Back
एसीबी के मुकदमे के विरोध में सांगोद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
RJRahul Joshi
Dec 03, 2025 10:51:18
Kota, Rajasthan
सांगोद (कोटा)
कुंदनपुर की तत्कालीन सरपंच मीना देवी के खिलाफ एसीबी में दर्ज प्रकरण को लेकर सांगोद में प्रदर्शन हुआ। यूथ कांग्रेस कोटा देहात ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। सांगोद पंचायत समिति के भाजपा जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद सरकार की अनुशंसा पर एसीबी में कुंदनपुर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच और दिवंगत केबिनेट मंत्री भरत सिंह की पत्नी मीना देवी के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। मुकुंद मेरिज हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गांधी चौराहे पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की। गांधी चौराहे पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन में कहा गया कि भाजपaa शासन में भरत सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक बताया गया था, उनके परिवार ने करोड़ों रुपए कीमत की निजी जमीन सार्वजनिक दान की थी; ऐसे में तत्कालीन सरपंच के खिलाफ एसीबी मामला दर्ज करवाना ओछी मानसिकता दिखाता है। पूर्व मंत्री भरत सिंह भले ही इस दुनिया में न रहे, पर कांग्रेस उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकर्ताओं के साथ कभी न छोड़ा गया। यह आरोप राजनीति से प्रेरित है। गांधी चौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एसीबी में दर्ज मुकदमा वापस नहीं होगा तो संघर्ष जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KNKumar Nitesh
FollowDec 03, 2025 11:07:080
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 03, 2025 11:06:500
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 03, 2025 11:06:330
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 03, 2025 11:06:090
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 03, 2025 11:05:370
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 03, 2025 11:05:020
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowDec 03, 2025 11:04:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 03, 2025 11:04:20Noida, Uttar Pradesh:गुड मैरिज हॉल को नेस्तानाबूद करने के बाद एवाम ए फरहत बारात घर पर शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowDec 03, 2025 11:03:22Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्रालय में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने 4 करोड़ 27 लाख रुपए का लाभांश चेक भेंट किया।
0
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 03, 2025 11:03:060
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 03, 2025 11:00:110
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 03, 2025 10:56:390
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 03, 2025 10:56:010
Report