैं। 10 फिट से अधिक गाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमा था। लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की गई थी, जिससे लोगों को गंदा पानी मिल रहा था। साथ पानी की रफ्तार भी धीमी होने के कारण लोगों को पानी सही से नहीं मिल पा रहा था। जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई की तस्वीर सामने आने के बाद अन्य स्थानों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कितनी जरूरी है यह गाद के अंबार को देख कर लगाया जा सकता है। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जामाडोभा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से झरिया धनबाद केंदुआ में सप्लाई होती थी। जानकारी मिल रही थी कि पानी सप्लाई सही नहीं हो रहा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण 10 से 12 फिट गाद जमा हो गया था। लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा था, जिससे लोग बीमार हो रहे थे। सफाई शुरू किया गया है। सफाई के बाद लोगों को साफ पानी मिलेगा। लोगों अगर पैसा दे रहे हैं तो साफ पानी मिलना उनका अधिकार है। वहीं झरिया विधायक ने कहा कि क्षेत्र से लगातार जानकारी मिल रही थी कि गंदा पानी का सप्लाई हो रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं, जिसके बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुँची निरीक्षण किये। काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण गाद भर गया था। जिसकी सफाई कराई जा रही है। सफाई पूरी होने के बाद लोगों को साफ शुद्ध पानी मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top