306401
मारवाड़ जंक्शन के आऊवा गांव में 7 किलोमीटर विद्युत लाइन चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन के आऊवा गांव में 7 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह ने आऊवा से भगवान पूरा गांव तक विद्युत तार और उपकरण चुराए थे जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल जाती नाबालिग के साथ छेड़छाड़: विजय ध्रुव गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने, चुन्नी खींचने और अश्लील बातें करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव का रहने वाला आरोपी स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि वह कभी छात्रा का हाथ पकड़कर खींचता, तो कभी उसकी चुन्नी खींचकर अनाप-शनाप बातें करता था। पड़ोसी होने के कारण महिला ने शुरुआत में मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन सुबह करीब 9 बजे जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उस्लापुर जय स्तंभ के पास आरोपी ने उसे स्कूल जाने से रोकते हुए उसका हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ध्रुव, निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
झारखंडी भाषाओं के संरक्षण को लेकर रांची में भव्य मार्च, जागरूकता बढ़ी
Ranchi, Jharkhand:झारखंडी भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास की मांग को लेकर रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज और झारखंडी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। मार्च में लोग पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर लोग झारखंडी भाषाओं के संरक्षण और विकास की आवाज बुलंद कर रहे हैं। अलग-अलग जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि झारखंड की कई जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई विश्वविद्यालयों में पर्याप्त रूप से नहीं हो रही है। यही वजह है कि नई पीढ़ी इन भाषाओं से दूर होती जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि जब इन भाषाओं की पढ़ाई और रोजगार के अवसर नहीं होंगे, तो इनका संरक्षण और संवर्धन मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि झारखंड का गठन अपनी अलग भाषा, संस्कृति और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर हुआ था। ऐसे में अगर झारखंडी भाषाओं का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राज्य अपनी मूल पहचान खो सकता है। उनका कहना है कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए झारखंडी भाषाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ इनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है。0
0
Report
मुरैना के पटवारी ने रिश्वत मांगी, 7 हजार में रंगे हाथ पकड़ाई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - 40 हजार की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, ₹7 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा मुरैना में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी दो बीघा जमीन का सीमांकन करने के एवज में किसान से 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आखिरकार 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन रिश्वत की पहली किस्त लेते ही पटवारी लोकायुक्त के शिकंजे में आ गया। दरअसल, मुरैना गांव हल्के में पदस्थ पटवारी प्रदीप शर्मा पर किसान से जमीन का सीमांकन करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। किसान के मुताबिक, पटवारी ने सीमांकन के लिए 40 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 35 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परेशान किसान ने इसकी शिकायत पहले ही लोकायुक्त पुलिस से कर दी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, आज किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और पटवारी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7 हजार रुपये दिए। जैसे ही पटवारी ने रकम ली, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम को सामने देखकर पटवारी घबरा गया। उसने अपने बचाव में रिश्वत की रकम फेंकने और मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। फेंकी गई रकम भी बरामद कर जब्त कर ली गई। किसान का कहना है कि वह गरीब है और पटवारी उसे लगातार परेशान कर रहा था। जमीन के सीमांकन जैसे जरूरी काम के लिए भी उससे रिश्वत मांगी जा रही थी। इसी से परेशान होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। जिस समय पटवारी रिश्वत की रकम ले रहा था, उस दौरान तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक भी मौजूद बताए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या तहसील कार्यालय में चल रहे इस कथित रिश्वत के खेल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं थी? क्या इस मामले में राजस्व निरीक्षक की भूमिका की भी जांच होगी0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता डाक्टर प्रतिमा सिंह का बाइट चर्चा में
Dehradun, Uttarakhand:बाइट डाक्टर प्रतिमा सिंह प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
फरीदाबाद के होटल में खर्चे के लिए गला घोंटकर महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में हत्या की वजह खर्चे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला का हाथों से गला दबाया और फिर उसकी ही साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। अपराध शाखा DLF ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी स्थित होटल में 31 अक्टूबर को आरोपी और महिला ने कमरा लिया था। दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे आरोपी खाना लेने जाने की बात कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 9 बजे होटल के सफाई कर्मचारी ने कमरे में जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा DLF को सौंप दी। जाँच के दौरान पुलिस ने 2 नवंबर को आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी। दोनों सिकरी में एक ही बिल्डिंग में ऊपर-नीचे रहते थे। पुलिस के मुताबिक, होटल में महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले हाथों से महिला का गला दबाया और फिर उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, होटल में कमरा लेने के दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति शेखर कुमार की आईडी का इस्तेमाल किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी।0
