icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
306401
Naresh Kumar MalviyaNaresh Kumar MalviyaFollow16 Apr 2025, 07:20 am

पाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक मे सांसद चौधरी ने दिये आवश्यक निर्देश

Pali, Rajasthan:पाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता व जिला प्रमुख श्रीमती रश्मि सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को आगे बढा रहे है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागीय कार्यों में गति लाये और बकाया कामो को जल्द पूरा करे जिससे कि आमजन लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अवगत कराये ताकि इनका निराकरण किया जा सके। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडे बिन्दुओं की बारी-बारी से व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी ली
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अग्रवाल समाज मानटाउन में गरबा नाइट का शानदार आयोजन; अधिकारी हुए मौजूद

Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur अग्रसेन जयंती के अवसर पर हुआ गरबा नाइट का आयोजन, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन की ओर से आयोजित किया गया गरबा नाइट का कार्यक्रम, जिला मुख्यालय के एक गार्डन में आयोजित हुई गरबा नाइट, मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल, SDM मलारना डूंगर गौरव मित्तल ने की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि के उपसभापति माया गोयल ने की कार्यक्रम में शिरकत, समाज समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन भी किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने गरबा नाइट में लिया भाग, अग्रवाल समाज समिति मानटाउन के अध्यक्ष राजेश गोयल भी इस दौरान रहे मौजूद。
0
0
Report

माड़िया चौक नाम बदले पर जगदलपुर में सियासत तेज, कांग्रेस-BJP आरोपों की भिड़ंत

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में माड़िया चौक का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है, माड़िया चौक का नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक किए जाने के बाद प्रशासन ने इसको लेकर सफाई भी जारी की और त्रुटि वश जनसंपर्क विभाग द्वारा खबर जारी करने की बात कही है लेकिन इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में नगर निगम विफल रहा लेकिन सेवा संकल्प अभियान के नाम पर सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है, इसके साथ ही कांग्रेस ने आदिवासी समाज से जुड़े प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ का आरोप भाजपा पर लगाया, कांग्रेस के आरोपों पर महापौर संजय पांडे ने पलटवार किया उन्होंने कहा, नाम बदलने को लेकर निगम में ना कोई प्रस्ताव आया और ना ही नाम बदला गया त्रुटि वश जारी समाचार के आधार पर कांग्रेस अपनी सियासी रोटी सेकने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में ही माड़िया चौक आदिवासी समाज के सम्मान के तौर पर बनाया था वहीं अब कांग्रेस अपने आपको आदिवासियों का हितैषी साबित करने के लिए राजनीति कर रही है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट संजय पांडे महापौर
0
0
Report
Advertisement

मण्डला में चाकूबाजी: जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार रात स्वामी सीताराम वार्ड निवासी युवक पंकज ब्रम्हे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। वारदात में गंभीर रूप से घायल पंकज ब्रम्हे का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

कानपुर में साजिद उस्मानी बने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जोरदार स्वागत

Kanpur, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष साजिद उस्मानी का कानपुर में हुआ जोरदार सागर हम PDA का पर्दाफाश करेंगे'— बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का विपक्ष पर तीखा हमला। "PDA कुछ नहीं, सिर्फ मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल हुआ है": अनस उस्मानी। वर्षों से पार्टियां सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती आईं, अब ऐसा नहीं होने देंगे। कानपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने गृह जनपद कानपुर पहुंचे अनस उस्मानी ने समर्थकों का जताया आभार। पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज की जिम्मेदारी सौंपी है, मुस्लिम समाज को हकीकत बताएंगे। बाइट - अनस साजिद उस्मानी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
0
0
Report
Advertisement

