Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

नयापुरा में हनुमान मंदिर प्रतिमा खंडित, लोगों का आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज किया

RJRahul Joshi
Mar 28, 2026 09:51:06
Kota, Rajasthan
नयापुरा थाना क्षेत्र के खंड गावड़ी में चंबल के बालाजी के पास बने हनुमान मंदिर में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी, थाना अधिकारी विनोद कुमार और डीएसपी स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि यह प्रतिमा चंबल नदी से स्वतः यहां आई थी और वर्षों से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। महिलाओं द्वारा नियमित रूप से कीर्तन भी किया जाता है। शनिवार के दिन इस तरह की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Mar 28, 2026 11:04:59
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला से अयोध्या की रेल को दी हरी झंडी *अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* प्रदेशवासियों को इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण- मुख्यमंत्री अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए इस विशेष तीर्थ ट्रेन को आज कर रहे हैं रवाना अयोध्या की यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, यह एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा- मुख्यमंत्री आज पहली ट्रेन से 7 जिलों के 700 बुजुर्गों को भेजा जा रहा है, जिनके लिए खानपान और सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम हमारी सरकार का संकल्प कि हमारे बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु धन के भाव में तीर्थ यात्रा से ना रहे वंचित इससे पहले कैथल, करनाल, अंबाला और जींद से बसें भी अयोध्या के लिए भेजी गई भारतीय सभ्यता की पलक रही मां सिंधु नदी के दर्शन के लिए स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना चलाई जा रही है- मुख्यमंत्री कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत 50 हजार रुपए प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का किया प्रावधान स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को 6 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वित्तीय सहायता दी जाती है यह ट्रेन केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही बल्कि हरियाणा की श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुंचाने का एक सेतु- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक ट्रेन नान्देड साहिब, महाराष्ट्र के लिए रवाना करने की भी की घोषणा
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 28, 2026 11:04:54
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा मुख्यालय के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कमी नहीं वहीं इटियाथोक क्षेत्र के पेट्रोल पम्प बंद,लोगो में अफरा तफरी गोण्डा।जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल की अचानक मांग बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले।शनिवार दोपहर में क्षेत्र के सदाशिव, अयाह, नए गांव व करुवापारा पेट्रोल पंप का जीरो ग्राउंड से रियलिटी चेक किया गया तो सभी पम्प बंद पाए गए। यहाँ पर तेल लेने हेतु आने वाले लोगो को बताया गया कि स्टॉक खत्म होने से पम्प को बंद किया गया है। एक तरफ जिला प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि कहीं भी डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। दूसरी तरफ इटियाथोक क्षेत्र के सभी चारो पेट्रोल पंप शनिवार को बंद पाए गए। क्षेत्र के पंडित लवकुश शुक्ला, दद्दन मिश्र, हरिओम तिवारी, शिवकुमार तिवारी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, पवन कुमार, गुड्डू आदि ने बताया कि इलाके के सभी पेट्राेल पंप पर इस समय पेट्रोल- डीजल नहीं मिल रहा है, इस वजह से काफी दिक्कत पेश आ रही है। किसानों ने कहा कि डीजल न मिलने से पम्पिंग सेट व ट्रेक्टर घरो पर खड़े है और खेती किसानी के काम बुरी तरह से बाधित है।चौपहिया व दुपहिया वाहनो के लिए डीजल व पेट्रोल न मिलने से लोग काफी परेशान है और उन्हें इधर उधर आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है।
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Mar 28, 2026 11:04:44
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 28, 2026 11:04:18
