Back
नागौर की बारात में 61 ट्रैक्टर, खेती-किसानी से जुड़ी अनोखी शादी
DIDamodar Inaniya
Nov 15, 2025 15:15:53
Nagaur, Rajasthan
नागौर
आपने बारातें तो बहुत देखी होंगी—कभी घोड़ी पर, कभी शाही लवाजमे के साथ, तो कभी लक्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ—लेकिन नागौर में निकली एक बारात ने लोगों की जुबान पर अपनी अलग ही छाप छोड़ दी है। इस बारात की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह पूरी तरह से कृषि और किसानी के प्रति परिवार के गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।
मौका था किसान परिवार से संबंध रखने वाले समुंदर सिंह की शादी का। समुंदर सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी दुल्हन कीर्ति सिंह पचार विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल कर चुकी हैं।
दरअसल, खेती और किसानी से जुड़े परिवार के बेटे समुंदर सिंह की बारात को विशेष बनाने के लिए उनके दोनों भाइयों ने यह अनूठा आइडिया अपनाया। उन्होंने बारात के लिए 61 ट्रैक्टर बुलाए। जब यह बारात नागौर के मुंडवा चौराहे से गुड़ला चौराहा स्थित एक मैरिज गार्डन के लिए निकली, तो पूरी सड़क पर लक्जरी गाड़ियों के साथ ट्रैक्टरों की एक लंबी कतार देखकर लोग हैरान रह गए।
पूरे रास्ते में केवल ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर सड़क पर नजर आ रहे थे, जो खेती-किसानी के साथ परिवार के मजबूत रिश्ते को दर्शा रहा था। नागौर में इस तरह की यह अपनी पहली बारात है, जिसने पारंपरिक शादियों की भीड़ में अपनी एक अनोखी पहचान बनाई और खूब सुर्खियां बटोरीं।
86
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSundram Kumar
FollowNov 15, 2025 16:47:3211
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 15, 2025 16:47:1615
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 15, 2025 16:47:0113
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 15, 2025 16:46:5212
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 15, 2025 16:46:4115
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 15, 2025 16:46:3115
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 15, 2025 16:46:1915
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 15, 2025 16:46:0912
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 15, 2025 16:45:5414
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 15, 2025 16:45:4712
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 15, 2025 16:45:360
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 15, 2025 16:45:22Noida, Uttar Pradesh:Homes flooded near Ballycanew in Wexford and homes getting no assistance from wexfordcoco at present.
0
Report
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 15, 2025 16:30:56Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में करियाना स्टोर पर दो व्यक्तियों ने चलाई गोलियां एक व्यक्ति को लगी गोली सीसीटीवी कैमरे हुए दो बदमाश कैद हाथ में ले रहे है हथियार
0
Report