Back
दौलतपुरा में 12 मोरों की मौत से सनसनी; जहर या शिकार की आशंका
DIDamodar Inaniya
Jan 05, 2026 13:58:12
Nagaur, Rajasthan
डीडवाना : दौलतपुरा में 12 राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलीने से क्षेत्र में सनसनी जहर या शिकार की आशंका
डीडवाना उपखंड के नजदीकी ग्राम दौलतपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक साथ 12 राष्ट्रीय पक्षी मोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षियों की मौत की सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई और वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत मोरों को अपने कब्जे में लिया। विभाग की सतर्कता के चलते तत्काल मेडिकल टीम बुलाई गई और सभी 12 मोरों का पोस्टमार्टम करवाया गया।फिलहाल मोरों की मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा है कि क्या इन्हें किसी ने जहरीला दाना खिलाया है या फिर यह अवैध शिकार का मामला है। हालांकि, वन विभाग किसी बीमारी की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहा है。
रेंजर ममता वन विभाग ने कहा दौलतपुरा के पास 12 मोर मृत पाए गए हैं। हमने आज ही सभी का पोस्टमार्टम करवा दिया है और जरूरी सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है。
वन विभाग ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि मोरों के शरीर में किसी तरह का जहर था या उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। यदि यह शिकार का मामला निकलता है, तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और इस घटना के पीछे के कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में 802 स्मार्टफोन गायब होने का मामला, पुलिस ने 131 स्मार्टफोन बरामद कर एक आरोपित
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
93
Report