गंदे पानी से प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने सांगानेर थाने का घेराव किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuफैक्ट्रियों के प्रदूषित और गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सांगानेर सदर थाने का घेराव वाटिका के गंवार ब्राह्मणान गांव के लोग पहुंचे सांगानेर सदर थाने लोगों ने नारेबाजी कर कार्रवाई नहीं होने पर जताया आक्रोश आरोप , गांव में अवैध रूप से चल रही है रंगाई छपाई फैक्ट्रियां फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित और गंदे पानी से हो रही बीमारियां गंदे पानी के कारण आए दिन फैक्ट्री मालिकों से हो रहे झगड़े ग्रामीणों और फैक्ट्री प्रतिनिधियों में मारपीट की घटनाएं हो चुकी। इधर शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में लोगों ने थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से रवाना हुए
0
0
Report

उमैरabad स्कॉर्पियो हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने इसे संदिग्ध माना

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के उमैराबाद में स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय मंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात सहार रोड पर नहर के पास हुई। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद साथ मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना नहीं दी और युवक को बचाने का प्रयास भी नहीं किया। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों, वाहन में सवार अन्य लोगों की भूमिका और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण; कार्रवाई की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-9 में जगतपुरा के बीचो-बीच मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है,, कुछ लोगो ने अवैध रूप से जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े किए गए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क सीमा से लेकर सरकारी जमीन तक पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं, लेकिन इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय नागरिक हीरा खत्री ने बताया जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कई दुकानें बना ली हैं। इन दुकानों के जरिए व्यावसायिक गतिविधiyan संचालित की जा रही । जगतपुरा जैसे विकसित होते क्षेत्र के बीचों-बीच सरकारी जमीन पर इस तरह के अतिक्रमण से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सड़क सीमा में भी अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय नागरिक हीरा खत्री ने बताया कि जगतपुरा क्षेत्र के खसरा नंबर 120 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर JDA को लिखित शिकायत भी दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा,,, सरकारी भूमि और सड़क सीमा पर अतिक्रमण की शिकायतों के बीच JDA जोन-9 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित भूमि का मौका निरीक्षण कर उसकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। साथ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में काला दिवस: कांग्रेस ने विपक्षी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया

Dhanbad, Jharkhand:दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 300 सांसदों के खिलाफ 7 अक्टूबर को हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद जिले कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर और काला बिल्ला लगाकर रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के साथ हुई कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह बर्बरता पर उतारू हो गई है। सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। ऐसी स्थिति में जनता की आवाज उठाने के लिए सड़क पर उतरना ही एकमात्र विकल्प बचा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अब विरोध की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। 7 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ की गई कार्रवाई के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस काला दिवस मना रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पहले 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा।
0
0
Report

धनबाद पुलिस ने लंबित मामलों को दिसंबर तक 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। धनबाद समाहरणालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सितंबर महीने के अपराध, मामलों के निष्पादन, चोरी की घटनाओं, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीपओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सितंबर महीने में कुल 411 मामले दर्ज किए गए, जबकि 474 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके चलते लंबित मामलों की संख्या 1697 से घटकर 1634 रह गई है। पुलिस का लक्ष्य दिसंबर के अंत तक लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाना है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद जिले को आठ जोन में बांटकर विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। एसएसपी के अनुसार, यह व्यवस्था एक अक्टूबर से लागू हुई है। मासिक समीक्षा बैठक में इसकी कार्यप्रणाली और शुरुआती परिणामों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। सितम्बर महीने में यातायात के विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 68 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उनके अनुसार, पिछले कुछ महीने की तुलना में यह राशि काफी अधिक है। बैठक में आईटी एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में जांच की प्रक्रिया तेज करने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर भी चर्चा हुई।
0
0
Report

