Back
नागौर में विस्फोटक अवैध सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
DIDamodar Inaniya
Feb 05, 2026 07:33:16
Nagaur, Rajasthan
नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के मामले में पुलिस और एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने मुख्य आरोपी सुलेमान खान को विस्फोटक की अवैध सप्लाई करने वाले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड अवधि पूरी होने पर सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सुलेमान को विस्फोटक उपलब्ध कराते थे, जिसे वह आगे ऊंचे दामों पर बेचता था। पकड़े गए आरोपियों में तीन नागौर के और एक चित्तौड़गढ़ का निवासी है।
सरकारी जमीन पर बने फार्म हाउस पर चलेगा पीला पंजा
पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी सुलेमान खान ने हरसौर में अपना फार्म हाउस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाया है। इस संबंध में नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि राजस्व विभाग से पत्राचार कर जानकारी मांगी गई है। जैसे ही विभाग से पुष्टि होगी, इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के बीच कड़ा संदेश जाएगा और आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
लाइसेंस की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कई के पास विस्फोटक रखने के वैध लाइसेंस यानी मैगजीन सेंटर थे। चित्तौड़गढ़ के बंसीलाल बंजारा के पास 3000 टन की बड़ी मैगजीन का लाइसेंस है, जबकि महेंद्र पाल और भरत के पास भी क्षमता के अनुसार लाइसेंस मौजूद हैं। सबसे चौंकाने वाला मामला देवराज मेड़तिया का है, जिसने दो साल पहले अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया था और वर्तमान में कुचेरा स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। लाइसेंस न होने के बावजूद वह इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा बना हुआ था और सप्लाई में मदद कर रहा था।
पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी सख्त मॉनिटरिंग की रिपोर्ट
इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने का निर्णय लिया है। इस रिपोर्ट में विस्फोटक अधिनियम के तहत लाइसेंस धारकों की और अधिक सख्त मॉनिटरिंग करने और नियमों में जरूरी सुधार के सुझाव दिए गए हैं। पुलिस अब उन अन्य नामों की तलाश में जुटी है जिनका खुलासा आरोपियों ने पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:15:160
Report
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 19, 2026 06:03:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 06:03:19Noida, Uttar Pradesh:IndiaAIImpactSummit2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का AI-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन लाइव
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 19, 2026 06:02:530
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 06:01:490
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 19, 2026 06:01:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:01:14Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का बयान
बटुकों का सम्मान किया जा रहा है
लेकिन किसी का अपमान नही किया जाना चाहिए
आपस का विरोधाभास समाप्त करने में बीजेपी असफल है
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 19, 2026 06:00:580
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:00:430
Report
Ramban में SVEEP awareness programme held; J&K CEO Sanjeev Verma urges wider electoral participation
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 19, 2026 06:00:320
Report