Back
कुराडा के शहीद सूबेदार पुनाराम का पार्थिव बक्सा तिरंगे के साथ पुत्रों को मिला सम्मान
DIDamodar Inaniya
Mar 17, 2026 04:31:04
Nagaur, Rajasthan
परबतसर, डीडवाना
पिता की स्मृति शेष लेकर आए जवानों ने पुत्र को सौंपा तिरंगा
पिता का बक्सा और सामान देखकर बेसुध हुए पुत्र
कुशा का पुतला बनाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार
उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में आठ महीने पहले 5 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा में लापता हुए कुराडा के सूबेदार पुनाराम डोगीवाल की पार्थिव देह तो सेना नहीं ला सकी लेकिन सोमवार को सेना के जवान उनका बक्सा और एक वर्दी के साथ कुराडा पहुंचे जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा दोनों पुत्रों को सौंपा गया।माहौल उस समय गमगीन हो गया जब सेना के वाहन से शहीद का बक्सा और सूटकेश उनको सौंपा गया दोनों पुत्र कुलजीत और रविंद्र बेसुध हो गए।परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने दोनों को ढ़ाढस बंधाया।
गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
परबतसर से तिरंगा यात्रा सेना के वाहन के साथ शुरू हुई जो ग्यारह बजे विभिन्न गांवों से होते हुए कुराड़ा पहुंची इस दौरान परबतसर सहित हुलढाणी, में बडू,हरनावा, और गूलर में भी पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने शहीद का सम्मान किया। कुराडा पहुंचने पर देशभक्ति नारों से गांव गुंजायमान हो गया गांव से शहीद की ढाणी तक बड़ी संख्या में लोग उमड़े। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला।
उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई बादल फटने की त्रासदी में परबतसर उपखंड के कुराडा गांव के सूबेदार पुनाराम लापता हो गये थे। परिवार के अनेक लोग उस समय धराली इलाके में पहुंच गए है और पुनाराम को ढूंढ रहे जवानों के आश्वाशन पर घर लौट आए थे।
पुनाराम 14 राजपुताना राइफल्स में तैनात थे और धराली में सेना के एक कैंप में अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी पर थे। सूत्रों के अनुसार, धराली में बादल फटने से भारी मलबा और पानी पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे पूरा इलाका तबाही के मंजर में बदल गया। इस आपदा में सेना के 11 जवान लापता बताए गए जिनमें पुनाराम भी शामिल थे, पुनाराम के काका शिवकरण चौधरी ने बताया कि अंतिम बार 5 अगस्त को उनकी बात घर पर हुई थी, उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (संचालन) मोहसेन शहीदी ने उस समय भास्कर से हुई बातचीत में बताया था कि राहत कार्य में देरी का मुख्य कारण ऋषिकेश-उत्तरकाशी स्टेट हाईवे पर जगह-जगह हुए भूस्खलन हैं। क्षेत्र में करीब 40 फीट तक मलबा जमा है, जो 1 से 2 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
जिला कलेक्टर के सहयोग की हुई सराहना
डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर महेंद्र सिंह खगडावत से शहीद के पुत्र कुलजीत और रविंद्र मिले थे उसके बाद उत्तराखंड सरकार और प्रशासन से पत्राचार के बाद सेना ने अंतिम फैसला लिया ।सोमवार को जिला कलेक्टर के सहयोग को याद किया गया।
सोमवार को अंतिम संस्कार में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, पूर्व विधायक बिरधा राम चौधरी,सरपंच पूराराम चोयल, सरवन राम डूडी, जिला परिषद सदस्य रिधाराम सारण,पूर्व सरंय रिणवा, पूर्व सरंय रामावतार शर्मा, मंडल सदस्य रतनाराम बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 05:37:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 05:36:540
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 17, 2026 05:36:410
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 17, 2026 05:36:260
Report
MSManish Singh
FollowMar 17, 2026 05:36:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 05:35:530
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 17, 2026 05:34:020
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:33:27Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP NATIONAL PRESIDENT & NEWLY ELECTED CANDIDATE FROM BIHAR RAJYA SABHA SEAT NITIN NABIN ARRIVES AT THE AIRPORT VISUALS NITIN NABIN
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 17, 2026 05:33:180
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:32:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नाबिन बिहार राज्यसभा सीट के उम्मीदवार बनकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:480
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 05:32:300
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 05:32:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 17, 2026 05:32:020
Report