Back
ढेहरी में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पांच घंटे के बाद सहमति बनी
DIDamodar Inaniya
Nov 18, 2025 11:34:17
Nagaur, Rajasthan
जायल (नागौर)
ढेहरी में पेयजल संकट पर बड़ा विरोध, ग्रामीण व महिलाएं चढ़ी पानी की टंकी
पांच घंटे बाद धरना समाप्त, ग्रामीणों की सभी मांगों पर बनी सहमति
तहसीलदार विजय बाजिया, एईएन मुकेश कुमार व अधिकारियों ने ग्रामीणों से की वार्ता
सहमति बनते ही ग्रामीण टंकी से उतरे, महिलाओं की भी रही बड़ी मौजूदगी
ढेहरी गांव में पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को भड़का जनआक्रोश आखिर पांच घंटे बाद शांत हुआ। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सुबह बड़ा प्रदर्शन किया और सैकड़ों ग्रामीणों व महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया। सरपंच प्रशासक जवानाराम नायक भी ग्रामीणों के साथ टंकी पर चढ़े और उनके आंदोलन का समर्थन किया।
लंबे समय से नियमित जल सप्लाई बाधित रहने पर ग्रामीणों ने जलदाय department पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे गांव में पानी का गंभीर संकट गहरा गया।
घटना की सूचना पर तहसीलदार विजय बाजिया, नहरी पानी एईएन मुकेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर सुथार सहित जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें ग्रामीणों की सभी मांगों पर सहमति बन गई।
सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की और टंकी से नीचे उतर आए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पेयजल सप्लाई सिस्टम को सुधारने के लिए तुरंत कार्यवाही शुरू की जाएगी।
170
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMANIL MOHANIA
FollowNov 18, 2025 12:49:459
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 12:49:239
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:49:029
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 18, 2025 12:48:4410
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 18, 2025 12:48:229
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 18, 2025 12:48:007
Report
SVShweta Verma
FollowNov 18, 2025 12:47:2610
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 18, 2025 12:47:055
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 18, 2025 12:46:5210
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 18, 2025 12:46:3310
Report
RBRajneesh Bansal
FollowNov 18, 2025 12:45:360
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:42:530
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowNov 18, 2025 12:40:350
Report