Back
नाबालिग लापता: ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर अपहरण के आरोपों पर दबाव डाला
DIDamodar Inaniya
Feb 14, 2026 04:01:46
Nagaur, Rajasthan
परबतसर, डीडवाना
नाबालिग किशोरी लापता, अपहरण का आरोप
देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे पर लगाया जाम
परबतसर उपखण्ड के ग्राम भकरी में एक नाबालिग किशोरी के लगातार दूसरी बार लापता हो जाने के बाद देर रात माहौल गर्मा गया। अज्ञात युवकों द्वारा नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाकर परिजनो एवं ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे संख्या-21ए पर जाम लगा दिया। देर रात पुलिस एवं ग्रामीणों से वार्ता का दौर चला, मगर कोई सहमति नहीं बन पाई। जानकारी के मुताबिक भकरी गांव की छोटी बस स्टैंड से नाबालिग किशोरी का शुक्रवार शाम 7 बजे अज्ञात युवकों द्वारा अपहरण कर लिया गया। पूर्व में भी उक्त नाबालिग का अपहरण किया जा चुका है। इससे नाराज होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम करके धरना दे दिया। ग्रामीणों ने बालिका को जल्द दस्तयाब करने की मांग को लेकर देर रात जाम नहीं खोला। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया।
प्रदर्शन के दौरान सरपंच अख्तर हुसैन, श्याम माली, महेंद्रसिंह किशनपुरा, शिंभूसिंह जैतमाल, रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच नाथू खां शेख, हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, महावीर बंजारा, भोमाराम माली, कुंदन माली, मुकेश जीनगर सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौजूद रहे। वही पीलवा थानाधिकारी महीराम बिश्नोई का कहना है की सख्त धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगी हैं। जिसने भी इस गलत कार्य में सहयोग किया है वह भी दोषी हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowFeb 14, 2026 05:32:160
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 14, 2026 05:31:580
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 14, 2026 05:31:43Noida, Uttar Pradesh:DELHI: UDYOG BHAWAN METRO STATION RENAMED AS ‘SEVA TEERTH’ / VISUALS/ REAX
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 14, 2026 05:31:35Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP TO HOLD ‘KARYASHALA MEETING’ LEADERS ARRIVE FOR MEETING VISUALS HARISH KHURANA (BJP) & KAMALJEET SEHRAWAT (BJP)
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 14, 2026 05:31:11Noida, Uttar Pradesh:लेथपोरा, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर): पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर लेथपोरा में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
0
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 14, 2026 05:19:530
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 14, 2026 05:19:360
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 14, 2026 05:19:280
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 14, 2026 05:18:550
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 14, 2026 05:18:370
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 14, 2026 05:18:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 14, 2026 05:18:040
Report