चतरा में मोबाइल नेटवर्क नहीं, सर्पदंश से 50 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सिस्टम की बेरुखी ने ली जान! मोबाइल नेटवर्क और परिवहन न होने से सर्पदंश के शिकार 50 वर्षीय ग्रामीण की तड़पकर मौत चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत स्थित बामी गांव में मोबाइल नेटवर्क और आवागमन का साधन न होने के कारण सर्पदंश के शिकार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बामी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय बौध भारती (पिता दीना भारती) बीती रात अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। तभी आधी रात को एक विषैला करैत सांप उनके बिस्तर पर चढ़ गया और उनकी गर्दन पर डस लिया। सांप के काटने के बाद वे दर्द से छटपटाने लगे, लेकिन असल त्रासदी इसके बाद शुरू हुई। गांव में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बिल्कुल नहीं है, जिसके कारण लाचार परिजन किसी डॉक्टर, एंबुलेंस या रिश्तेदार को फोन तक नहीं कर सके। इसके अलावा, रात के अंधेरे में गांव से अस्पताल तक जाने के लिए परिवहन का कोई साधन भी उपलब्ध नहीं था। सुविधाओं के घोर अभाव के बीच, जहर तेजी से उनके पूरे शरीर में फैल गया और इलाज के बिना ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर में चार श्रम संहिता पर जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में संयुक्त श्रम भवन, इटाढ़ी में एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि सभी फैक्ट्री प्रतिनिधियों, ईंट-भट्ठा संचालकों, विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों तथा मजदूर संघों के सदस्यों को नए श्रम कानूनों के बारे में जागरूक किया जा सके। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रम अधीक्षक राजीव रंजन निखर ने बताया कि पहले 13 से अधिक जटिल कानून थे, जिन्हें अब चार नई संहिता में समाहित किया गया है: वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020। प्रशिक्षण के दौरान सभी नियोक्ताओं को यह निर्देश दिया गया कि वे संगठित और असंगठित क्षेत्रों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें तथा ईएसआईसी एवं ईपीएफओ से संबंधित अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें। इस अवसर पर दुर्गावती, कुदरा, नुआंव, रामगढ़ और भगवानपुर समेत पूरे जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता उपस्थित रहे।
0
0
Report

झुंझुनूं में प्रत्याशी प्रबोधन से नामांकन नियमों की स्पष्ट जानकारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए प्रबोधन कार्यशाला सूचना केंद्र सभागार में भावी प्रत्याशियों को दी नामांकन प्रक्रिया की जानकारी नामांकन पत्र भरने, जरूरी दस्तावेज और पात्रता-अयोग्यता के नियम समझाए तकनीकी गलतियों के कारण नामांकन निरस्त होने से बचाने पर जोर पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी आयोजित हो रही प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं झुंझुनूं एसडीएम ने दी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पंचायती राज चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन नियमों की जानकारी देने के लिए झुंझुनूं के सूचना केंद्र सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और पात्रता-अयोग्यता के नियमों की जानकारी दी गई। झुंझुनूं जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका व एसडीएम रामकरण सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराना है। ताकि जानकारी के अभाव या तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी का नामांकन पत्र निरस्त नहीं हो। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के विभिन्न कॉलम भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने और निर्वाचन नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यशाला में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही जिले की पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर भी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। निर्वाचन अधिकारी स्तर पर प्रशिक्षण देकर प्रत्याशी की नामांकन संबंधी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। बाइट 01 : परशुराम धानका, सीईओ, जिला परिषद, झुंझुनूं (चश्मा लगाया हुआ है) बाइट 02 : रामकरण सिंह, एसडीएम, झुंझुनूं (बिना चश्में के)
0
0
Report

कांग्रेस ने काला दिवस के विरोध में चुनाव आयोग से इस्तीफा की माँग की

Latehar, Jharkhand:लातेहार केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आज काला दिवस के रूप मनाया गया। इस अवधि मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन के माध्यम से आज केंद्र सरकार को आगाह करना चाहती है कि जिस तरह 13 करोड़ मतदाताओं का वोट काटकर भाजपा की सरकार बनाई है, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को अविलंब इस्तीफ़ा देने की माँग की है। मुख्य चुनाव आयोग की काली करतूत की चिट्ठी खुल गए; जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वही मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि जिस तरह देश में जहाँ जहाँ विधान सभा के चुनाव हुए हैं उसको चुनाव को रद्द किया जाना चाहिए और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा अपने आप दे देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top