Back
खैरथल तिजारा में 130 QR कोड से डिजिटल पुलिस सेवाओं की जागरूकता अभियान
KMKuldeep Malwar
Mar 06, 2026 07:16:36
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल तिजारा जिले में इन दिनों आमजन को डिजिटल पुलिस सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खैरथल के महिला थाना टीम ने राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस टीम ने बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, कैब और अन्य परिवहन वाहनों पर राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने के लिए करीब 130 क्यूआर कोड स्टिकर लगाए। इन स्टिकरों को स्कैन कर आमजन आसानी से अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान वाहन चालकों व आम नागरिकों को राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे ही पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराना, गुमशुदगी की सूचना देना, किरायेदार व घरेलू नौकर का सत्यापन, वाहन या मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना बेहद आसान हो जाता है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को मौके पर ही क्यूआर कोड स्कैन कर ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई। कई वाहन चालकों ने वहीं अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर पुलिस की इस पहल की सराहना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowMar 06, 2026 09:23:050
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 06, 2026 09:22:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 09:22:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 06, 2026 09:22:170
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 09:21:590
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 06, 2026 09:21:400
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowMar 06, 2026 09:21:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 09:20:420
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 06, 2026 09:20:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 06, 2026 09:20:220
Report
JPJai Prakash
FollowMar 06, 2026 09:19:400
Report