Back
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी हाट चौक पर सरकारी संपत्ति अतिक्रमण: ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा
RSRajendra sharma
Feb 09, 2026 11:51:06
Kota, Rajasthan
रामगंजमंडी, कोटा
सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति पर रसूखदारों ने किया कब्जा,
सब्जी मंडी के चबूतरे-टीन शेड तोड़े,
ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
रामगंजमण्डी के सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध अतिक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए चबूतरे और टीन शेड को कुछ रसूखदार लोगों द्वारा मिलीभगत कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हाट चौक में सब्जी मंडी के लिए बने ढांचों को राजेश मेहरा, मनोहर सोनी, मदन लाल प्रजापत और धुलीलाल नामक व्यक्तियों ने अवैध रूप से क्षतिग्रस्त कर उस पर कब्जा कर लिया है। इसका खामियाजा उन गरीब सब्ज़ी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है, जो यहां अपनी दुकान लगाकर आजीविका चलाते थे। अतिक्रमणकारियों को पंचायत द्वारा जून 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस थमाए गए, लेकिन आरोपियों ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगे पर रखा। ज्ञापन में यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत सातलखेड़ी ने 24 अक्टूबर 2025 को सुकेत पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पंचायत कोरम ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए फाइल भी भेज दी है। जिसका निरक्षण भी किया जा चुका है। फिलहाल ग्रामीणों को तहसीलदार ने इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 09, 2026 13:33:090
Report
JPJai Pal
FollowFeb 09, 2026 13:31:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 09, 2026 13:31:340
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 13:31:20Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई जारी, जालौन में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। मौके पर पुलिस बल ने स्थिति काबू में रखी और बुलडोजर से अवैध मकान जमींदोज किए गए।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 13:31:09Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के लिए एक पाती यानि चिट्ठी लिखी है...इसमें सीएम ने बच्चों को कई संदेश दिए हैं। आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए भी सीएम ने छात्रों को शुभकामना दी और बिना डरे परीक्षा देने की सलाह दी
0
Report
इत्र नगरी कन्नौज में हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘थर्सडे स्पेशल’ की भव्य स्क्रीनिंग, स्थानीय कलाकारों की प्रति
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 13:21:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 13:21:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:21:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:340
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 13:20:110
Report