Back
शहरिया बास के आम रास्ते पर जनता परेशान, नगरपालिका से धैर्य जवाब: घेराव चेतावनी
DIDamodar Inaniya
Nov 23, 2025 08:21:39
Nagaur, Rajasthan
शहरिया बास का आम रास्ता बना जनता की बड़ी परेशानी
दिनभर गंदा पानी भरा, टूटी नालियां बढ़ा रहीं मुसीबत
महिलाएं–बच्चे–बुजुर्ग जान जोखिम में कर रहे आवागमन
दुर्गंध, मच्छरों से बीमारी का गहरा खतरा
नगरपालिका उदासीन, मंगलवार को घेराव की चेतावनी
लाडनूं, डीडवाना.
नगरपालिका के शहरिया बास स्थित मुख्य आम रास्ते से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए रोज की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। बिना मापदंड के बनी सड़क और नालियों के सही निर्माण व सफाई के अभाव में यहां दिनभर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे महिलाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुर्गंध के कारण मुश्किल हो रहा है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन सुनवाई का नाम नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले ढाई साल से लगातार बनी हुई है, बावजूद इसके नगर पालिका की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस रास्ते से मस्जिद, शमशान भूमि, कब्रिस्तान सहित करीब दस हजार लोगों का रोजाना आवागमन होता है, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। वार्ड नं. 3 के पार्षद मुनसब खां और वार्ड 11 के इस्लाम लंगा के नेतृत्व में लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई, नाली निर्माण और सड़क सुधार कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो मंगलवार को नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। स्थानीय जनता का कहना है कि अब धैर्य जवाब दे चुका है और समस्या समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
117
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 23, 2025 09:37:010
Report
VRVikash Raut
FollowNov 23, 2025 09:36:480
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 23, 2025 09:36:050
Report
ASAmit Singh
FollowNov 23, 2025 09:35:500
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 23, 2025 09:35:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 23, 2025 09:35:210
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 23, 2025 09:35:030
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 23, 2025 09:33:440
Report
ASArvind Singh
FollowNov 23, 2025 09:33:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 23, 2025 09:33:150
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 23, 2025 09:33:020
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 23, 2025 09:32:510
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 23, 2025 09:32:380
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 23, 2025 09:32:220
Report