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक घटना सामने आई है। शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में यह गलत सूचना फैल गई के इस युवक की मौत हो गई है। अपनी बेटे की की मौत की गलत सूचना मिलने पर उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी की सदमे से मौत हो गई... घटना तारागढ़ मंदिर पर लगे मेले के पास पीतांबर पुत्र खेमकरण सिंह के खेत में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक खेत में शराब पी रहे थे। पीतांबर उर्फ पप्पू ने उन्हें रोका और वहां शराब पीने से मना किया। इस पर युवकों ने पीतांबर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घायल पीतांबर को कुछ लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसी दौरान गांव में यह अफवाह फैल गई कि मारपीट में पीतांबर की मौत हो गई है। जब यह गलत सूचना पीतांबर की मां कमला देवी को मिली, तो वह सदमे में आ गईं और दिन रात मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक पीतांबर का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, जबकि मृतक महिला कमला देवी के शव को पोस्टमार्म के लिए भेजा गया है। हमलावर निकट के लखूपुरा गांव के रहने वाले हैं और आगे की कार्रवाई जारी
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 28, 2026 11:03:58
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिला मुख्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर लगा है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह बच्ची को घर पर छोड़ कर काम करने चली गयी। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। वही परिजनों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को समझा और आरोपी को धर दबोचा। इधर एसपी अपराजित लोहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक मोहम्मद राजू बताया जाता जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 28, 2026 11:03:46
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Mar 28, 2026 11:03:12
Patran, Punjab:SDM Kala Ram Kansal ने SIR को लेकर सुपरवाइजर और BLO के साथ बैठक की. चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को तेज करने के लिए SDM पातड़ां काला राम कांसल ने कार्यालय में सुपरवाइजरों और BLO के साथ बैठक की. बैठक में कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रतिशत कार्य करने वाले कर्मचारियों को سख्त ہدایتیں दी गईं. SDM काला Ram Kansal ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करें. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हल्का शुतराना में इस कार्य के लिए 22 सुपरवाइजर और 205 BLO की ड्यूटी लगाई गई है.
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 11:02:25
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा बरेली पहुंची लोगों ने फूलों की बरसात करके भव्य स्वागत किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमने के बादअलखनाथ मंदिर के निकट तुलसी स्थल मंदिर में शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है तत्पश्चात गायत्री परिवार से जुड़े महिला भक्तों ने शांतिकुंज हरिद्वार और अखंड ज्योत के संबंध में प्रकाश डाला कार्यक्रम में तुलसी स्थल मंदिर के महंत नीरज नयन दास का दुशाला उड़कर स्वागत किया गया !तुलसी स्थल में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके मुख्य यजवान गायत्री परिवार से जुड़े अजय मिश्रा पत्नी प्रिया मिश्रा ने यज्ञ की पूर्णाहुति की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात अखंड दीप यात्रा तिरुवटी नाथ मंदिर होते हुए राजेंद्र नगर बांके बिहारी मंदिर वीर सावरकर नगर की विभिन्न कॉलोनी में भ्रमण करने के बाद शाम को 5:00 बजे महानगर कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची गायत्री परिवार के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने बताया कीअगले दिन प्रातः पांच कुंडली गायत्री यज्ञ का आयोजन है। 28 मार्च की शाम मुंशी नगर कॉलोनी के आसपास की कॉलोनी में भ्रमण के बाद गायत्री चेतना केंद्र मुंशी नगर से शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा ज्योति कलश यात्रा के स्वागत में बहन कमला, मंजू तिवारी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला समन्वयक राजीव जौहरी,डॉक्टर बीपी सिंह, आशुतोष तिवारी राम प्रकाश,राजेश गंगवार,बीके तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा का पूर्ण रूप से सहयोग रहा
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 11:01:57
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के रेलवे कॉलोनी में दो सरकारी क्वार्टरों में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने नगदी और आभूषण पर हाथ साफ किया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह वारदात सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हुई。 पहली घटना रेलवे कॉलोनी निवासी महेश कुमार चौधरी के क्वार्टर में हुई। महेश कुमार रेलवे विभाग में सहायक कार्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है। इसी के चलते उनका तबादला सीधी हुआ है। वे बुधवार को अपने कार्य से सीधी गए थे और घर पर ताला लगा था। जब घर लौट तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया और सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि उनके क्वार्टर से करीब 40 हजार रुपए नगद और 5 ग्राम सोने का पेंडल चोरी हो गया है। महेश कुमार का परिवार पुणे में रहता है。 दूसरी घटना रेलवे विभाग में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र आर्य के क्वार्टर में हुई। वे सुबह घर पर ताला लगाकर विभागीय कार्य से बाहर गए थे। जब वे लौटे, तो उनके घर का ताला भी टूटा हुआ मिला। उनके क्वार्टर से लगभग 50 हजार रुपए नगद चोरी होने की बात सामने आई है。 दोनों ही घटनाओं में चोरों ने केवल नगदी और कीमती सामान को निशाना बनाया, जबकि अन्य वस्तुओं को नहीं छुआ। घटना के समय दोनों मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 28, 2026 11:01:43