0
Report
ABVP की छात्र गर्जना: 10 हजार छात्र अराजकता के खिलाफ उतरे
New Delhi, Delhi:दिल्ली में ABVP ने अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी कर ली है। संगठन जल्द ही 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत दिखाएगा। इसी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP दिल्ली की ओर से प्रस्तावित 'छात्र गर्जना' कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बढ़ती अराजकता और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है। संगठन का कहना है कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली गतिविधियों के खिलाफ छात्रों को एकजुट होना होगा। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय स्थित प्रेरणा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा, DUSU अध्यक्ष यश डबास और सचिव रिया छावड़ी ने मीडिया को संबोधित किया। DUSU पदाधिकारी ने बताया कि जगह-जगह विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अलग जनता को लेकर कल विश्वविद्यालय में करीब 10000 छात्र छात्राएं अराजकता के खिलाफ पैदल मार्च करेंगे ABVP की इस छात्र गर्जना के जरिए छात्रों के बीच लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि संगठन का यह अभियान दिल्ली में छात्र राजनीति को कितना प्रभावित करता है।0
0
Report
Advertisement
कालीबाड़ी जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग राजधानी के कालीबाड़ी जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल अस्पताल में वाटर कूलर के पास खुलेआम घूमते दिखे चूहे नवजात शिशुओं और मरीजों पर संक्रमण का खतरा अस्पताल की सफाई व्यवस्था की खुली पोल जिला अस्पताल का चूहों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल0
0
Report
जालौन में जमीन कब्जे के विवाद में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में महिलाएं और बच्चे भी हुए घायल, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक जालौन से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का मामला पहुंचा एसपी के दरबार, जालौन के एट थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।0
0
Report
आईटारसी के बस स्टैंड शिफ्टिंग पर व्यापारियों-बस संचालकों का बंद आंदोलन: यातायात प्रभावित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर विवाद अब सड़क पर उतर आया है। शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने बस स्टैंड को करीब पांच किलोमीटर दूर पुरानी इटारसी में स्थानांतरित करने के फैसले ने व्यापारियों और बस संचालकों की नाराजगी बढ़ा दी है। प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में आज व्यापारियों ने इटारसी बंद का ऐलान कर दिया। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने जयस्तंभ चौक पर एकजुट होकर जमकर विरोध जताया। वहीं, बस संचालकों की हड़ताल के चलते पिछले पांच दिनों से बसों का संचालन ठप पड़ा है। इस दोहरे विरोध का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया और परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इटारसी में बस स्टैंड को लेकर छिड़ी जंग अब बड़े आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार से बस स्टैंड हटने के कारण व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन के फैसले से न सिर्फ दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। छात्र-छात्राओं, मजदूरों और ग्रामीणों को अब बाजार तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ऑटो किराया चुकाना पड़ रहा है। व्यापारियों की मांग है कि नए बस स्टैंड के साथ पुराने बस स्टैंड को भी चालू रखा जाए। पुराने बस स्टैंड पर बसों को कम से कम पांच मिनट के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिले और बाजारों की रौनक भी बरकरार रहे। इसी मांग को लेकर आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जयस्तंभ चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने साफ कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजारों से बसों की आवाजाही हटने से कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
खड़गवां में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर ग्राम सभा विवाद
Muju, Jeonbuk State:एंकर – एमसीबी जिले के खड़गवां तहसील क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र के स्थान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम कोचका के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की फर्जी कार्यवाही तैयार कर धान खरीदी केंद्र का स्थान निर्धारित किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार कर खसरा नंबर 422 की भूमि पर धान उपार्जन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वीओ – ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को भी इस मामले में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम कोचका और गढ़इयापारा के निवासियों की सहमति के बिना ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कुछ लोगों की मौजूदगी में ग्राम सभा का प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने इसे ग्रामवासियों के अधिकारों और पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(क) का उल्लंघन बताया है।ग्रामीणों की मांग है कि धान उपार्जन केंद्र को ग्राम कोचका से हटाकर ग्राम देवाडांड के स्कूल ग्राउंड या किसी अन्य शासकीय भूमि पर स्थापित किया जाए। आवेदन में तीन दिनों के भीतर निराकरण नहीं होने पर तहसील कार्यालय का घेराव और सड़क पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी गई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण
Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी, जिले में मतदाताओं के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले करौली में हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और कुल 253 मतदान केंद्र स्थापित हैं। इस चरण में 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 51 वार्डों के निर्वाचन क्षेत्र व 9 वार्डों के जिला परिषद के लिए मतदान हो रहा है। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं; हर केंद्र पर पुलिस तैनात है और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है। कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण मतदान प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।0
0
Report
दौसा पंचायत चुनाव 2026: चार नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले के चार नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी चुनावी रण में पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी चुनावी मैदान में दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी आजमा रही किस्मत पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के पुत्र रोहित बंशीवाल भी मैदान में तीसरे फेज के लिए आज मतदान जारी मतदाता ईवीएम से कर रहे भाग्य का फैसला पंचायत चुनाव को लेकर जी मीडिया की खास बातचीत पूर्व मंत्री ममता भूपश से0
0
Report
Advertisement
दुर्ग नगर निगम स्थापना शाखा से फाइल चोरी: सुरक्षा चूक पर सवाल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण शासकीय फाइलों के चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना के बाद निगम मुख्यालय की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता कटघरे में आ गई है सवाल उठ रहे हैं कि अति-संवेदनशील शाखा से रिकॉर्ड कैसे गायब हो गए और दफ्तर में आगंतुकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं रखी गई दरअसल दुर्ग नगर निगम परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और पर्याप्त निगरानी व्यवस्था के अभाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं महापौर ने भी मामले को लेकर प्रारंभिक जानकारी साझा की है अब देखना यह होगा कि इस बड़ी लापरवाही पर किसकी जवाबदेही तय होती है और जांच के बाद सुरक्षा खामियों को कब तक सुधारा जाता है.0
0
Report
रामनिवास बाग में फूड वैन पार्क बनेगा, 6 हजार वर्गमीटर जगह पर 18-20 वैन
Jaipur, Rajasthan:नोटडाले गए विजुअल के फुल स्क्रीन कराई जा सकती है फुल स्क्रीन व फोनो जयपुर जयपुर के रामनिवास बाग में बनेगा फूड वैन पार्क रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग के पास बनेगा पार्क फुटबॉल ग्राउंड के पास जेडीए ने भूमि की चिन्हित करीब 6 हजार वर्गमीटर भूमि की चिन्हित यहां 18-20 फूड वैन में मिलेंगे विभिन्न स्ट्रीट फूड्स इसके अलावा यहां किड प्ले एरिया,ओपन एयर थिएटर, वेटिंग एरिया और वॉक वे भी निर्मित होंगे पार्किंग में वाहन खड़ा कर यहां पार्क ले सकेंगे मजा जेडीए ने इसके लिए निविदा की जारी चयनित फर्म की यहां फूड वैन पार्क करेगी विकसित कार्यादेश मिलने के 6 महीने में पार्क करेगी विकसित अपने खर्चे पर ही पार्क करेगी विकसित और आगामी तीन वर्ष इसका संचालन भी करेगी0
0
Report
भाजपा की 2027 के लिए तैयारी तेज, हल्द्वानी में 60 पार का संकेत
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और संभावित दावेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास बात यह रही कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं बैठक के बाद मदन कौशिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 'अबकी बार 60 पार' के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। VO-1 : तस्वीरें हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय की हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों का जमावड़ा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों से 10 से अधिक संभावित दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी दावेदारों से एक-एक कर बातचीत की और उनका पक्ष जाना। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और संभावित प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रवार राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत की संभावनाओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का लक्ष्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 'अबकी बार 60 पार' के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच अपनी बात रखेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के कामकाज के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में मजबूत जनादेश हासिल करेगी। BYTE : मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार VO-2 : प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी की मजबूती और जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। यानी टिकट की दौड़ में संगठन के प्रति समर्पण के साथ-साथ चुनाव जीतने की क्षमता भी अहम रहने वाली है। दूसरी ओर, बैठक में पहुंचे संभावित दावेदारों ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में अपनी पकड़ को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने मजबूती से पक्ष रखा। BYTE : सुरेश भट्ट, नेता भाजपा BYTE : नवीन दुमका, पूर्व विधायक, लालकुआं BYTE : गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी BYTE : जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व मेयर, हल्द्वानी BYTE : रेनू अधिकारी, नेता भाजपा FVO : फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में हुई इस बैठक ने भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी और चुनावी तैयार्यों को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है। तीन विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दावेदारों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि टिकट की दौड़ अभी से तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। अब देखना होगा कि 'अबकी बार 60 पार' का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा किन चेहरों पर दांव लगाती है और चुनावी मैदान में किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।0
0
Report
Advertisement