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया हुआ। श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के बैनर तले विराट शोभा यात्रा निकाला गया। शहर के तीन मुहानी मोड से शुरू हुआ विराट शोभा यात्रा में विश्व हिंदी परिषद, आरएसएस, AVBP, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने संयुक्त रूप से विराट शोभा यात्रा में शामिल हुए। विराट शोभा यात्रा में घोड़ा सवारी, गाजे बाजे के साथ, आकर्षण झांकी शुरू हुआ। तीन मुहानी से शुरू विराट शोभा यात्रा कचहरी रोड, चांदनी चौक, कटरा चौक, दाल कुआं फिर कटरा चौक, बिचली, बुधौली चौक होते हुए गिरिहिनडा में समाप्त होगा। विराट शोभा यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। और जय श्री राम के जयघोष और भगवा रंग से पूरा शहर पट गया। शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया जबकि एसडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार खुद सड़क पर उतर विधि व्यवस्था और आम लोगो से शांति सद्भाव के बीच शोभा यात्रा संपन्न कराए जाने की अपील किया। एसडीपीओ ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्थानों पर पुलिस बल को तैनात करने की बात जबकि एसडीएम ने भी लोगो से शांति व्यवस्था के साथ शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील किया है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 28, 2026 11:01:13
Danapur, Bihar:दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का ममता बनर्जी पर तंज ,कहां बंगाल से ममता बनर्जी का होगा सफाया, बिहार के तर्ज पर बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार ,भारत में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने पर कहां देश के लिए गर्व की बात । केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कमी जैसे फैसले को राहत देने वाली कदम बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया विश्व का सबसे प्रभावशाली नेता पटना के दानापुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंगाल चुनाव समेत केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी बयान दिया। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब विकास चाहती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में तेजी से विकास हुआ है और बंगाल के लोग भी अब बदलाव के मूड में हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कोई भी योजनाएं ममता बनर्जी अपने राज्य में लागू नहीं होने देती है , ताकि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता न बढ़े। आगे कहा कि भारत में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनना देश के लिए गर्व की बात है। इसे भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और विकास का प्रतीक बताया दिनेश लाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार कठिन परिस्थितियों में भी गरीबों किसानों और आम जनता का ध्यान रख रही है। एक्साइज ड्यूटी में कमी जैसे फैसलों को राहत देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है और दुनिया में एक शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Mar 28, 2026 11:00:57
khiri, Uttar Pradesh:लखनऊ में जन्नतुल बकी को सऊदी हुकूमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज लखनऊ के शहीद स्मारक पर सैकड़ो की तादाद में शिया समुदाय के लोगों ने सऊदी हुकूमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन सऊदी अरब में जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण को लेकर किया गया हाथों में तख्ती लेकर लोगो ने जताया विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो ने नारे लगाए सऊदी हुकुमत "होश में आओ रौज़े की तामीर करो" रसूल की बेटी के दुश्मन मुर्दाबाद इस प्रदर्शन में मौलाना यासुब अब्बास समेत कई ओलमा शामिल हुए साथी बच्चे बूढ़े बुजुर्ग और महिलाए भी शामिल हूई वही प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने कहा कि सऊदी की हुकूमत जल्द से जल्द जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण करे साथी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी हुकूमत से बात करें और वहां पर फातिमा जहरा का रौज़ा बनाने का दबाव डाले
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top